
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। जिले के कर्पूरी ग्राम स्थित जी.के.पी.डी. महाविद्यालय, में सोमवार को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद जयंती सप्ताह का समारोह पूर्वक समापन हुआ।

कृषि राज्य मंत्री ने किया शुभारंभ :
इस अवसर पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पौत्री नमिता ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित समारोह का, जननायक के सुपुत्र, राज्य सभा सांसद सह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलन एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उपस्थित छात्राओं को “स्वयं को प्रज्वलित करें, दुनिया पर प्रभाव डालें” का संदेश देकर शुभारंभ किया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्रीमती ठाकुर ने आज के दौर में स्वामी जी के आदर्शों को अनुकरणीय बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं, प्रधानाचार्य प्रो. विद्यासागर ठाकुर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा स्वामी जी के विचार युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके आदर्श, चिंतन, दर्शन, एवं विचार आज भी चिंतनीय, अनुकरणीय एवं वंदनीय हैं।
प्रतिभागी हुए पुरस्कृत :
इसके पुर्व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 2 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. (डॉ.) प्रेम कुमारी द्वारा छात्र /छात्राओं के बीच भाषण, पेंटिंग एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें सफल प्रतिभागियों को समापन सत्र में पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिताओं में सफल प्रतिभागी :
इस दौरान, भाषण प्रतियोगिता में श्रुति सिन्हा ने प्रथम, प्रज्ञा कुमारी ने द्वितीय एवं रवि प्रकाश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
जबकि, पेंटिंग प्रतियोगिता में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की तस्वीर बनाने में रिया कुमारी ने प्रथम, कार्तिकी राज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी ने प्रथम, खुशी कुमारी ने द्वितीय एवं शोभा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संचालन, स्वागत और धन्यवाद ज्ञापन :
समारोह को राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम समन्वयक प्रो. (डॉ.) आर.एन. चौरसिया ने ऑनलाइन संबोधित किया। समारोह का संचालन प्रो. सुभाष चंद्र राय, स्वागत भाषण डॉ. समर्पण कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्रेम कुमारी ने किया।

कई शिक्षाविद् थे मौजूद :
मौके पर नित्यानंद ठाकुर, डॉ. स्नेहा, प्रो. विमल कुमार चौबे, प्रो. दिनेश प्रसाद, प्रो. मनोज कुमार कर्ण, प्रो. बसंत कुमार, प्रो. ब्रज मोहन सारस्वत, प्रो. प्रमोद कुमार पासवान, डॉ ममता कुमारी, प्रो. अजय कुमार पांडे, प्रो. हरि प्रसाद राय, प्रो, शैलेंद्र कुमार चौधरी, प्रो. एस.एन. ठाकुर, डॉ. नौशाद अहमद, प्रो. बसंत कुमार आदि उपस्थित थे।