Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । राॅयल इन्फील्ड अपने शानदार एवं आकर्षक फीचर्स के साथ-साथ खूबसूरत रंगों के कारण आज भी नई पीढी की पहली पसंद हैं। इसका रोड ग्रीप और दमदार इंजन वर्षों से हर वर्ग एवं हर आयू के लोगों को रिझा रहे हैं। शनिवार को जिले के दलसिंहसराय डैनी चैक स्थित आदित्य मोटर्स में आयोजित तीन दिवसीय मेगा सर्विस कैंप का उद्घाटन करते हुए रालोमों नेता प्रशान्त पंकज ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस सर्विस कैंप से बहुत लोगों को लाभ होगा। जिससे क्षेत्र में सकारात्मक संदेश जायेगा। बताते चलें…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के माननीय निदेशक धर्मांश रंजन को फ्रैंकफोर्ड इन्टरनेशनल युनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा विगत शनिवार को को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। यह उपाधि उन्हें शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदानों के लिए प्रदान की गयी है। होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर जिसकी स्थापना सन् 1987 में स्मृतिशेष रति रंजन प्रसाद जी के द्वारा की गयी थी। लगभग 40 वर्षों से यह संस्था अपनी उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के कारण राज्य में अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम रही है। विगत 15…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को जन सुराज जिला कार्यालय मेंएक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें में नव मनोनित जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का प्रथम बार जिला कार्यालय आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जहां कल्याणपुर के संभावित प्रत्याशी राम बालक पासवान ने मिथिला की परांपरा के अनुसार पाग एवं अंग वस्त्र से उन्का अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्री सिंह ने अपने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, अनुमंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता और…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 बेगूसराय। जिला पंचायत राज पदाधिकारी पदाधिकारी बेगूसराय पूजा प्रीतम की अध्यक्षता में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण को लेकर जिला पंचायत संसाधन केंद्र, कंकौल कार्यालय बेगूसराय में सरकारी एवं प्राइवेट आईटीआई के प्राचार्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक का स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद विधिवत उद्घाटन करते हुए डीपीआरओ श्रीमति प्रीतम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आई.टी.आई.…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । समेकित पोषक तत्व प्रबंधन का उद्देश्य फसल को संतुलित पोषण रसायनिक, जैविक, हरी खाद आदि के माध्यम से प्रदान करना, मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखते हुए टिकाऊ और कृषि में कम लागत लगाकर प्रभावी उत्पादन प्राप्त करना है। डॉ० राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विज्ञान के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली में आयोजित समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषयक 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण के समापन सत्र की अध्यक्षता करते हुए हेड, शस्य विभाग, पूसा डॉ. एसके चैधरी, ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के दौरान बताए गए कृषि तकनीकों व ज्ञान को…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । शिक्षा कई कुरीतियों को स्वतः खत्म कर देती है। इसलिए बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण की सफलता केलिए बेटियों को शिक्षा से जोडना बेहद जरूरी है। विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर आयोजित जन जागरूकता अभियान के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक एक्सेस टू जस्टिस जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र दिप्ती कुमारी ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज की ऐसी कुरीति है जो हमारे समाज और देश को खोखला कर रही है। स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण केलिए स्वस्थ परिरवार जरूरी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से, जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 13 से 17 सितम्बर, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में आसमान में मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। पूर्वानुमानित अवधि में मानसून के सक्रिय बनने से उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 16-17 सितम्बर में सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर दरभंगा सीतामढ़ी पूर्वी एवं पश्चिम चम्पारण जिलों के अनेक स्थानों…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।‌‍‍ Oini24 डेस्क समस्तीपुर। हमारा प्राथमिक उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें उच्च गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनको तैयार करना है। प्रतिवर्ष आयोजित STEP इसी उद्देश्य का हिस्सा है। इसके माध्यम से हम सुदूर ग्रामीण इलाकों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन कर उन्हें आर्थिक सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। गुरुवार को शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी, नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाली प्रतिष्ठित संस्था शिक्षाकुंज में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान निदेशक ई अनिरुद्ध प्रताप सिंह ने सभागार में मौजूद अभिभावकों व छात्र छात्राओं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 समस्तीपुर। पौष्टिक आहार शरीर में बिमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं। मोटे अनाज प्रकृति द्वारा प्रदत्त पोषक तत्वों से भरपूर अनमोल उपहार हैं। इसलिए बेहद जरूरी है कि अपने दैनिक खानपान में इनको शामिल किया जाए। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्व विद्यालय पूसा के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली में राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए केन्द्र के अध्यक्ष डॉ आर के तिवारी ने उक्त बातें कही। डॉ तिवारी ने आगत अतिथियों एवं प्रशिक्षुओं का स्वागत करते हुए…

Read More

ओईन‌ी न्युज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। जीविका समूह या स्वयं सहायता समूहों से जुडी महिलाओं को मुख्यमंत्री द्वारा घोषित महिलाओं के स्वरोजगार हेतु 10000 रूपये दिया जाना है। इसकेलिए सरकार ने किसी व्यक्ति या जीविका एवं स्वयं सहायता समूहों से अलग किसी व्यक्ति या विभाग या संस्था को अधिकृत नहीं किया है और न ही इस योजना के लिए कोई अंतिम तिथि निर्धारित है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं से उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि कुछ बिचौलियों के सक्रिय होने की खबर मिली है। इसलिए यह स्पष्ट करना और महिलाओं को जागरूक करना…

Read More