
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। बचे हुए मतदान केन्द्रों के लिए बीएलए भी अविलम्ब नियुक्त कर लिया जाय। जिले में 30 जून को मतदान केन्द्रों का प्रारूप प्रकाशन किया जाएगा। इसके लिए पुनः बैठक आयोजित की जाएगी।
बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष, सचिव व प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण, विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारी के क्रम में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पूर्व से भरे हुए प्रपत्रों को मतदाताओं को हस्तगत कराते हुए उनके जन्म से संबंधित साक्ष्य के साथ प्राप्त कर बीएलओ एप के माध्यम से अपलोड करने संबंधी कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी।
इस दौरान जिला पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से आग्रह किया कि अपने बीएलए के माध्यम से इस कार्य को युद्धस्तर पर कराने हेतु तैयारी कर लिया जाय।
बीएलओ द्वारा घर-घर जाने के क्रम में मतदाताओं के समक्ष तीन प्रकार की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। उन सभी स्थितियों पर बैठक में विस्तार से चर्चा की गई। मौके पर भाजपा के सुनील कुमार गुप्ता सहित सभी पार्टी के जिला स्तरीय प्रतिनिधि एवं उप निर्वाचन पदाधिकारी, बिनोद कुमार उपस्थित थे।