
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। “हमारा लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक वास्तविक किसान को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले और अधिप्राप्ति प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।” जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने शनिवार को धान अधिप्राप्ति केंद्रों एवं CMR गोदामों का औचक निरीक्षण करने के दौरान उक्त बातें कही।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, “किसानों से धान खरीद के 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में राशि का हस्तांतरण सुनिश्चित करें।”
बताते चलें कि जिलाधिकारी श्री कुशवाहा ने आज जिले में चल रहे धान अधिप्राप्ति कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने हेतु विभिन्न अधिप्राप्ति केंद्रों एवं CMR (Custom Milled Rice) गोदामों का औचक इन गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने धान की आवक, भंडारण क्षमता और मिलिंग प्रक्रिया की समीक्षा भी की।
मुख्य दिशा-निर्देश एवं प्राथमिकताएं:
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि, “अधिप्राप्ति केंद्रों पर नमी (Moisture) की जांच कड़ाई से की जाए और सरकार द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही धान लिया जाए।”
इसी क्रम में जिला प्रबंधक को निर्देश दिया कि, “मिलिंग के पश्चात चावल की आपूर्ति में किसी भी स्तर पर देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”
भंडारण व्यवस्था:
श्री कुशवाहा ने कहा कि, CMR गोदामों में चावल के सुरक्षित भंडारण और वहां से उठाव की प्रक्रिया में तेजी लाएं ताकि केंद्रों पर जगह की कमी न हो। केंद्रों पर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था रखें।”
निरीक्षण दल में शामिल अधिकारी:
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ जिला आपूर्ति पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता (अधिप्राप्ति) तथा जिला प्रबंधक (राज्य खाद्य निगम) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।