
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
समस्तीपुर । राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा संविधान के निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का उनके तैल चित्र पर पैर रखकर अपमान किया गया। जिसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी समस्तीपुर द्वारा सोमवार को अंबेडकर स्थल पर धरना सभा का आयोजन किया गया।
इस धरना सभा की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष नीलम सहनी एवं शशिधर झा ने की। जबकि संचालन महामंत्री ललन प्रसाद सिंह ने किया। इस अवसर पर भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव एवं राष्ट्रीय जनता दल हमेशा समाज के विभिन्न वर्गों को अपमानित करते रहे है।
कभी भूरा बाल साफ करो का नारा दिया। कभी महिलाओं का अपमानित करने का बयान दिया। आज तो हद हो गई जब उसने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के तैलचित्र को अपने पैरों पर रखकर उन्हें अपमानित किया जिससे सारे दलित वर्ग अपने को अपमानित महशुस कर रहे हैं।
हम चुनाव आयोग से मांग करते हैं उनकी दल की सदस्यता समाप्त कर दी जाए एवं आम जनता से आह्वान करते कि ऐसे समाज विरोधी राष्ट्रीय जनता दल एवं उसकी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के पार्टी को 2025 के चुनाव में हारने का काम करें।
दूसरी और भाजपा दक्षिणी के जिला अध्यक्ष शशिधर जाने कहा कि लालू प्रसाद का इतिहास है कि हमेशा महापुरुषों दलित वर्गों का समाज के विभिन्न वर्गों का भी अपमान करने का काम किया है।
वहीं विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार ने कहा कि लालू प्रसाद हमेशा अपने परिवार को आगे बढ़ने का काम किया है। राजनीतिक में परिवार के अलावा उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है। जबकि सामाजिक न्याय का बात बोलते हैं लेकिन हमेशा अपने परिवार के आगे सोच नहीं पाते हैं चाहे वह मुख्यमंत्री बनना हो तो अपने पत्नी राबड़ी देवी पर ही भरोसा किया।
इस धरना सभा में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय कुमार शर्मा एवं राम सिमरन सिंह ,सुनील कुमार गुप्ता, महामंत्री सुनील कुमार राय , बैजनाथ झा,कृष्ण मोहन गुप्ता राकेश कुमार राज कैप्टन कमलेश कुमार साहनी, बिशनदेव कुशवाहा, श्याम पासवान, सुरेश शाह ,अशोक नायक , कृष्ण मोहन गुप्ता ,कपिल देव चौधरी, वीरेंद्र यादव , गायत्री सिंह मोहन मलिक ,रमाकांत राय बैजनाथ झा, रविंद्र पासवान, जगदेव राम, अशोक निषाद, सुरेश शाह, राजीव सूर्यवंशी, रणजीत राम, संजीव सिंह, दिलीप साहनी, विकास सिंह, दीपक साहनी, विजय कुमार चौधरी, अरविंद कुशवाहा, ललन पाठक, अरुण साहनी सहित सभी मंडल अध्यक्ष आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।