
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के माननीय निदेशक धर्मांश रंजन को फ्रैंकफोर्ड इन्टरनेशनल युनिवर्सिटी, यूएसए द्वारा विगत शनिवार को को डाॅक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
यह उपाधि उन्हें शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदानों के लिए प्रदान की गयी है।
होली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर जिसकी स्थापना सन् 1987 में स्मृतिशेष रति रंजन प्रसाद जी के द्वारा की गयी थी। लगभग 40 वर्षों से यह संस्था अपनी उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार एवं अनुशासन के कारण राज्य में अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम रही है। विगत 15 वर्षों से यह संस्था डा० धर्मांश रंजन के उच्च स्तरीय प्रबन्धन एवं निर्देशन में न केवल अप्रत्याशित उपलब्धियों हासिल की है बल्कि उच्चस्तरीय शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीयता को भी कायम रखने में सक्षम रही है।
इनके कुशल नेतृत्व में संस्था का जिले के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार भी हुआ है। डाॅ धर्मांश रंजन विशेषकर समाज के उन वंचित वर्गों के बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए सतत् प्रयत्नशील रहे हैं जिनके बच्चें बेहतर मँहगी शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम नहीं थे। आज विद्यालय से शिक्षित बच्चे देश-विदेश के हर क्षेत्र में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं।