Oini News Network ओईनी 24 डेस्क/सरायरंजन। संगठन निर्माण की प्रक्रिया में सामुहिक भागीदारी, स्पष्ट वैचारिक समावेश, समानता, अभिव्यक्ति की आजादी के साथ-साथ सम्मान और सहयोग के भावना की आवश्यकता होती है। पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ निर्णय लेने से सामाजिकता और परस्पर अपनापन का बोध होता है। जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा अख्तियारपुर कार्यालय सभागार में सामुदायिक संगठन निर्माण और उनका क्षमता विकास के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम दिन शुक्रवार को उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य प्रशिक्षक दूर देहात के सचिव प्रभू नारायण झा ने उक्त बाते कही। उन्होंन कहा कि मजदूरों की…
Author: Dr. Sanjay Kumar
Oini News Network ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। हालिया दिनों में अच्छी बारिश के आसार नहीं हैं। इसे देखते हुए डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा मौसम वैज्ञानिक सह जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र के नोडल ऑफिसर डाॅ अब्दुल सत्तार ने किसान भाईयों केलिए समसामयिक सुझाव जारी कर कहा है कि, जिन क्षेत्रों में हल्की वर्षा हुई है, वहाँ ऊचॉस जमीन में सुर्यमुखी की बुआई के लिए मौसम अनुकूल है। मोरडेन, सुर्या, सीओ-1 एवं पैराडेविक सुर्यमुखी की उन्नत संकुल के प्रभेद है। जबकि बीएसएच-1, केबीएसएच-1, के० बी०एस०एच०-44 सुर्यमुखी की संकर प्रभेद है। बुआई के समय प्रति हेक्टेयर 100 किवन्टल…
Oini News Network. ओईनी 24 डेस्क समस्तीपुर। फिलहाल गर्मी और उमस से राहत के आसार नहीं हैं। इस बाबत जिले के पूसा स्थित डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 09 जुलाई, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी वर्षा की सम्भावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 से…
Oini News Network ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर । शुक्रवार को मेरा युवा भारत, समस्तीपुर जिला कार्यालय में डीवाईओ अमित कुमार को ससम्मान समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में उपस्थित विभिन्न समाजिक संस्थानों के सचिवों व स्वयंसेवकों ने उन्हें मिथिला की परंपरा के अनुसार पाग, शाॅल, माला, पुष्प गुच्छ से सम्मानित करते हुए विविध उपहार प्रदान कर भाव भीनी विदाई दी। इसी क्रम में पौधा देकर श्री अमित का अभिनंदन करते हुए जिला चयन समिति के सदस्य सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि आप ने अपने कार्यकाल में गांव गांव जाकर जिस तरह युवा…
समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय से सटे भगवानपुर कमला पंचायत के अंडाहा गांव में एक बीमार वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गयी। सुचना मिलने के बाद जिले के चर्चित समाजसेवी सह उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव वार्ड 9 निवासी, युवा समाजसेवी भाई राजू साहनी ने अपनी एक बैठक को तत्काल स्थगित कर, मृतक के घर पहुंचे, और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। मृतक के परिजन से बातचीत करने के दौरान उन्हें पता चला कि, पीड़ित परिवार के पास मृतक का दाह-संस्कार करने के लिए भी पैसे नही हैं। जिसके बाद उन्होंने तत्काल उन्हें अपने निजी…
गौतम राय। ओईनी 24 बेनीपुर। वैद्यनाथ मिश्र यात्री उर्फ बाबा नागार्जुन जयन्ती पर आयोजित भव्य राजकीय समारोह के क्रम में अपराजिता सत्र में तरौनी स्थित बाबा नागार्जुन पुस्तकालय परिसर में सोमवार की देर शाम कवयित्री सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मिथिलानियों ने बाबा की रचनाओं पर खूब तालियां बटोरी। वहीं सम सामयिक घटनाओं और मौजूदा समाज में महिलाओं की स्थिति एवं उनके साथ असहयोगात्मक व्यवहार पर आधारित अपनी कविताओं से कवयित्रियों ने श्रोताओं को आकर्षित किया। इस दौरान कवयित्री डॉ प्रतिभा स्मृति ने पिया अहीं म बसल जान यो, देखल आहां से बढिकय, तो डॉ रानी झा ने कखनो ठमकल,…
Oini News Network गौतम राय। ओईनी24 बेनीपुर । जनकवि बैद्यनाथ मिश्र यात्री उर्फ बाबा नागार्जुन के 115वें जन्मोत्सव पर एक अनोखी पहल के तहत उनके पैतृक गांव तरौनी स्थित बाबा नागार्जुन पुस्तकालय परिसर के तालाब की की शुद्धता बरकरार रखने के लिए वैदिक मंत्रोचार के साथ आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए करीब आधे दर्जन छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। “बाबा नागार्जुन के घर के आगे तालाब ऐतिहासिक है। ग्रामीणों की माने तो यह तालाब मनोकामना पूर्ति तालाब के रूप में प्रसिद्ध है। इस तालाब में स्नान करने…
Oini News Network गौतम राय। ओईनी24 बेनीपुर। हिन्दी साहित्य जगत में जनकवि बाबा नागार्जुन प्रगतिशील काव्य धारा की अगुवाई करते रहे। हिन्दी साहित्य के बाबा नागार्जुन मैथिली साहित्य में यात्री नाम से प्रसिद्ध वैद्यनाथ मिश्र की रचनाओं में जनचेतना, मानवीय संवेदना, जन जागरुकता, कुव्यवस्था और अत्याचार के विरुद्ध क्रांति के स्वर गूंजते हैं। बेनीपुर एसडीएम मनीष कुमार झा ने बाबा नागार्जुन के 115वीं जयंती के अवसर पर आयोजित एक समारोह का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि बाबा नागार्जुन के साहित्य शोषित, पीड़ित, गरीब-गुरबो के साथ घटित घटना का आईना है। बताते चलें कि मधुबनी जिले के…
Oini News Network ओईनी24 डेस्क । किसी क्षेत्र में शिक्षण संस्थान का खुलना उस क्षेत्र के जीवन्त और वहां के समाज के जागरूक होने की निशानी है। बुधवार को स्थानीय सर्वोदय प्लस टू उच्च विद्यालय के निकट दी ग्लैक्सी ग्लोबल एकेडमी के उद्घाटन समारोह के दौरान विशिष्ट अतिथि अमित कुमार वर्मा ने उक्त बातें अपने संबोधन में कही। इस दौरान उन्होंने विद्यालय के निदेशक दम्पत्ति साक्षी रितु एवं सुमित कुमार सुमन को बधाई व शुभकामना देते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। बताते चलें कि बुधवार को ओईनी में कोलाहल से दूर प्रकृति की गोद में दी ग्लोबल…
Oini News Network ओईनी24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित जननायक कर्पूरी सभागार में, जिले के चर्चित युवा समाजसेवी सह उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय निवासी, भाई राजू सहनी ने मंगलवार 01 जुलाई को द्वितीय “मिलन सह संवाद” समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मंच संचालन, शिक्षक पंकज कुमार ने किया। इस “मिलन सह संवाद” कार्यक्रम में उजियारपुर प्रखंड व दलसिंहसराय प्रखंड सहित इनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण समस्तीपुर प्रखंड के भी दर्जनों पंचायतों के सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। “मिलन सह संवाद” के दौरान वक्ताओं ने कहा कि, इस बार के विधान सभा चुनाव में स्थानीय…