ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जिलाधिकारी, रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक के साथ-साथ बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (मिशन निपुण बिहार) के कार्यान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय निपुन मिशन की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक में जिलाधिकारी, श्री कुशवाहा ने प्रवेशोत्सव, 2025 अन्तर्गत आँगनवाड़ी में कक्षा 1 में नामांकन के लिए पात्र बच्चों के कक्षा 01 में नामांकन, मशाल 2024 कार्यक्रम अन्तर्गत खेल प्रतियोगिता, विद्यालयों में पाठ्य-पुस्तकों के वितरण की स्थिति, सेवाकालिन शिक्षकों का प्रशिक्षण, गणितीय समर कैम्प, 2025, ई-संबंधन पोर्टल पर निजी विद्यालयों को प्रस्वीकृति, भूमिहीन विद्यालयों, असैनिक…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के तत्वावधान में संत कबीर महाविद्यालय समस्तीपुर के सभागार में नए उद्यमियों और विक्रेताओं के लिए 9 दिवसीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। इस अवसर पर सबसे पहले अतिथियों का पाग, शाॅल आदि से अभिनंदन के उपरांत अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार सहित अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण शिविर का विधिवत उद्घाटन किया। विषय प्रवेश आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कबीर महाविद्यालय समस्तीपुर के प्रिंसिपल शिवशंकर कुमार ने की। निसबड के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का उनके तैल चित्र पर पैर रखकर अपमान किया गया। जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर द्वारा सोमवार को अंबेडकर स्थल पर धरना सभा का आयोजन किया गया। इस धरना सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष नीलम सहनी एवं शशिधर झा ने की। जबकि संचालन महामंत्री ललन प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों को अपमानित करते रहे है। कभी भूरा बाल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार सरकार का जल संसाधन विभाग संभावित बाढ़ संकट के प्रति पूर्णतः सजग रहते हुए राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में पूर्व तैयारियों को लगातार सशक्त बना रहा है। इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के विभिन्न तटीय और संवेदनशील इलाकों में कुल 17 स्थलों पर कटाव रोधी एवं तटबंध सुरक्षा कार्य सफलता पूर्वक कराए गए हैं। बया नदी के दाहिने किनारे स्थित ग्राम अदलपुर के पास कुल 700 मीटर लंबे क्षेत्र में बाढ़ पूर्व कटाव रोधी कार्य कराया गया है। वहीं बलान नदी के दाहिनी ओर, दलसिंहसराय के अंतर्गत ग्राम केवटा के पास पक्की सुरक्षा दीवार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । बिहार के समस्तीपुर जिले में इन दिनों विशुद्ध भोजपुरी फिल्म अनमोल घड़ी की शूटिंग जोरों पर है। यह फिल्म खासकर शिक्षा और कैरियर के बीच झूलते युवाओं की मनःस्थिति, भटकाव व सफलता के दरम्यान उनके जीवन में आने वाले निर्णायक मोड़ों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही है। फिल्म के बारे में जानकारी देने के उद्देश्य से फिल्म निर्माता चेतना झाम ने शूटिंग के दौरान मीडिया कर्मियों से उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा कि कि यह फिल्म समाज के उन 12वीं पास छात्रों की कहानी है, जिनमें से कुछ जीवन में सफल हो पाते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। ताजपुर । दिल्ली पब्लिक स्कूल ताजपुर परिसर फरजूक हसन के 15वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 15 पेड लगाये गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर के साथ-साथ आस-पडोस को हरा-भरा बनाने और भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण छोड़ने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर डीपीएस ताजपुर के निदेशक हाजी मसूद हसन ने कहा कि जिस रफ्तार में पेड कट रहे हैं उसी रफ्तार में सांसे कम होती जा रही हैं। जिससे आने वाली पीढी केलिए बडी मुश्किलें सामने आनेवाली है। इसलिए नई पीढी केलिए सांसों को लम्बी उम्र देने का पेड लगाना ही एक मात्र एवं…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पूसा । भाकपा-माले पूसा प्रखंड कमिटी की बैठक धोबगामा पंचायत में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से पूसा प्रखंड क्षेत्र में बदलो सरकार – बदलो बिहार यात्रा (25-26 जून) को सफल बनाने, ठहरा पंचायत में 15वीं वित्त आयोग एवं छठे राज्य वित्त आयोग द्वारा प्रदत्त राशि से की गई तमाम योजनाओं की जांच एवं मनरेगा की योजनाओं में लूट-खसोट, भ्रष्टाचार के खिलाफ 30 जून से प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने आदि पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । जैसे जैसे चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं, चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच सभी पार्टियांे से टिकट हासिल करने की जुगत भिडा रहे नये पुराने नेताओं की जनता से पटना तक दौड जारी है। इसी बीच कयाजबाजियों का सिलसिला भी अपनी रफ्तार पकडने लगा है। अभी समस्तीपुर विधानसभा को लेकर राजनीतिक दलों में तस्वीर भले साफ नहीं हो मगर प्रत्याशियों ने मशक्कत शुरू कर दी है। इस क्रम में पहली होड तो लोकप्रियता और अलोकप्रियता के बीच है। एक तरफ पुर्व सांसद अश्वमेध देवी जदयू के टिकट पर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रथम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकार समस्तीपुर अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा प्रभारी सचिव जिला विधि प्राधिकार समस्तीपुर मनोज कुमार के उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय अग्रवाल, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंचल कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम सरोज…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। सरायरंजन। 20.06.2025 जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र, समस्तीपुर एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन अलायंस, नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में सरायरंजन प्रखंड के नारघोघी स्थित आईटीआई कॉलेज परिसर में विभिन्न सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के साथ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के लिए जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया ने और संचालन बाल अधिकार परियोजना के सीनियर रिसर्च कंसल्टेंट रविन्द्र पासवान नें किया। कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि रणजीत निर्गुणी ने कहा कि बाल विवाह एक सामाजिक कोढ़ है, जिसकी सजा हमारे आपके…