
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रथम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधि सेवा प्राधिकार समस्तीपुर अखिलेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में तथा प्रभारी सचिव जिला विधि प्राधिकार समस्तीपुर मनोज कुमार के उपस्थिति में योग शिविर का आयोजन व्यवहार न्यायालय परिसर में किया गया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय संजय अग्रवाल, द्वितीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य प्रकाश शुक्ला, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंचल कुमार तिवारी, विशेष न्यायाधीश अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम सरोज कुमारी, विशेष न्यायाधीश सुमित रंजन, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश उत्पाद अधिनियम, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार राय,
एवं विशेष न्यायाधीश उत्पाद अधिनियम शबसंत कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आशुतोष कुमार राय, जिला एवंअपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार झा, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट किशोर कुणाल, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश मनीषा प्रकाश एवं न्याय मंडल के सभी न्यायिक पदाधिकारी व कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया।
उक्त कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्थायी लोक अदालत के सभी कर्मचारी शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक धनंजय कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने योग का जीवन महत्व और आसनो से होने वाले लाभ सहित योग के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।