Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मिथिलांचल की हृदय स्थली समस्तीपुर जिला अन्तगर्त बिथान प्रखंड के जगमोहरा स्थित करेह, कमला व कोशी त्रिवेणी संगम तट जगमोहरा में भव्य और दिव्य हरित मिथिला महाकुंभ का उत्साह चरम पर है। 10 मई से 20 मई तक आयोजित इस ग्यारह दिवसीय महाकुम्भ में पहला शाही स्नान 12 मई को धूमधाम से संपन्न हो गया। अब दूसरे शाही स्नान की तैयारी  की जा रही है। जो 20 मई को आयोजित है। इस दौरान स्नान करने वाले श्रद्धालूओं को हरित मिथिला महाकुंभ का प्रतीक चिह्न पौधै प्रदान किये गये। मिथिला महाकुंभ सेवा समिति के संयोजक और परिकल्पना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बुधवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में अगामी मानसून 2025 के मद्देनजर समीक्षात्मक बैठक की गई। जिसमें नगर आयुक्त केडी प्रौज्ज्वल ने विभागीय मानक संचालन प्रक्रिया के आलोक में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान नगर आयुक्त ने गत वर्ष में हुए जल जमाव से प्रभावी नियंत्रण के संबंध में जिला पदाधिकारी, समस्तीपुर अवगत कराया। इस क्रम में श्री प्रौज्ज्वल ने बताया कि नगर निगम, समस्तीपुर में कुल 15 बड़े नाले एवं कुल 291 छोटे नालो की उड़ाही करा ली गई है। शेष बचे नालो की उड़ाही टीन बनाकर कराई जा रही है साथ ही विधिवत पययेक्षण…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जैसे जैसे चुनाव के दिन करीब आते जा रहे हैं फिंजा में चुनावी रंग चढता जा रहा है। चैक-चैराहों पर, चाय-पान की दुकानों पर, बैठक चैपालो पर जहां भी 4 लोग जुटे कि चुनाव की चर्चा शुरू हो जाती है। अभी बातचीत का लब्बोलुआब चुनावी माहौल की संभावनाओं और संभावित प्रत्याशियों पर ही केन्द्रित है। समस्तीपुर विधानसभा की बात करें तो फिलहाल समस्तीपुर विधानसभा सीट पर समाजवादियों का एकाधिकार है। विगत तीन बार से राष्ट्रीय जनता दल के अख्तरूल इस्लाम शाहीन जीत कर विधानसभा जा रहे हैं। शाहीन के जीत का कारण उनके विरूद्ध शीर्ष…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ताजपुर (एसएनबी)। दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर के छात्रों ने सीबीएसई की 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए डीपीएस के निदेशक हाजी मसूद हसन ने बताया कि इस वर्ष कुल 27 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। जिनमे से 25 छात्रों ने प्रथम तथा 02 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल की है। इस तरह विद्यालय का समग्र परिणाम 100 फीसद रहा, जो उत्कृष्टता प्रतीक है। इनमें से फरजूक हसन 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टाॅपर रहे, वहीं असद…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर के छात्रों ने सीबीएसई की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस बाबत जानकारी देते हुए स्कूल के मीडिया प्रबंधक मो सर्फे ने बताया कि इस वर्ष कुल 59 छात्रों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। जिनमे से 47 छात्रों ने प्रथम तथा 12 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्णता हासिल की है। इस तरह विद्यालय का समग्र परिणाम 100% रहा, जो उत्कृष्टता प्रतीक है। विद्यालय के टॉपर्स में शामिल एक छात्र, निहीर कुमार, जिन्होंने 94% अंक प्राप्त किए हैं।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अगामी 18 मई तक पूरवा हवा के कारण उमस और आसमान में गरज वाले बादलों के साथ बारिश की संभावना है। इस बाबत जिले के डाॅ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी 14-18 मई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसारः- पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते है। इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर गरज वाले बादलों के बनने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। मंगलवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं भावनात्मक विकास को ध्यान में रखते हुए मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मैनेजिंग डायरेक्टर, त्रिविक्रम फाउंडेशन एवं दूर दर्शन की योगा ट्रेनर, पूनम कुमारी, ने कक्षा 4 से 10 तक के बच्चों के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान सुश्री पूनम ने बच्चों को मानसिक संतुलन, आत्म-विश्वास, तनाव प्रबंधन और सकारात्मक सोच के महत्व को सरल एवं प्रेरणादायक तरीके से समझाया। उन्होंने कहा कि “हर बच्चे की भावनाएं अनमोल होती है। हमें न केवल उनकी पढ़ाई पर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। चंदन कुमार। बिभूतिपुर (समस्तीपुर)। प्रखंड के एकलौता डिग्री कॉलेज डीबीकेएन कॉलेज नरहन में 4 वर्षीय स्नातक सत्र 2025-29 में गृह विज्ञान, संगीत, मैथिली, उर्दू, कॉमर्स सहित करीब आधा दर्जन से अधिक विषयों में प्राचार्य के अनुमोदन के आधार पर विश्वविद्यालय ने नामांकन पर रोक लगा दिया है। इसके खिलाफ भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के जिलाध्यक्ष नीलकमल एवं अंचल सचिव प्रिंस कुमार के नेतृत्व में कॉलेज प्राचार्य राकेश रंजन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें यह मांग किया गया है कि अविलंब इन विषयों में नामांकन हेतु अनुमति लेकर उक्त विषयों में नामांकन बहाल करें।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर/ताजपुर । सीबीएसई के दसवीं के रिजल्ट का प्रकाशन होते ही ताजपुर शहर के एकमात्र सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय डॉ मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में खुशी की लहर दौर गई और पूरा परिसर जश्न में डूब गया। विद्यालय के मान्यता मिलने के पश्चात् प्रथम बैच के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय एवं अपने अभिभावकों को गौरवान्वित कर दिया एवं सबका मन प्रफुल्लित कर दिया। इस बाबत जानकारी देते हुए मोडेस्टी स्कूल के निदेशक आदर्श कुमार ने बताया कि अभी पिछले वर्ष ही विद्यालय को सीबीएसई से प्रस्वीकृति मिली थी। ऐसे में विद्यालय के छात्र अनुज ने…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । हॉली मिशन हाई स्कूल, समस्तीपुर के 10वीं कक्षा के छात्रों ने हाल ही में आयोजित बोर्ड परीक्षा में अत्यंत उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कुल 17 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अम्बर प्रकाश रहे, जिन्होंने 97 प्रतिशत अंक अर्जित कर स्कूल टाॅपर रहे। वहीं निखिल राज और दीपाली सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर तथा आयुष सिंह और हर्ष कुमार 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त…

Read More