ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा और संचार सेवाओं की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। यही कारण है कि समय-समय पर इस प्रकार के निरीक्षणों के माध्यम से सुधारात्मक कदम उठाए जाते हैं। इसी क्रम में शनिवार को मंडल रेल प्रबंधक सोनपुर विवेक भूषण सूद एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार ने शनिवार को ढोली एवं कर्पूरीग्राम रेलवे स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा डिजिटल सेवाओं की उपलब्धता का समग्र मूल्यांकन करना था। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना । स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि शिशु स्वास्थ्य और बच्चों में डायरिया से बचाव के उद्देश्य से राज्य में ‘स्टॉप डायरिया कैंपेन 2025’ के तहत 30 दिवसीय अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 जुलाई से 14 सितंबर तक चलेगा। इस बाबत स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि डायरिया की रोकथाम एवं उपचार के लिए ओआरएस और जिंक की ससमय आपूर्ति एवं वितरण जरूरी है। इस लिए स्टाॅप डायरिया कैंपेन के तहत आशा कार्यकर्ता पांच वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए घर-घर जाकर ओआरएस पैकेट एवं जिंक की गोली…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना। राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक में बच्चों के नामांकन केलिए आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। किन्तु कक्षा 2 और इससे ऊपर की अन्य कक्षाओं में नामांकन के लिए आधार कार्ड की अनिवार्यता बनी रहेगी। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला ने शुक्रवार को उक्त आशय का पत्र सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजा है। पत्र में कहा गया है कि पिछले दिनों विभागीय बैठक में जानकारी मिली थी कि आधार की अनिवार्यता के कारण कई बच्चे कक्षा 1 में नामांकित नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में प्राथमिक शिक्षा निदेशक ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। साइकलिंग एसोसिएशन आफ बिहार के तत्वावधान में समस्तीपुर जिला साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में अंडर 15 अंडर राज्य स्तरीय यूथ रोड चैंपियनशिप आयोजित की गयी। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन पूर्णिया के किशोरों ने एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल पर कब्जा जमा कर अपना दबदबा दिखाया, वहीं गया जी और पूर्वी चंपारण के किशोरों ने स्वर्णिम रेस लगाए। बालिका 14वर्ष आयु वर्ग, 10 किलोमीटर व्यक्तिगत समय स्पर्धा मे गया के रजनीकांत ने गोल्ड मेडल, पूर्णिया की मानसी ने सिल्वर एवं पूर्णिया की ही रानी कुमारी ने ब्रॉन्ज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। भाकपा माले के आह्वान पर 18 जून से राज्य के चार हिस्सों में बदलो सरकार बदलो बिहार यात्रा गुरुवार को संपन्न हो गयी। भोजपुर, मगध, सारण चंपारण होते हुए तिरहुत मिथिला में निकली यह यात्रा मिथिला और तिरहुत के 15 विधानसभा क्षेत्रों के तकरीबन 40 प्रखंडों से गुजरी।इस क्रम में दर्जनो सभाएं हुईं और गांव टोलों में 100 से ज्यादा जन संवाद हुए। यात्रा की अगुवाई भाकपा माले पोलित ब्यूरो के सदस्य धीरेंद्र झा, केंद्रीय कमिटी के सदस्य पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, केंद्रीय कमिटी सदस्य सह पूर्व विधायक मनोज मंजिल, आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत कुमार,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ललन प्रसाद यादव। बिथान । अब ग्रामीण क्षेत्रों में बेटियों की शादी के आयोजन के लिए स्थान की कमी नहीं होगी और लोग अत्यधिक खर्च से भी बच सकेंगे। बिहार सरकार ने महिलाओं के सम्मान और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राज्य के सभी पंचायतों में विवाह मंडप निर्माण की महत्वाकांक्षी योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत प्रत्येक पंचायत में एक आधुनिक विवाह मंडप का निर्माण कराया जाएगा, जिससे विशेष रूप से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी। हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजकुमार राय ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर समस्तीपुर के 6ठी कक्षा के छात्र आहिल रजा ने इंडिया टैलेंट ओलंपियाड 2025 में इंग्लिश विषय में स्टेट टॉपर बनकर अपने स्कूल और परिवार का नाम रौशन किया है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में आहिल रजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बने स्टेट टॉपर। वहीं वर्ग ग्यारहवी के अनिकेत कुमार ने गणित विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंडिया टैलेंट ओलंपियाड, जो देश भर के छात्रों के बीच अपनी शैक्षणिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक मंच है, आहिल रजा और अनिकेत कुमार ने अपनी उत्कृष्ट भाषा दक्षता और बौद्धिक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । इस वर्ष अब तक सिर्फ 50.2 मीमी वर्षा दर्ज की गई है। जो विगत 5 वर्षो की तुलना में सबसे कम है। उक्त जानकारी देते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा, के मौसम वैज्ञानिक सह जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन के नोडल पदाधिकारी डाॅ अब्दुल सत्तार ने बताया कि तराई के क्षेत्रों में बारिश हो रही है। शेष इलाकों में अगामी 30 जून के बाद हालात में बदलाव के आसार दिख रहे हैं। इस बाबत ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में आयोजित दो दिवसीय 19वीं अनुसंधान परिषद खरीफ 2025 सफलता पूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरान कृषि क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों ने विभिन्न विषयों पर आधारित 70 से अधिक अनुसंधान परियोजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय किसानों की समस्याओं पर आधारित अनुसंधान करने की दिशा में सतत प्रयत्नशील है। वहीं पिछले दो वर्षों में जिन जिन अनुसंधान परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है वे सभी किसानों की प्रत्यक्ष समस्याओं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में एक उच्च-रिजॉल्यूशन एडी कोवेरियंस (ईसी) टावर स्थापित करेगा। इस का उद्देश्य कृषि और जलवायु अध्ययन के लिए उच्च-गुणवत्ता वाले फ्लक्स डेटासेट उत्पन्न करना और वैज्ञानिक अनुसंधान को बढ़ावा देना है। जो चल रहे और भविष्य के अंतरिक्ष-आधारित कृषि मिशनों का समर्थन करेगा। गुरूवार को अनुसंधान परिषद के दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र के दौरान अपने संबोधन में उक्त जानकारी देते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्याल के कुलपति डॉ पीएस पांडेय कहा कि इससे कार्बन और जल प्रवाह की निगरानी में…