ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। योग का अर्थ है जोड़ना। योग हमारे मन को शरीर से और आत्मा को अध्यात्म से जोड़ कर हमें मानसिक व शारीरिक आरोग्य प्रदान करता है। स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। स्वस्थ मस्तिष्क से एकाग्रता में वृद्धि होती है जिससे जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर का शुभारंभ करते हुए सिटी सेन्ट्रल स्कूल ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार पांडेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि, सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप हमेशा छात्रों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। पटना। हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए एक नई थीम तय की जाती है, जो योग के एक खास पहलू पर जोर देती है। साल 2025 के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थी। यह थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” के वैश्विक विचार को बढ़ावा देती है, जिसका अर्थ है कि स्वस्थ और टिकाऊ भविष्य के लिए हमारे ग्रह और हम सभी की सेहत आपस में जुड़ा हुआ है। इसके अलावा, यह थीम योग के जरिए ओवरऑल हेल्थ और पर्यावरणीय स्थिरता के महत्व पर भी प्रकाश डालती है। इस योग दिवस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। सरायरंजन। विश्व योग दिवस के अवसर पर सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दामोदरपुर महुली के प्रांगण में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में गांव के सैंकड़ों युवाओं, किशोरियों, महिलाओं और पुरुषों के साथ-साथ बच्चों नें भी भागीदारी किया। अपने जीवन और दैनिक आहार विहार को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया एवं बाल अधिकार परियोजना के सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट दिनेश प्रसाद चौरसिया नें संपन्न कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि तारासन, त्रियक तारासन, ध्रुवासन,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर बाईपास रोड स्थित पी डब्ल्यू पाठशाला परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीके तरुण ने कहा कि योग का अर्थ है जोड़, संबंध या कनेक्शन। राजयोग का अर्थ है- आत्मा का परमात्मा से जोड़, संबंध या कनेक्शन। इसका नियमित अभ्यास हमारे तन, मन, संबंध, पर्यावरण को स्वस्थ एवं निरोग रखता है और विद्यार्थी यदि इसका नियमित अभ्यास करें तो उनकी एकाग्रता, स्मरण शक्ति, ग्रहण शक्ति और विषय को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। विभूतिपुर । जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट रेलवे फील्ड में शनिवार को योग दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संग्रहित 25 यूनिट रक्त रेड क्रॉस समस्तीपुर को समर्पित किया गया। इसके पुर्व जिला परिषद जितेंद्र राम, रीना राय, बैरागी महाराज ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अंशु कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान के साथ साथ मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों में सामाजिक दायित्व और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। ग्रामीण रक्तदान संघ के उपाध्यक्ष रोहन…
समस्तीपुर । जिले के पूर्ववर्ती एनएसएस एवं एनसीसी कैडेट्स के द्वारा संचालित सामाजिक संस्था “द उम्मीद” ने राज्य-स्तरीय सोशल समर इंटर्नशिप प्रोग्राम की शुरुआत की। गूगल मीट के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए द उम्मीद मेडिकल कोर और इंटर्नशिप निदेशक डॉ. सोमेंदु मुखर्जी ने इंटर्नस को कार्यक्रम की रूपरेखा और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान डॉ. मुखर्जी ने बताया कि इस बार का इंटर्नशिप प्रोग्राम पाँच मुख्य भागों में विभाजित है। जिसमें द उम्मीद मिशन – शिक्षादान, शिक्षा के माध्यम से समाज निर्माण को गति प्रदान करना, प्लांटेशन – पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण और…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । महान स्वतंत्रता सेनानी विधायक स्वर्गीय वशिष्ठ नारायण सिंह की 109 वीं जन्म जयंती समारोह राजद कार्यालय वारिसनगर वशिष्ठ आश्रम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रजत प्रखंड अध्यक्ष पवन राय ने किया एवं संचालन प्रधान महासचिव श्यामसुंदर राय ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी सह राजद जिला अध्यक्ष समस्तीपुर रोमा भारती एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष अबू तमीम एवं अन्य सदस्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि रोमा भारती ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर । पटेल मैदान परिसर में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष समस्तीपुर उत्तरी नीलम सहनी और समस्तीपुर दक्षिणी के शशिधर झा के नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर योग शिविर कार्यशाला और जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बिहार विधान परिषद सदस्य डॉ. तरुण कुमार चैधरी ने योग पर अपने सन्देश में कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य, बल्कि मानसिक शांति और सामाजिक सद्भाव का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। आलेख : निरंजन कुमार। हर पल सूचना और तकनीक से घिरा आदमी जब अपने ही विचारों की भीड़ में खो जाता है, तब उसे स्वयं की तलाश होती है। स्क्रीन के नीले प्रकाश में आंखें तो थकती हैं ही, साथ ही मस्तिष्क भी निरंतर सूचनाओं के दबाव में जर्जर होने लगता है। यही डिजिटल तनाव है। यह तनाव एक ऐसी मानसिक स्थिति है जिसमें व्यक्ति सामाजिक प्राणी होते हुए भी स्वयं से दूर हो जाता है। उसके पास समय की कमी नहीं होती, पर स्वयं के लिए एक क्षण भी नहीं होता। डिजिटल युग में मनुष्य ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क समस्तीपुर/दरभंगा। शनिवार को प्रो (डाॅ) घनश्याम राय मुंगेर विश्वविद्यालय में कुलसचिव पद पर योगदान करेंगे। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा ने शुक्रवार की शाम डॉ घनश्याम राय को मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर पदभार ग्रहण करने के लिए ‘विरमित’ कर दिया। बता दें कि डॉ राय को कुलाधिपति ने मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया है। इसके पुर्व डाॅ राय पुर्णिया विश्वविद्यालय एवं नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय में कुलसचिव के रूप में योगदान कर चुके हैं। इस उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मुनेश्वर यादव के नेतृत्व में डॉ राय के लिए एक…