Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। पुलिस लाइन में लाखों रुपये की लागत से निर्मित श्वान दस्ता भवन बन कर तैयार है। लेकिन अब तक यहां एक अदद श्वान नहीं आ सका है। फ़लतः यह भवन श्वानों की जगह पुलिस कर्मियों का बसेरा बना हुआ है। सारी आवश्यक सुविधाओं से लैस है श्वान भवन : पुलिस लाइन में बन चुके इस श्वान भवन में श्वानों व उनके प्रशिक्षक सहित श्वान दस्ते के पुलिस कर्मियों के रहने के लिए आवश्यक सुविधाओं से लैस कमरे की व्यवस्था है। इसके अलावा कर्मी व श्वानों के भोजन के लिए कीचन, वाकिंग के साथ–साथ प्रशिक्षण…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। “मुंगेर विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के तत्वावधान में आगामी 12 जनवरी से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा सप्ताह का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसमें शामिल प्रतिभागियों को प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत व सम्मानित किया जाएगा।” राष्ट्रीय एकता शिविर में शामिल होंगे सफल प्रतिभागी : मुंगेर विश्वविद्यालय मुंगेर के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) घनश्याम राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी देते हुए कहा कि, “इस ‘7 दिवसीय मेगा इवेंट’ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता शिविर हेतु चयनित किया जाएगा।”  एनएसएस कैलेंडर के अनुसार होता है आयोजन : उन्होंने बताया…

Read More

गर्म वस्त्र और गर्म हो भोजन, ठंड में जीवन हो आसान। आवासन हो गर्म ठंड में, पशुओं का भी रखें ध्यान।  ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर जिले में भी देखा जा रहा है। जिले में पछुआ हवा और गिरते तापमान के कारण शीत लहर और प्रचण्ड ठंड का कहर लगातार जारी है। जिसके कारण स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की संभावना हैं। इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन आम जन की सुविधा के लिए लगातार एक्शन मोड में सक्रिय है। लोगों की मुश्किलें कम करने के लिए जिला प्रशासन ने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने गुरुवार को कर्पूरी ग्राम का भ्रमण कर वहां निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन एवं हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का विस्तृत निरीक्षण किया। पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर दिए सख्त निर्देश : निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन के अवलोकन के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्य की वर्तमान स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने जिला पंचायत राज पदाधिकारी एवं स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन (LAEO) के अभियंताओं को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, “भवन के सभी शेष कार्यों को एक सप्ताह के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।” भवन…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है, जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकुल प्रभाव पड़ने की संभावना हैं। इसे देखते हुए जिला दण्डाधिकारी, रौशन कुशवाहा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत समस्तीपुर जिले के सभी निजी / सरकारी विद्यालयों (प्री०-स्कूल एवं आँगनवाड़ी केन्द्रों सहित) को पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 03:00 बजे के बीच शिक्षण कार्य संचालित करने का आदेश जारी किया है । जिलाधिकारी ने कहा : जिलाधिकारी ने अपने आदेश में विद्यालय प्रबंधन को एतद् द्वारा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 के लिए, मुंगेर विश्वविद्यालय से प्रेरणा कुमारी एवं अभिजीत राज विश्वविद्यालय और बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस बाबत जानकारी देते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि, “युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के पत्रानुसार उक्त आशय की जानकारी दी गई है।” माता या पिता होंगे विशेष अतिथि : उन्होंने बताया कि, “गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित गणतंत्र दिवस परेड 2026 को साक्षी…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज। Oini 24 विद्यापतिनगर। जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन ने राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। इसी क्रम में बुधवार को जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय परिसर में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत जरूरतमंद, गरीब, वृद्ध एवं असहाय व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया। कमजोर तबके की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता : कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि, “कड़ाके की ठंड और शीत लहर में समाज के कमजोर तबके की सुरक्षा जिला प्रशासन की…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज। Oini 24 विद्यापतिनगर । जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने तेरहवें विद्यापति राजकीय महोत्सव की तैयारी एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु विद्यापतिधाम में कार्यक्रम स्थल एवं मंदिर परिसर का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों को मंच की मजबूती, कार्यक्रम स्थल, कला मंच के सामने लोगों के बैठने की जगह एवं मंदिर परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक साफ सफाई हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। इस क्रम में उन्होंने सभी अधिकारियों को अविलंब तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया और कहा कि, “इसमें किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।” निरीक्षण के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। रणधीर कुमार ओईनी 24 दलसिंहसराय। “चार दिनों के भीतर भूमि सीमांकन (डिमार्केशन) की प्रक्रिया पूरी कर कार्य स्थलों पर स्पष्ट निशान लगाएं ताकि निर्माण कार्य को गति दी जा सके।” 32 नंबर रेलवे गुमटी पर बन रहे रोड ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण कार्य का जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने बुधवार को निरीक्षण करते हुए उक्त बातें कही। निर्माण कार्य में लाएं तेजी : इस क्रम में जिलाधिकारी ने आरओबी निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और अप्रोच पथ निर्माण में हो रही विलंब पर नाराजगी जताई। उन्होंने पुल निर्माण निगम को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए, साथ…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 कल्याणपुर। जिले के कल्याणपुर प्रखंड स्थित गोविंदपुर खजुरी पंचायत के महाबलीपुर गांव में बिहार कृषि विश्वविद्यालय, पटना के कृषि ज्ञान वाहन द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र, बिरौली एवं नाबार्ड संपोषित औसेफा गोटरी फार्मर प्रोड्यूसर  कंपनी लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में पशुधन स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन, रोग प्रबंधन तथा आय वर्धन के आधुनिक तरीकों से अवगत कराया गया। ससमय टीकाकरण और स्वच्छता पर दिया जोर : पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शंकर मंडल ने, गांठदार त्वचा रोग (लम्पी स्किन डिज़ीज) के रोकथाम…

Read More