
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर/ताजपुर । सीबीएसई के दसवीं के रिजल्ट का प्रकाशन होते ही ताजपुर शहर के एकमात्र सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय डॉ मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल में खुशी की लहर दौर गई और पूरा परिसर जश्न में डूब गया।
विद्यालय के मान्यता मिलने के पश्चात् प्रथम बैच के बच्चों ने अपने प्रदर्शन से विद्यालय एवं अपने अभिभावकों को गौरवान्वित कर दिया एवं सबका मन प्रफुल्लित कर दिया।
इस बाबत जानकारी देते हुए मोडेस्टी स्कूल के निदेशक आदर्श कुमार ने बताया कि अभी पिछले वर्ष ही विद्यालय को सीबीएसई से प्रस्वीकृति मिली थी। ऐसे में विद्यालय के छात्र अनुज ने 97, शिफा 95, और जैनब ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय के शीर्ष तीन में जगह बनाया यह गर्वानुभूति कराने वाला है।
इसके अलावा अभिनीत, मुस्कान, शशांक अंकिता, अरहान आयेशा ने भी 90 फीसद से अधिक अंक हासिल कर अपने अभिभावकों एवं क्षेत्र का नाम रौशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक श्री आदर्श ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह ताजपुर शहर के लिए यादगार और हमारे लिए बेहद खास पल है। जब एक छोटे से शहर का विद्यालय सीबीएसई से मान्यता लेकर पहले बैच के रिजल्ट से जिले में ताजपुर शहर का नाम रौशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य अंजलि केवट ने भी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए सभी को उनके उज्जवल भविष्य हेतू आशावान रहने का गुरुमंत्र दिया। कहा कि जीवन की पहली सीढ़ी विद्यालय के छात्रों ने सफलता पूर्वक पार कर विद्यालय का मान बढ़ाया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने भी छात्रों की प्रशंसा करते हुए कहा कि डॉ मुक्तेश्वर सिन्हा मॉडेस्टी स्कूल परिवार इन विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करता है। यह परिणाम केवल अंकों का नहीं, बल्कि उनके सतत प्रयास, स्वप्नों की उड़ान और आत्मविश्वास की कहानी है।
हम सभी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।