
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
विभूतिपुर । जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिंघिया घाट रेलवे फील्ड में शनिवार को योग दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में संग्रहित 25 यूनिट रक्त रेड क्रॉस समस्तीपुर को समर्पित किया गया।
इसके पुर्व जिला परिषद जितेंद्र राम, रीना राय, बैरागी महाराज ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर अंशु कुमार ने कहा कि रक्तदान महादान के साथ साथ मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों में सामाजिक दायित्व और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं। ग्रामीण रक्तदान संघ के उपाध्यक्ष रोहन राज ने बताया कि इस रक्तदान शिविर मैं बडी संख्या में युवाओं की भागीदारी रही।
उन्होंने कहा कि रक्तदान से शरीर पर किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पडता। स्वस्थ रहने केलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।
इस शिविर में रोहन राज, शिवचंद्र, रूबी देवी, बेबी देवी, परशुराम, कुंदन, आकाश, संजय, अंकित,राजा कुमार सहनी, बादल झा, विवेक राज, बाबा चंदनदेव, मुरली, लालबाबू, अनिल कुमार झा, अनीश, नीतीश, बिपिन, जागेश्वर कुमार, अनुराग कुमार, दिलखुश, प्रवीण बिहारी, लक्ष्मण गुप्ता, हरिवंश आदि रक्तवीरों ने रक्तदान किए।
कार्यक्रम में समस्तीपुर रेड क्रॉस से नवीन कुमार, अविनाश कुमार, प्रकाश कुमार, हरिवंश यादव, निलेश कुमार ग्रामीण रक्तदान संघ के सदस्य विशाल कुमार, निखिल कुमार, कुणाल कुमार, सौरभ कुमार, विकास कुमार, गोलू कुमार आदि मौजूद रहे।