
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । शिक्षा कई कुरीतियों को स्वतः खत्म कर देती है। इसलिए बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण की सफलता केलिए बेटियों को शिक्षा से जोडना बेहद जरूरी है। विद्यापतिधाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को बाल विवाह मुक्त भारत निर्माण को लेकर आयोजित जन जागरूकता अभियान के दौरान जिला कार्यक्रम समन्वयक एक्सेस टू जस्टिस जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र दिप्ती कुमारी ने उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि बाल विवाह समाज की ऐसी कुरीति है जो हमारे समाज और देश को खोखला कर रही है। स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र के निर्माण केलिए स्वस्थ परिरवार जरूरी है। कम उम्र में शादियां स्वस्थ भारत निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में सबसे बडी बाधा हैं।
उन्होंने जानकारी देते हुए श्रीमति दिप्ती ने बताया कि यह जन जागरूकता अभियान जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र समस्तीपुर एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस नई दिल्ली के सहयोग से 12 से 14 सितंबर 2025 तक चलेगा। इस अवसर पर बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ और सुरक्षा पर जानकारी दी गई और बाल विवाह और बाल श्रम निषेध कानून के बारे में बताया गया।
प्रोग्राम कोडिनेटर रवि कुमार मिश्रा के द्वारा बच्चियों की सुरक्षा पर चर्चा किया गया। सभी को शिक्षा से जोड़ने की बात कही गई। बाल विवाह मुक्त भारत को लेकर मंदिर के पंडा बाबा व पुजारियों से इस पर लोगो के लिए संदेश दिया गया कोई भी धर्म बाल विवाह को निषेध मानता है फिर सभी को बाल विवाह पर शपथ दिलाया गया।
इसी क्रम में बाल विवाह एवं बाल श्रम मुक्त भारत निर्माण को लेकर एक रैली निकाली गई। उपरोक्त कार्यक्रम में बचपन बचाओ आंदोलन के सदस्य दिलीप गिरी, दीनदयाल गिरी राजीव गिरी, लेखपाल पप्पू यादव, समाजिक कार्यकर्ता शुभम कुमार, रानी कुमारी, स्मृति कुमारी, रीता कुमारी समेत अन्य लोग उपस्थित थे।