Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ओईनी 24 समस्तीपुर। आपका जीवन आपके परिवार के लिए महत्वपूर्ण है। इसलिए सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाकर स्वयं अपने एवं दूसरों के जीवन को सुरक्षित बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दें। मंगलवार को सड़क सुरक्षा के प्रति आम जनमानस को जागरूक करने एवं सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाने के उद्देश्य से समाहरणालय परिसर, से ” राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह” के भव्य शुभारंभ के अवसर पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। नियमों के अनुपालन पर जोर : इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक अत्यंत गंभीर विषय है। इस जागरूकता अभियान का मुख्य…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सरकार, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों, पंचायत प्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सहभागिता, जन–जागरूकता और जन सहयोग से ही बाल विवाह सहित सभा कुरीति को पूरी तरह से समाप्त करने में सफलता मिल सकती है। इस केलिए समुदाय स्तर पर निगरानी तंत्र को सक्रिय किया जाएगा। मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सेवा सदन समस्तीपुर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार के निर्देशन, आरंभ सात दिवसीय प्रशिक्षण सह संवेदीकरण कार्यक्रम को संबंधित करते हुए सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार ने उक्त बातें कही। उद्घाटन और विषय…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मोरवा। “पिछले बार की तरह इस बार भी आदर्श सामूहिक विवाह समारोह ऐतिहासिक होगा और ख़ुदनेश्वर धाम मोरवा, मैथिली और भोजपुरी के अद्भुत संयोग का साक्षी बनेगा, जब 51 नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देने सुप्रसिद्ध लोक गायिका सह अलीनगर से निर्वाचित युवा विधायक मैथिली ठाकुर और सुविख्यात भोजपुरी गायक व अभिनेता दिल्ली से निर्वाचित सांसद मनोज तिवारी मोरवा पधारेंगे।” कुशवाहा एकता संघ ट्रस्ट के संयोजक प्रख्यात समाजसेवी ओमप्रकाश हरिओम ने अपने आवासीय परिसर में आदर्श सामूहिक विवाह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने बताया…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उत्तर बिहार के प्रायः सभी जिलों में हाड़ कंपाने वाली ठंड से राहत के आसार नजर नहीं आ रहे, पछिया हवा के कारण कनकनी का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 से 11 जनवरी 2026 के बीच उत्तर बिहार के जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है। क्या…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 वारिसनगर। “फाइलेरिया के लक्षण तुरंत सामने नहीं आते, बल्कि इसके लक्षण प्रकट होने में 5 से 10 वर्ष तक का समय लग सकता है। ऐसे में इस बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति को साल में एक बार दी जाने वाली दवा का सेवन अनिवार्य रूप से करना चाहिए।” जिले के वारिसनगर प्रखंड स्थित नागरबस्ती में नाबार्ड संपोषित तथा अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिला विकास समिति के सदस्यों की बैठक में कार्यक्रम पदाधिकारी संजय कुमार शर्मा ने उक्त बातें कही। लक्षण, बचाव और एमएमडीपी किट उपयोग की दी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली द्वारा उर्वरक अनुज्ञप्ति हेतु समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस प्रशिक्षण में जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 30 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। समेकित पोषक तत्व प्रबंधन आवश्यक : डॉ बेहरा  अतिथि के स्वागत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ आरंभ समापन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के निदेशक (शिक्षा) डॉ. यू.के. बेहरा ने अपने संबोधन में मिट्टी के स्वास्थ्य को बनाए रखने के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आम आदमी के प्रति संवेदनशील बनने की जरूरत है। क्योंकि वही हमारा अंतिम साध्य है। इसलिए कार्य संस्कृति में बदलाव लाने लाएं और राजस्व एवं भूमि सुधार से संबंधित लंबित कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करें।” सोमवार को स्थानीय समाहरणालय सभागार में आयोजित राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की एक उच्च स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। बैठक के दौरान दिए निर्देश :  जिसमें जिले की राजस्व व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु उन्होंने कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। इस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आने वाले एक साल के अंदर जिला, राज्य स्तर पर युवाओं केलिए प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। बिहार के सभी जिलों से 5000 युवाओं को प्रशिक्षित कर सेवा दल के सिद्धांतों से लैश किया जाएगा।” राष्ट्र सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत शिंदे ने शनिवार को राष्ट्र सेवा दल बिहार के प्रांतीय बैठक को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मार्च से पहले वाराणसी या दिल्ली में राष्ट्रीय अभ्यास शिविर आयोजित होगा और आने वाले समय में बिहार के बीस जिलों में पूर्णकालिक कार्यकर्ता की नियुक्ति की जाएगी।”…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। विवादित कृषि कानूनों व मनरेगा में बदलाव से उत्पन्न आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में सोमवार को मनरेगा में बदलाव, बुलडोजर एक्शन एवं खाद कालाबाजारी पर रोक लगाने, धान खरीद की गारंटी करने आदि मांगों को लेकर भाकपा-माले के मजदूर संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जिले भर में जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय एवं अंचल कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन किया। इस क्रम में पूसा में भाकपा माले प्रखण्ड सचिव अमित कुमार के नेतृत्व में स्थानीय मानस मंदिर से जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय पर देशव्यापी धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर। “भक्त और भगवान की नगरी विद्यापति की पावन धरती पर तेरहवाँ विद्यापति राजकीय महोत्सव ऐतिहासिक होगा।” महोत्सव की तैयारियों को लेकर एसडीएम किशन कुमार ने सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचायत समिति सभागार में कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों, मंदिर समिति के सदस्यों एवं गणमान्य लोगों के साथ समीक्षात्मक बैठक के दौरान उक्त बातें कही। तैयारियों को यथाशीघ्र अंतिम रूप देने का निर्देश : एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न इस बैठक का संचालन जदयू प्रदेश सचिव धीरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान एसडीएम ने बिंदुवार समीक्षा उपरांत मैथिल कोकिल महाकवि विद्यापति की निर्वाण भूमि…

Read More