
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
सरायरंजन। विश्व योग दिवस के अवसर पर सरायरंजन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दामोदरपुर महुली के प्रांगण में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में गांव के सैंकड़ों युवाओं, किशोरियों, महिलाओं और पुरुषों के साथ-साथ बच्चों नें भी भागीदारी किया। अपने जीवन और दैनिक आहार विहार को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के अध्यक्ष गौरीशंकर चौरसिया एवं बाल अधिकार परियोजना के सिनियर रिसर्च कंसल्टेंट दिनेश प्रसाद चौरसिया नें संपन्न कराया।
इस दौरान उन्होंने बताया कि तारासन, त्रियक तारासन, ध्रुवासन, इससे पेट से जुड़ी बीमारी ठीक होती है कब्जियत का शिकायत नहीं रहती है। पैर, हाथ, गर्दन, आंख, कान, माथा से संबंधित सुक्ष्मासन कराया गया। मधुमेह बीमारी से बचाव के लिए मंडूकासन, शशकासन, गोमुख आसान एवं आठ प्राणायाम भस्तृका, कपाल भाती, वाहे प्रणयाम, उज्जाई, भ्रामरी, अनुलोम-विलोम, प्रणौव, सिंहासन, हस्यासन, ताली वादन इत्यादि किया जाता है।
शिविर की गई अध्यक्षता गौरीशंकर चौरसिया नें किया। इस अवसर पर किरण कुमारी, ललिता कुमारी, वीणा कुमारी, राखी कुमारी, अनुष्का कुमारी, प्रवीण कुमार, मुस्कान कुमारी, दीपक कुमार चौरसिया, रविन्द्र पासवान, बलराम चौरसिया, एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम की रानी कुमारी, संगीता कुमारी और विभा कुमारी, आशुतोष मिश्रा, शिक्षक विजय कुमार झा, महेश कुमार झा, शशिकुमार मिश्रा, डा. अरुण कुमार गिरि, डा. सुरज महतो, डॉ. अरुण गुप्ता, डॉ. उमेश पंडित के अलावे डिजिटल लिट्रेसी सेंटर एवं बालिका ट्युशन सेंटर के बालक-बालिकाओं सहित सैंकड़ों लोगों नें विश्व योग दिवस के मौके पर नियमित रूप से योगाभ्यास करनें का संकल्प लिया।