ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “आदर्श ग्राम योजना का उद्देश्य केवल आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता, सड़क, आवास, कौशल विकास, आजीविका एवं सामाजिक सुरक्षा जैसी सभी आवश्यक सेवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा, ताकि चयनित गांवों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित किया जा सके।” क्या है आदर्श ग्राम योजना : उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पीएम–अजय के अंतर्गत योजनाओं के सफल क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय योजना मूल्यांकन-सह-अभिसरण समिति की कार्यशाला में उक्त बातें कही।…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आखिरकार मौसम को आम लोगों की परेशानी और किसानों के चिंता में सूख रहे ओंठो पर तरस आ ही गया। भीषण उमस और गर्मी से त्रस्त लोगों ने गुरुवार देर शाम शुरू रिमझिम फुहार ने राहत की सांस ली तो शुक्रवार को जारी मौसम पूर्वानुमान ने खरीफ फसल की चिंता में किसानों के मायूस चेहरों पर रौनक बिखेड़ दिए। जिसमें आगामी 5 दिनों में मानसून की सक्रियता से उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम से भारी वर्षा और कुछ जिलों में भारी बारिश के दौरान वज्रपात की संभावना जताई गई है। मध्यम से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर की लाइफलाइन, आर्थिक गतिविधियों का आधार, कहे जाने वाले समस्तीपुर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) सोमवार से मरम्मत कार्य के लिए पूरी तरह बंद हो गया। जिला प्रशासन ने 6 जुलाई से 15 अगस्त तक पुल पर सभी प्रकार के वाहनों और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। 56 वर्ष पुराने इस पुल की पहली बार व्यापक मरम्मत कराई जा रही है। 15 अगस्त तक पुल चालू करने का लक्ष्य : प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन हजारों छोटे –बड़े वाहनों को गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी ढोता यह पुल जर्जर हो चुका है।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। “कृषि में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, ड्रोन तकनीक और प्राकृतिक खेती का समावेश अब भविष्य की जरूरत है। उन्होंने कहा विश्वविद्यालय कुछ गांवों में में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित फसल निगरानी और ड्रोन से छिड़काव के पायलट प्रोजेक्ट शुरू कर चुका है।” डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 21वीं अनुसंधान परिषद (खरीफ) की तीन दिवसीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “जलवायु परिवर्तन आज कृषि के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। ऐसे में डिजिटल तकनीकों को अपनाना अब विकल्प नहीं,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले में सोमवार देर शाम हुई झमाझम बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बारिश के बाद बड़ी राहत मिली। बारिश के साथ चली ठंडी हवा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे वातावरण सुहावना हो गया। वहीं बारिश की फुहारों से मायूस किसानों के चेहरों पर रौनक देखी जा रही है। खेत खलिहानों को होगा फायदा : हालांकि इसके पुर्व दिनभर उबाऊ उमस और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। शाम होते-होते आसमान में घने बादल छा गए और…
समस्तीपुर ओवर ब्रिज पर आवागमन बंद, ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आज से समस्तीपुर के उत्तर और दक्षिण को जोड़ने वाला ओवर ब्रिज मरम्मती कार्य को लेकर सोमवार को बंद कर दिया जाएगा। अतः यह पुल अगले 35 दिनों तक हर आम–ओ–खास के लिए आवागमन व परिवहन हेतु उपलब्ध नहीं रहेगा। इस अवधि में लोगों की सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। इसके तहत शहर में आने और जाने केलिए वैकल्पिक मार्ग सुनिश्चित किए हैं। एसडीओ की अपील और असर : वैकल्पिक मार्गों पर अबाध आवागमन व परिवहन सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सदर एसडीओ दिलीप…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा। “रागी एक पोषक तत्वों से भरपूर एवं जलवायु-अनुकूल फसल है। जिसकी खेती के लिए अन्य प्रमुख अनाजों की अपेक्षा कम पानी की आवश्यकता होती है। वर्तमान समय में एल-नीनो (El Niño) जैसी मौसमीय परिस्थितियों के कारण वर्षा में कमी एवं सूखे की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे समय में रागी जैसी कम जल आवश्यकता वाली फसलें किसानों के लिए अधिक सुरक्षित एवं लाभकारी विकल्प सिद्ध हो सकती हैं।” आय एवं खाद्य एवं पोषण सुरक्षा : कृषि विज्ञान केंद्र बिरौली द्वारा आयोजित किसानों के खेत पर रागी (फिंगर मिलेट) की विभिन्न बुआई विधियों के मूल्यांकन…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय (आरपीसीएयू), पूसा, समस्तीपुर तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी अगले 5 दिनों के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 4 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मौसम सामान्यतः शुष्क रहने की संभावना है।हालांकि 5 से 7 जुलाई के दौरान उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर गरज-चमक, वज्रपात, तेज हवा चलने तथा कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना जताई गई है। तापमान : पूर्वानुमान के अनुसार पूरे सप्ताह आसमान आंशिक रूप…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 जाले (दरभंगा)। किसानों को जैविक खेती की ओर प्रोत्साहित करने और रासायनिक खाद पर निर्भरता कम करने के उद्देश्य से आयोजित कृषि विज्ञान केंद्र, जाले, दरभंगा में ‘वर्मीकम्पोस्ट बनाने’ पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. दिव्यांशु शेखर, के संरक्षण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। ट्राइकोडर्मा एवं पैसाइलोमिसस से लाभ : इस कार्यक्रम में उद्यान वैज्ञानिक डॉ. प्रदीप कुमार विश्वकर्मा ने जिला दरभंगा के गांव मजरा, जोगियारा से आये 50 किसानों को केंचुआ खाद बनाने की वैज्ञानिक विधि का प्रशिक्षण दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि, “वर्मी कम्पोस्ट मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ”मिथिला और मैथिल की पहचान ‘मखाना’ उत्पादन के क्षेत्र में बिहार विशेष रूप से मिथिला क्षेत्र देश भर में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। मिथिला के प्रवेश द्वार समस्तीपुर जिले में भी मखाना उत्पादन की व्यापक संभावनाएं हैं। जिन्हें वैज्ञानिक तकनीक एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों के माध्यम से और अधिक विकसित किया जा सकता है।” ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का सशक्त माध्यम : कृषि विज्ञान केन्द्र लादा में मखाना उत्पादन एवं प्रसंस्करण विषय पर आयोजित एकदिवसीय प्रशिक्षण के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के साथ-साथ व्यावसायिक…