ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “एडी-कोवेरियंस टॉवर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की दिशा में विश्वविद्यालय के प्रयासों का एक अहम पड़ाव है। इससे वायुमंडल, मिट्टी और वनस्पति के बीच जटिल अंतःक्रियाओं को समझने में मदद मिलेगी तथा इससे जलवायु प्रतिरोधी कृषि प्रणालियों के विकास को गति और जलवायु परिवर्तन अनुसंधान को नई दिशा मिलेगी।” बुधवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज ऑन क्लाइमेट चेंज में स्पेस एप्लिकेशन सेंटर, इसरो के सहयोग से स्थापित अत्याधुनिक एडी-कोवेरियंस टॉवर का उद्घाटन करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. एस. पांडेय ने उक्त बातें…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “मकर संक्रांति का पर्व सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक है। इस उपलक्ष्य में इस तरह के आयोजन सहयोगियों व कर्मियों को ऊर्जान्वित कर उनमें आपसी समन्वय और कार्यकुशलता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।” मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ‘सुधा डेयरी’ परिसर में आयोजित मिलन समारोह का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा ने उक्त बातें कही। जिले की पहचान को कर रहा मजबूत सुधा डेयरी : उन्होंने कहा कि, “मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड न केवल क्षेत्र के किसानों को आर्थिक संबल…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ओटीपी, या पिन सहित निजी जानकारी मांगने, या, लालच दे कर क्यू आर कोड स्कैन करने के बहाने ठगी का अंदाज पुराना हो गया। साइबर ठग इतने शातिर हैं कि रोज नए अंदाज में ठगी की घटना को अंजाम दे जाते हैं, और साइबर पुलिस के द्वारा जागरूकता और आम आदमी की सतर्कता धरी की धरी रह जाती है। ऐसा ही एक मामला मंगलवार को सामने आया जब, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर नक्कू स्थान में एक ठग ने सिर्फ दो कॉल किए और सीएसपी संचालक से दो अलग अलग खातों में 2 लाख…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। नितीन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष्य में जिला कार्यालय पर जुटे भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, मिठाइयां बांटी और खुशी का इजहार करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 4 बार बाँकीपुर विधायक रहे नितिन नबीन हैं सड़क निर्माण मंत्री : दिग्गज भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के सुपुत्र बाँकीपुर से 4 बार विधायक रहे वर्तमान बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री श्री नबीन को अभी हाल ही में जेपी नड्डा की जगह पर भाजपा का…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एस.के. चौधरी का दिल के दौरा पड़ने से निधन हो गया। इस खबर के मिलते ही शहर के सदर अस्पताल सहित चिकित्सा जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राजकीय समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे कर्पूरी ग्राम : भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह की तैयारियों के सिलसिले में वे मंगलवार को आयोजन स्थल और स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करने कर्पूरी ग्राम पधारे थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा फौरन गंभीर हालत में उन्हें समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “डिजिटलाइजेशन के इस दौर में हर हाथ में मोबाइल है, ऐसे में सोशल मीडिया के रूप में ऑन लाइन प्लेटफॉर्म पर मिथिला कला सहित हैंड मेड सामग्री का विशाल एवं वैश्विक बाजार उपलब्ध है।” ऑन लाइन मार्केटिंग की दी जानकारी : उप विकास आयुक्त समस्तीपुर सुर्य प्रताप सिंह ने मंगलवार को मिथिला ग्राम नाबार्ड रुलर मार्ट का निरीक्षण करने के दौरान उक्त बातें कही। इस क्रम में उन्होंने मार्ट को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने के लिए एमबीए एक्सपर्ट से प्रशिक्षण लेने की सलाह देते हुए हैंड मेड उत्पादों के ऑनलाइन मार्केटिंग की जानकारी दी।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आगामी 24 जनवरी 2025 को आयोजित भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती (राजकीय समारोह) एवं 26 जनवरी 2026 को आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। निर्देश एवं चेतावनी : बैठक के प्रारंभ में जिलाधिकारी ने पिछली बैठक में दिए गए विभिन्न निर्देशों के अनुपालन की विभागवार प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया। इस दौरान जिन विभागों की प्रगति धीमी पाई गई, उन्हें ससमय कार्य पूर्ण करने की चेतावनी देते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि, “राजकीय…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जी.के.पी.डी. महाविद्यालय, में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह का समारोह पूर्वक समापन हुआ। कृषि राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ : इस अवसर पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पौत्री नमिता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का, जननायक के सुपुत्र, राज्य सभा सांसद सह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित छात्राओं को “स्वयं को प्रज्वलित करें, दुनिया पर प्रभाव डालें” का संदेश देकर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। दिनेश कुमार, सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार सरकार,बिहार के ज्ञापांक – 4206 दिनांक – 22/11/25 एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के ज्ञापांक – 2626 दिनांक – 25/12/25 के द्वारा, वरीयता का पत्र निर्गत कर वरीयता का निर्धारण करते हुए क्रमशः नियोजित शिक्षक को वरीय एवं उसके बाद विशिष्ट शिक्षक और तदुपरांत बीपीएससी TR -1, बीपीएससी TR-2 एवं बीपीएससी TR- 3 को वरीय मानते हुए उन्हें विद्यालय की स्थापना विवरणी मांगते हुए वरीय को अविलम्ब प्रभार सौंपने का आदेश दिया था। प्रधानाध्यापकों की मनमानी : सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार और जिला शिक्षा पदाधिकारी, समस्तीपुर के आदेश के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मुख्य सचिव, बिहार के निर्देशों के आलोक में जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में रविवार को समाहरणालय सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस की शिकायतों का त्वरित और प्रभावी निवारण सुनिश्चित करना था। हर हफ्ते सोमवार और शुक्रवार जनता के नाम : बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि, “जिले के सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय, प्रखंड स्तरीय एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को अनिवार्य रूप से अपने कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता की समस्याओं को सुनेंगे।” साथ ही,…