Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । रविवार को ब्लड फोर्स समस्तीपुर टीम ने एक बार फिर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें 21 रक्तवीरों ने रक्दान किया। इस अवसर पर टीम के सदस्यों ने कहा कि, ब्लड फोर्स टीम का एक ही संकल्प है कि आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान। इसी उद्देश्य के साथ ब्लड फोर्स टीम परिवार के रक्तवीर योद्धा हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना अपना योगदान दिए। रविवार को आयोजित शिविर में रक्तवीर रविन्द्र खत्री, राहुल कुमार, कृष्ण…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर। संचार क्रांति और डिजिटल दुनिया के इस दौर में हो रहे नित नये बदलाव ने हर क्षेत्र में जबरदस्त प्रतियोगिता को जन्म दे दिया। शिक्षा जगत में सफलता का तो आधार ही प्रतियोगिता है। ऐसे में अपनी गुणवत्ता और उपयोगिता बनाये रखने केलिए शिक्षा जगत में हो रहे नवाचारों सहित विभिन्न बदलावों से खुद को अपडेट रखना आवश्यक है। रविवार को डॉ मुक्तेश्वर सिंहा मॉडेस्टी स्कूल में सी.बी.एस.ई. सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पटना के द्वारा आयोजित हिंदी कोर्स ए (माध्यमिक) विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शैलजा कार्यी विद्यापीठ के प्राचार्य सुनील कुमार साव…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा। उद्यमिता के लिए उद्देश्य केंद्रित होना जरूरी है। तभी अहम मुकाम को हासिल किया जा सकता है। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के एडवांस सेंटर ऑफ मशरूम रिसर्च द्वारा आयोजित दूधिया, व पुवाल मशरूम उत्पादन एवं प्रसंस्करण तकनीक विषयक सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि निदेशक अनुसंधान डाॅ एके सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि मशरूम एवं इसके उत्पादों को जन जन के थाली में पहुंचा कर स्वस्थ परिवार व स्वस्थ समाज के साथ-साथ स्वस्थ राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। जिसमें युवाओं…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आईआरसीटीसी की भारत गौरव यात्रा ट्रेन से दक्षिण भारत के तीर्थ स्थलों की यात्रा व दर्शन करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी के बिहार डीएम राजेश कुमार ने आईआरसीटीसी के टूर पैकेज की जानकारी दी। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव विश्व रंजन एवं एरिया मैनेजर प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। पैकेज की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि भारत गौरव यात्रा ट्रेन श्रद्धालूओं को 12 ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराएगी। यह ट्रेन 14 अगस्त को समस्तीपुर मंडल के सहरसा जंक्शन से खुलेगी। इस 13 दिवसीय यात्रा में श्रद्धालु देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर सकेंगे। उन्होंने…

Read More

महाप्रबंधक, पूमरे ने मंडल के कर्मचारियों के 10वीं, 11वीं तथा 12वीं कक्षा में अध्ययनरत 162 बच्चियों को दिया टैब ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। आज पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री छात्रसाल सिंह ने समस्तीपुर मंडल का एक दिवसीय दौरा किया। इस दौरान उनके द्वारा समस्तीपुर स्थित नव-निर्मित अत्याधुनिक स्टेट-ऑफ-द-आर्ट कंट्रोल ऑफिस, आरपीएफ बैरक तथा स्टाफ रेस्ट हाउस का उद्घाटन किया गया। महाप्रबंधक महोदय ने विशेष रूप से नए कंट्रोल ऑफिस की सराहना करते हुए इसे समस्तीपुर मंडल के विस्तृत रेल नेटवर्क की प्रभावी निगरानी और नियंत्रण के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि यह नवीन कंट्रोल कार्यालय आधुनिक तकनीक से…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। मोतिहारी। महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल  छत्रसाल सिंह ने शनिवार को पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ने रेलखंड के मध्य स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओएचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया । निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया । निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक सर्वप्रथम मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने न्यू स्टेशन बिल्डिंग, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। मोतिहारी। बापू धाम मोतिहारी में सांसद राधा मोहन सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्वी चंपारण संसदीय क्षेत्र में चल रहे विभिन्न रेल परियोजनाओं पर गहन चर्चा की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत के परिचालन हेतु माननीय प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री जी को धन्यवाद दिया। उन्होंने बैठक के दौरान बापूधाम मोतिहारी स्टेशन के पुनर्विकास कार्य, बापूधाम मोतिहारी में यार्ड रिमॉडलिंग, जीवधारा स्टेशन पर वाशिंग पिट का निर्माण, जीवधारा एवं बापूधाम मोतिहारी के मध्य आरओबी तथा लाइट आरओबी के निर्माण आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। युवाओं के लिए कम्युनिकेशन स्किल्स पर वर्कशॉप एक महत्वपूर्ण निवेश है, जो उन्हें व्यक्तिगत, शैक्षणिक और पेशेवर जीवन में सफल होने में मदद करती है। शनिवार को तनिष्क शोरूम के मैनेजर अनिरुद्ध कुमार सिंह ने कम्युनिकेशन स्किल विषय पर विस्तृत जानकारी साझा करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह न केवल प्रभावी संवाद कौशल विकसित करती है, बल्कि आत्मविश्वास, टीमवर्क और संघर्ष समाधान जैसे महत्वपूर्ण गुण भी सिखाती है। बताते चलें कि समस्तीपुर जिले के पूर्ववर्ती राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस और एनसीसी कैडेट्स द्वारा संचालित सामाजिक संस्था द उम्मीद ने अपने सोशल समर इंटर्नशिप…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद पटना के राज्य प्रोजेक्ट डायरेक्टर मयंक वाड़वड़े के द्वारा राज्य के सरकारी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं एक शिक्षक को अलग-अलग टैबलेट उपलब्ध कराने के आदेश के आलोक में कामेश्वर गुप्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं मानवेंद्र कुमार राय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान के द्वारा समस्तीपुर प्रखंड के 32 उच्च, उच्च माध्यमिक विद्यालय और 6 मध्य विद्यालय में दो-दो टैबलेट की आपूर्ति की गई। प्रखंड संसाधन केंद्र समस्तीपुर में आयोजित टैब वितरण कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक को टैबलेट हस्तगत कराते हुए मुख्य अतिथि बीपीआरओ विनीत…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। वक्फ संशोधन कानून के विरोध में कल 29 जून को पटना के गांधी मैदान में वक्फ बचाओ, दस्तूर बचाओ रैली आयोजित है। इस रैली में समस्तीपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से छोटी-बड़ी गाड़ियों से करीब 10 हजार से अधिक लोग पटना जाएंगे। जिले के चर्चित समाजसेवी सह एथेलेटिक्स संघ के जिलाध्यक्ष मोo रिजुउल इस्लाम रिज्जू उर्फ बाबा ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि आज शाम से ही कार्यकर्ताओं का पटना जाने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। उन्होंने कहा कि रैली में शिक्षाविद, छात्र, युवा, समाज के विभिन्न वर्ग के लोग, विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठन…

Read More