Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा । छात्रों को ड्रोन ट्रेनिंग देने वाला यह देश का पहला विश्वविद्यालय होगा। साथ ही विश्वविद्यालय शिक्षकों, वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण भी जल्दी ही आयोजित करवायेगा ताकि विश्वविद्यालय में लोग स्मार्ट और सटीकता के साथ बेहतर तरीके से कार्य कर सकें। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में साफ्ट स्किल और इंटरव्यू स्किल के माध्यम से करियर के विकास विषय पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। विश्वविद्यालय  सेमेस्टर ब्रेक के दौरान देगा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। रविवार को मुंगेर विश्वविद्यालय के क्षेत्राधीन श्री कृष्ण रामरूचि महाविद्यालय शेखपुरा में भीषण ठंड के बावजूद उत्साह और उमंग अपने शबाब पर था। विविध परिधानों में सजे महाविद्यालय के छात्र–छात्राओं के खिले चेहरे शीत लहर से उत्पन्न कड़ाके की ठंड को मुंह चिढ़ाते प्रतीत हो रहे थे। कुल मिला कर छात्र–छात्राओं के कहकहों और ठहाकों से दुल्हन की तरह सजे महाविद्यालय में हर तरफ हर्ष और उल्लास से माहौल गर्म था। परंपरा और आधुनिकता का संगम सिर्फ इतिहास में नहीं : अवसर था श्री कृष्ण रामरूचि महाविद्यालय ने रविवार को अपने संस्थापक श्री कृष्ण…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उत्तराखंड सरकार की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री के पति द्वारा बिहार की बेटियों को “बिकाऊ” कहे जाने जैसे आपत्तिजनक, निंदनीय और महिला विरोधी बयान के खिलाफ समस्तीपुर जिला मुख्यालय पर शनिवार को व्यापक जनआक्रोश देखने को मिला जब, विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार के नेतृत्व में पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कुणाल कुमार ने कहा कि, “बिहार की बेटियों को ‘बिकाऊ’ कहना सिर्फ बिहार ही नहीं, पूरे देश की महिलाओं का अपमान है। यह बयान घृणित…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 गया जी। “उत्तराखंड की भाजपा सरकार में राज्य कैबिनेट मंत्री व महिला सशक्तिकरण और बाल विकास विभाग में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा दिया गया विवादित बयान कि “बिहार की लड़कियाँ 20–25 हज़ार रुपये में मिल जाती हैं।” इस बयान को लेकर पूरे बिहार और देश भर के बिहार वासियों में तीव्र आक्रोश देखा जा रहा है। डॉ दीपक ने जताया कड़ा विरोध :  इस मामले में आदर्श युवा मिशन ह्यूमन वेलफेयर,इंडिया के संस्था सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं युवा समाज सुधारक डॉ. दीपक कुमार सिंह ने कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए इसे…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समीर कुमार के निर्देश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मनोज कुमार के मार्गदर्शन में मिथिला दुग्ध उत्पादक संघ ‘सुधा डेयरी’ समस्तीपुर परिसर में  पर्यावरण कानूनी साक्षरता और सामुदायिक सुरक्षा पहल – ‘आज सुरक्षित, कल सुरक्षित’ विषयक विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कानूनी सेवाएं सुलभ कराना नालसा का उद्देश्य : आगत अतिथियों के स्वागत और उद्घाटन की औपचारिकता के बाद, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशा सेवा संस्थान समस्तीपुर के सचिव अमित…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। उत्साह और उमंग जब शीर्ष पर हो तो मौसम को हथियार डालना पड़ ही जाता है। ऐसा ही नजारा था साल के पहले और ठंडे रविवार को शहर के काशीपुर स्थित उत्तर बिहार के लब्ध प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान लक्ष्य साइंस एण्ड कॉमर्स कोचिंग समस्तीपुर में। वैसे, यहां मामला थोड़ा अलग था, कोचिंग के अनुशासित दिनचर्या से छुट्टी मिलने की खुशी पर मित्रों और सहेलियों से दो साल बाद बिछड़ने का अहसास हावी था। हर आंख नम थी हर जुबान पर एक ही कांपता स्वर “अपना ख्याल रखना”। पूरा कोचिंग परिसर भावुक हो रहा था।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “जिले में पड़ रही अत्यधिक ठंड को देखते हुए कक्षा 1 से 8वीं कक्षा तक के सरकारी व गैर सरकारी सभी कोटि के शिक्षण संस्थानों में शिक्षण कार्य आगामी 7 जनवरी 2025 तक स्थगित रहेंगे ।” जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने रविवार को इस आशय का आदेश जारी कर बच्चों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता : अपने उक्त आदेश में श्री कुशवाहा ने कहा है कि, “जिले में लगातार जारी शीतलहर के कारण कम तापमान की स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “वीबी जी राम जी योजना के अन्तर्गत 125 दिनों की रोजगार गारंटी से ज्यादा रोजगार मिलेगा। साथ ही बुवाई एवं कटाई के समय 60 दिनों तक वीबी जी राम जी क्रियाशील नहीं रहने से कृषि में मजदूरों की कमी नहीं होगी जिससे किसानों को राहत होगी।” केवीके बिरौली के अध्यक्ष डॉ. आर.के. तिवारी ने वीबी जी राम जी योजना को लेकर आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “इस योजना में किसानों की जरूरत और उनकी सुविधा के साथ–साथ मजदूरों की चिंताओं का भी पूरा ध्यान रखा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “ललित बाबू ने न केवल भारतीय राजनीति को दिशा दी, बल्कि अपने कार्यों से देश के विकास में अमिट योगदान दिया। उन्होंने मिथिला पेंटिंग जैसी लोक कला को देश-विदेश में पहचान दिलाने का भी महत्वपूर्ण कार्य किया, जिससे मिथिला की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच प्राप्त हुआ।” स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र स्मारक समिति के संयोजक अंजनी कुमार मिश्र ने स्मृति शेष रेल मंत्री ललित बाबू की 51वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। इस क्रम में श्री मिश्र ने स्वर्गीय ललित नारायण मिश्र के जीवन और कृतित्व…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “हमारा लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक वास्तविक किसान को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले और अधिप्राप्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।” जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्रों एवं CMR गोदामों का औचक निरीक्षण करने के दौरान उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, “किसानों से धान खरीद के 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण सुनिश्चित करें।” बताते चलें कि जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने आज जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की वास्तविक स्थिति का…

Read More