ओईनी न्यूज नेटवर्क। दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर पर सशर्त विराम लगाने पर सहमती बन गई है। जिसमें भारत की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि भविष्य में कोई भी आतंकी घटना मानी जायेगी। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम पर कमोडोर रघु आर नायर ने कहा, “समुद्र, हवा और जमीन पर सभी सैन्य गतिविधियों को रोकने के लिए सहमति बन गई है। भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेनाओं को इस सहमति का पालन करने का निर्देश दिया गया है। इस अवसर पर कर्नल सोफिया कुरैशी ने पाकिस्तान के द्वारा परोसे जा रहे झूठ पर से पर्दा उठाते हुए…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। वर्तमान में युद्ध की स्थिति को देखते हुए समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में एनसीसी कैडेट्स के द्वारा लोगों को मॉक ड्रिल का अभ्यास करवाया गया। ताकि सभी नागरिक युद्ध के स्थिति में अपनी बचाव कर सकें। इस मॉक ड्रिल अभ्यास में सायरन सुनकर कैसे सतर्क होना है, ब्लैकआउट में क्या क्या करना है एवम् किसी प्रकार की दुर्घटना में किस तरह से एक दूसरे को मदद करना है आदि की जानकारी दी गई। इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व 12 बिहार बटालियन के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल रविन्द्र रावत एवम् एनसीसी पदाधिकारी लेफ्टीनेंट डॉ राहुल मनहर ने तथा संचालन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस की विशेष टीम को बड़ी सफलता मिली जिसमें, माड़वारी बाजार स्थित व्यवसायी के घर में हुए चोरी का सफल उद्भेदन करते हुए चोरी किये गये आभूषण के साथ घटना में संलिप्त 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उक्त जानकारी देते हुए एएसपी संजय पाण्डेय ने संवाददाताओं को बताया कि 26 अप्रैल 2025 शनिवार को नगर थानान्तर्गत के खान मार्केट स्थित व्यवसायी रवि कुमार गुप्ता के मकान में अज्ञात चोरों ने घर का दरवाजा एवं खिड़की का ताला तोडते हुए घर में घुसकर लोहा एवं लकड़ी के अलमारी से सोना चॉदी के आभूषण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। सुरेन्द्र कुमार, सचिव जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, समस्तीपुर। उपर की तस्वीरों को देखिये, दोनों तस्वीरों का अनोखा साम्य मन को एक अद्भुत अहसास से गदगद कर देता है।पहली तस्वीर राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले और क्रांतिकारी फातिमा शेख की है। जिन्होंनें तमाम समाजिक गतिरोध के विरुद्ध अपना घर और परिवार त्याग कर लड़कियों की शिक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज उसी का देन है कि लड़कियाँ घर के किचन और श्रृंगार तक सीमित नहीं रही। वे प्रत्येक क्षेत्र में अपेक्षा से कहीं अधिक बेहतर करती नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर मां भारती के दो जांबाज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । भगवानपुर चकसेखु स्थित मिथिला सेवी प्रो हीरा झा के आवास पर आयोजित स्वागत सह सम्मान समारोह में मिथिला की बेटी व युवा गायिका अनामिका झा को मिथिला शिक्षा मंच सम्बद्ध अन्तर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद् के संयोजक तथा बिहार प्रांत श्री रामचरितमानस प्रचार संघ के प्रांत सम्पर्क प्रमुख प्रो पीके झा प्रेम ने पाग, चादर, पुष्पहार और राम चरित मानस भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रो प्रेम ने युवा गायिका के मैथिली प्रस्तुति पर सम्पूर्ण मिथिला भाषी सुधी श्रोताओं की ओर से शुभकामनाएं संग बधाई दिया। अनामिका झा के बेहतरीन प्रस्तुति पर शिक्षा विहार भटगामा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । अगामी 17. मई .2025 को दरभंगा के डीएमसीएच ऑडिटोरियम में आयोजित शहीद सूरज नारायण सिंह के 119 वें जयंती समारोह में भाग लेने का निमंत्रण देने हेतु पूर्व सांसद आनंद मोहन समस्तीपुर पधारे। इस क्रम में समस्तीपुर जिले के विभिन्न गांव में जगह जगह बैठक का आयोजन श्री मोहन ने लोगों को समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इसी दौरान ग्राम शेखोपुर के उप प्रमुख प्रतिनिधि सोनू सिंह के अध्यक्षता में, इसके बाद ग्राम खैरी के मुखिया प्रतिनिधि पवन देव सिंह की अध्यक्षता में, तदुपरांत बलाही ग्राम में सामाजिक कार्यकर्ता ठाकुर अनिल सिंह एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । आने वाले 5 दिनों में प्रचंड धूप और भीषण गर्मी परेशानी का सबब बनेगा। इस दौरान आसमान साफ और मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 14 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले 5 दिनों में आसमान प्रायः साफ रहने का अनुमान है एवं उत्तर बिहार के जिलों में मौसम के शुष्क रहने के साथ-साथ गर्म दिन बने रहने की सम्भावना है। इस…
ओईनी न्यूजनेटवर्क। पूसा । राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के परिसर स्थित विद्यापति सभागार सभागार में नेशनल टेक्निकल टेक्स्टाइल मिशन, वस्त्र मंत्रालय के अंतर्गत एग्रो टेक्स्टाइल पर केंद्रित विशेष पहल एवं साईलेज मक्का के बढ़ावा से जुड़े विषय पर आधारित एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अतिथियों का शाॅल, पाग, स्मृति चिन्ह आदि से स्वागत, कुलगीत प्रसारण आदि औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद मुख्य अतिथि भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के मंत्री गिरिराज सिंह, वीसी डाॅ पीएस पाण्डेय व अन्य आगत अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में श्री सिंह ने…
स ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगामी 10 मई से प्रारंभ होने वाली गृह रक्षकों की शारीरिक दक्षता व सक्षमता जांच परीक्षा केलिए प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों की ब्रीफिंग जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने किया गया। पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम मे श्री कुशवाहा ने बताया कि कुल प्राप्त 25369 आवेदनो मे 19290 पुरुष, 6078 महिला तथा एक ट्रांसजेंडर शामिल है। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए कुल 15 दिन दिनांक 10 मई, 13 मई, 14 मई ,15 मई,16 मई, 17 मई, 19 मई, 20 मई, 21 मई, 22 मई, 23 मई, 24 मई, 26 मई, 27 मई एवं 28 मई निर्धारित है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंत्री सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सह स्थानीय विधायक महेश्वर हजारी द्वारा कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुक्तापुर पंचायत के परतापुर ग्राम में पिछले दिनों अग्निकांड के पीड़ितो यथा रामवृक्ष राम, कौशल्या देवी, सीमा कुमारी, संगीता कुमारी तथा भागीरथपुर पंचायत अंतर्गत मुक्तापुर ग्राम के सरिता देवी, गायत्री देवी रीना राय एवं गीता देवी से मुलाकात की। उनके प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनको ₹20000 सहायता राशि का चेक प्रदान किया। इसके अतिरिक्त आपदा पीड़ित मोहम्मद सोहेल को चार लाख रुपए का चेक प्रदान किया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कल्याणपुर, अंचल अधिकारी कल्याणपुर, स्थानीय मुखिया एवं…