
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
पूसा। साइकलिंग एसोसिएशन आफ बिहार के तत्वावधान में समस्तीपुर जिला साइकलिंग एसोसिएशन द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में अंडर 15 अंडर राज्य स्तरीय यूथ रोड चैंपियनशिप आयोजित की गयी। इस दो दिवसीय चैंपियनशिप के पहले दिन पूर्णिया के किशोरों ने एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल पर कब्जा जमा कर अपना दबदबा दिखाया, वहीं गया जी और पूर्वी चंपारण के किशोरों ने स्वर्णिम रेस लगाए।
बालिका 14वर्ष आयु वर्ग, 10 किलोमीटर व्यक्तिगत समय स्पर्धा मे गया के रजनीकांत ने गोल्ड मेडल, पूर्णिया की मानसी ने सिल्वर एवं पूर्णिया की ही रानी कुमारी ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया।
जबकि बालक अंडर 14वर्ष आयु वर्ग 15 किलोमीटर व्यक्तिगत समय स्पर्धा(ITT) मे पूर्वी चंपारण के रितिक राज ने गोल्ड मेडल, रोहतास के अल्ताफ मंसूरी सिल्वर मेडल एवं पूर्णिया के अंशुमन झा मैं ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त किया l
उक्त जानकारी देते हुए समस्तीपुर जिला साइकलिंग एसोसिएशन के सचिव मनीष कुमार ने बतलाया कि शनिवार को प्रथम यूथ रोड साइकिलिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन पूसा के वीडियो रवीश कुमार रवि ने किया। इस दिवसीय प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक एवं बालिका साइकिलिस्ट को ही भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है।
साइकलिंग एसोसिएशन ऑफ़ बिहार के सचिव डॉक्टर कौशल किशोर सिंह ने बतलाया कि इसी प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर 2025-26 में साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग दिलवाया जाएगा l
कल यानी 29 6 2025 को सुबह 6:00 बजे से बालक/ बालिका वर्ग का सामूहिक प्रयास (Mass start) की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी l