
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। शनिवार को जन सुराज जिला कार्यालय मेंएक विशेष बैठक आयोजित की गई जिसमें में नव मनोनित जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह का प्रथम बार जिला कार्यालय आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। जहां कल्याणपुर के संभावित प्रत्याशी राम बालक पासवान ने मिथिला की परांपरा के अनुसार पाग एवं अंग वस्त्र से उन्का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने अपने औपचारिक रूप से कार्यभार ग्रहण किया। इस बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष राजकपूर सिंह सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, अनुमंडल प्रभारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एकजुटता और उत्साह के साथ श्री सिंह का स्वागत किया और उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊँचाइयों पर ले जाने की कामना की।
इस अवसर पर श्री सिंह ने परस्पर तालमेल व सामंजस्य को संगठन या पार्टी की मजबूती का आधार बताते हुए श्री सिंह ने कहा कि एक जुटता और सामुहिक प्रयास किसी संगठन या पार्टी की सफलता का आधार होता है। इस दौरान उन्होंने संगठन की प्राथमिकताओं, विकासात्मक योजनाओं और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।
साथ ही सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सहयोग, समर्पण और एकजुटता का आह्वान किया, ताकि जिला में जन सेवा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और अगामी चुनाव में जनसुराज अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करने में सफल हो सके।