ओईनी न्यूज नेटवर्क अरविन्द पाठक पूसा । डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के विद्यापति सभागार में अनुसंधान परिषद की दो दिवसीय बैठक खरीफ 2025 का शुभारंभ हुआ। अतिथियों के स्वागत और कुलगीत प्रसारण के बाद विवि के कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय व अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर बैठक का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में कुलपति डॉ पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय कार्बन फार्मिंग के क्षेत्र में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के साथ मिलकर कार्य करेगा। यह एक गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि इस अनुसंधान परियोजना के लिए इसरो…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर। गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर में एलेन ऑनलाइन कक्षा की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं को एलेन का स्टडी मैटेरियल सौंपा गया और नियमित कक्षाएं प्रारंभ हुईं। इस कक्षारंभ कार्यक्रम में एलेन के रीजनल मैनेजर विजयानंद मिश्रा ने अपने संबोधन में सर्वप्रथम बच्चों का स्वागत किया और छात्रों को मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई करने केलिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत कभी भी व्यर्थ नहीं जाती है। सिर्फ सपने पूरा करने की जिद्द हो तो हर सपना साकार होता है। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने बच्चों को स्टडी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ निषेध दिवस के अवसर पर मानवश्रृंखला, प्रतियोगिता, एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसी क्रम में शहर के पोदार इंटरनेशनल स्कूल समस्तीपुर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने प्रिंसिपल अखौरी नील किशोर सिन्हा ने किया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग समस्तीपुर आकाश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। तदुपरान्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाना और लोगों को इसके…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। भाकपा-माले की बदलो सरकार-बदलो बिहार यात्रा बुधवार शाम को पूसा पहुँची। इसके बाद कई चौक-चौराहो पर नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस क्रम में सबसे पहले पूसा बाजार के हाथी चौक के समीप नुक्कड सभा आयोजित की गई। तदुपरांत भूस्कौल चौक, गढ़िया चौक पर भी सभा करके वक्ताओं ने भाजपा-जदयू सरकार पर तीखा हमला किया। गुरूवार को स्वतंत्रता की बलिवेदी पर चढने वाला प्रथम बलिदानी अमर शहीद खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के साथ यात्रा की शुरूआत की गई। माल्यार्पण के उपरांत नेताओं ने गरीब- मजदूर, किसान, नौजवानों के आंदोलन को और तेज करने का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। गोला रोड स्थित श्री खाटू श्याम बिहारी मंदिर में आयोजित नौ दिवसीय श्री सहस्त्र चंडी महायज्ञ गुरुवार को कलश शोभायात्रा के साथ शुरू हो गया। इस क्रम में रंग बिरंगे परिधान में सजे सैकड़ो महिला पुरुष श्रद्धालुओं व बैंड बाजे से सजी कलश शोभा यात्रा मंदिर से निकल कर मारवाड़ी बाजार, स्टेशन चौक, रामबाबू चौक, गणेश चौक, गोला रोड होते हुए पुनः मंदिर परिसर में पहुंच कर सम्पन्न हो गयी। इस दौरान बैंड पर बज रहे भक्ति धुन पर झूमते थिरकते उत्साही श्रद्धालुओं और बीच बीच में जय माता दी के उद्घोष से पूरा शहर भक्ति…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। वाराणसी। शहर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने केलिए सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण पर रोक लगाने के उद्देश्य से कैंट थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस कमांडर के आदेश पर प्रभारी निरीक्षक कैंट ने पुलिस बल के साथ मिंट हाउस चौराहा से आंध्रापुल तक पैदल गश्त करते हुए व्यापक निरीक्षण किया। अभियान के दौरान जहां अनावश्यक रूप से सड़क किनारे खड़े 40 वाहनों का चालान किया गया, वहीं 85 संदिग्ध व्यक्तियों की मौके पर पहचान कर जांच की गई। इसके अतिरिक्त सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के द्वारा आम उत्पादकों के लिए आम उत्पादन की उन्नत पद्धति विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केन्द्र बिरौली के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ आरके तिवारी तथा सहायक निदेशक उद्यान प्रशांत कुमार के द्वारा किया गया। डॉ तिवारी ने कहा कि समस्तीपुर में आम उत्पादन परम्परागत रूप से बहुत पहले से ही किया जाता रहा है। किसानों को आधुनिक तरीके से बाग प्रबंधन करते हुए अधिक आय प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बचे हुए मतदान केन्द्रों के लिए बीएलए भी अविलम्ब नियुक्त कर लिया जाय। जिले में 30 जून को मतदान केन्द्रों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए पुनः बैठक आयोजित की जाएगी। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी के क्रम में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पूर्व से भरे हुए प्रपत्रों को मतदाताओं को हस्तगत कराते हुए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। शहर के नामचीन दंत चिकित्सक राज डेंटल के निदेशक सह भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के पुर्व अध्यक्ष डाॅ यूएस झा समस्तीपुर रोगी कल्याण समिति के सदस्य बनाये गये हैं। डाॅ झा के मनोनयन से जिले के चिकित्सा जगत में हर्ष व्याप्त है। बताते चलें कि, ललन प्रसाद सिंह, सुनील राय, डॉ उदय शंकर झा और अनामिका देवी को समस्तीपुर जिला रोगी कल्याण समिति के सदस्य मनोनीत किया गया है। इनमें से डाॅ झा शहर के शीर्ष डेन्टिस्ट सर्जन में शमिल हैं। साथ ही अपने समाजसेवी प्रवृति और मिलनसार व स्नेहिल सौम्य व्यक्तित्व के कारण मरीजों मे खासे लोकप्रिय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार की जनता जदयू भाजपा के डबल इंजन की सरकार से त्रस्त है। अब बिहार की जनता बदलाव चाहती है। बिहार के जनता को दिल्ली और पंजाब का केजरीवाल माॅडल चाहिए जो जनता को गुणवत्तापूर्ण सुविधा मुहैया कराने, यथा अच्छी गुणवत्ता पूर्ण मुफ्त शिक्षा, मुफ्त चिकित्सा, मुफ्त चैबिस घंटे बिजली, बुजुर्गों को मुफ्त तीर्थ यात्रा, बुजुर्गों को 2500 पेंशन भत्ता, महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा जैसे अनेकों जन सुविधाओं, के लिए जाना जाता है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव केशव किशोर प्रसाद ने बुधवार को शहर के परिसदन में संवाददाताओं से उक्त बातें कही।…