
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 बेगूसराय। जिला पंचायत राज पदाधिकारी पदाधिकारी बेगूसराय पूजा प्रीतम की अध्यक्षता में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण को लेकर जिला पंचायत संसाधन केंद्र, कंकौल कार्यालय बेगूसराय में सरकारी एवं प्राइवेट आईटीआई के प्राचार्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बैठक का स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद विधिवत उद्घाटन करते हुए डीपीआरओ श्रीमति प्रीतम ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत आई.टी.आई. पास आउट छात्र–छात्राओं को राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, भारत सरकार द्वारा निःशुल्क 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओ की भागीदारी अपेक्षित है।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में उत्कृष्ट सहयोग करने वाले आईटीआई संस्थानों के प्राचार्य को राष्ट्रीय सौर ऊर्जा दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। निसबड एवं एम.एन.आर.ई. डिपार्टमेंट भारत सरकार द्वारा आयोजित सौर ऊर्जा प्रशिक्षण प्राप्त कर बने कुशल उद्यमी बनेंगे।
इसके पूर्व आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के सचिव अमित कुमार वर्मा ने मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, चादर आदि से अतिथियों का स्वागत किया। तदुपरांत विषय प्रवेश कराते हुए उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
अपने संबोधन में श्री वर्मा ने कहा कि सूर्य ऊर्जा का प्राकृतिक ऊर्जा का अक्षय भंडार है। बढ़ती आबादी के अनुसार ऊर्जा खपत को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के साथ सर्वाधिक विश्वसनीय वैकल्पिक ऊर्जा का स्रोत भी है सौर ऊर्जा।
उन्होंने बताया कि इसके स्थापना में शुरुआती खर्च के बाद कोई खर्च नहीं होता है। जिसके स्थापना के लिए सरकार सब्सिडी देती है ऊपर से आवश्यकता से अधिक बिजली उत्पादन होने पर विद्युत विभाग शेष बिजली का मूल्य भी देता है।
मौके पर सरकारी एवं प्राइवेट आई.टी.आई. के प्राचार्य एवं उनके प्रतिनिधियों के अलावा ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट समस्तीपुर के समाजसेवी ब्रजेश कुमार, सेल्को सोलर लाइट प्राइवेट लिमिटेड समस्तीपुर के शाखा प्रबंधक यशवंत कुमार राय, सेल्को सोलर लाइट प्राइवेट लिमिटेड बेगूसराय, के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत और आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।