
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । जैसे जैसे चुनाव के दिन करीब आ रहे हैं, चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता जा रहा है। इसी बीच सभी पार्टियांे से टिकट हासिल करने की जुगत भिडा रहे नये पुराने नेताओं की जनता से पटना तक दौड जारी है। इसी बीच कयाजबाजियों का सिलसिला भी अपनी रफ्तार पकडने लगा है।
अभी समस्तीपुर विधानसभा को लेकर राजनीतिक दलों में तस्वीर भले साफ नहीं हो मगर प्रत्याशियों ने मशक्कत शुरू कर दी है। इस क्रम में पहली होड तो लोकप्रियता और अलोकप्रियता के बीच है। एक तरफ पुर्व सांसद अश्वमेध देवी जदयू के टिकट पर विधानसभा जाने की जुगत में हैं वहीं जनता के बीच अपने वर्षों की सेवा और विनम्रता के कारण खासे लोकप्रिय डाॅ मनोज कुमार सिंह पहली बार राजनीतिक गलियारे में कदम जमाने जा रहे हैं।
इन दोनो उम्मीदवारों को लेकर संवाददाता ने कुछ जनप्रतिनिधियों से बात करने की कोशिश की। कुल मिला कर जो तस्वीर सामने आयी उसके मुताबिक लोगो में अभी यह संशय कायम है कि समस्तीपुर भाजपा कोटे में जायेगा या जदयू के खाते में। यदि समस्तीपुर जदयू के खाते में जाता है तो लोगों का मत है कि राजद की परंपरागत सीट होने के कारण राजद के अख्तरूल इस्लाम शाहीन के खिलाफ जनता में लोकप्रिय और चहेत चेहरे को लाना महत्वपूर्ण होगा।
इस लिहाज से डाॅ मनोज कुमार सिंह जनता की पहली पंसद होंगे। अश्वमेध देवी के नाम पर मुस्कुराते हुए कहते हैं उजियारपुर की सांसद रह चुकी हैं, जरा उजियारपुर के लोगों से पूछ कर देखिये। वैसे भी यदि राजद ने शाहीन को मैदान में उतारा तो उनके खिलाफ अश्वमेध देवी को उतारना जदयू केलिए गलती दुहराने जैसा होगा।
पुर्व सांसद आज चुनाव आया है तो घूम रही हैं। इसके पहले किसी ने उन्हें क्षेत्र में देखा भी था क्या। जनता के बीच शाहीन की लोकप्रियता किसी परिचय का मोहताज नहीं है। जनता के बीच समय बिताने के मामले में शाहीन पर डाॅ मनोज भारी पड सकते हैं। क्योंकि चिकित्सा सेवा को लेकर जनता के बीच वे भी खासे लोकप्रिय हैं।