ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए सरकार के विकसित भारत 2047 लक्ष्य को मजबूत बनाने के लिए, गांव को विकासित करने व गरीब मजदूरों को सबल और आत्मनिर्भर बनाने में विबी जी राम कानून सफल होगा। इससे निश्चित ही महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, सहभागिता और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा। भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने शनिवार को भाजपा समस्तीपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से बात करते हुए उक्त बातें कही। कांग्रेस फैला रही झूठ और भ्रम : उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। मनरेगा का नाम बदल कर विबी जी राम जी किए जाने को लेकर कांग्रेस द्वारा जारी हंगामा और प्रदर्शन पर गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि विबी जी राम जी अधिनियम को लेकर कांग्रेस सफेद झूठ फैला रही है। एक निजी कार्यक्रम में समस्तीपुर पधारे गृह राज्य मंत्री ने चलते–चलते संवाददाताओं से कहा कि, “कांग्रेस का मतलब ही झूठ है और झूठ का मतलब कांग्रेस है। दोनों एक दूसरे के प्रतीक हैं। कांग्रेस ने किया गांधी को अपमानित : मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा कर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। ग्रामीण क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा की अलख जगाने वाले सुविख्यात शिक्षाविद् एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष एस.के. मंडल के स्वास्थ्य को लेकर शिक्षा जगत सहित समाज के सभी वर्गों में लगातार चिंता का माहौल बना है। इसी बीच अच्छी खबर है कि उनके स्वास्थ्य में निरंतर सुधार हो रहा है। सभी वर्ग के गणमान्य लोग कर रहे श्री मंडल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना : श्री मंडल तकनीकी शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए व्यापक रूप से चर्चित और सम्मानित व्यक्ति हैं। उनके…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 जाले। “बकरी पालन और कुक्कुट पालन ग्रामीण स्तर पर स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन का बेहतर विकल्प है। जिसे लोग या तो एकल व्यवसाय के रूप में शुरू कर सकते हैं या फिर खेती-बाड़ी के साथ अपना कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकते हैं ।” कृषि विज्ञान केंद्र जाले में ‘उन्नत बकरी पालन एवं उन्नत मुर्गी पालन’ विषयक पांच दिवसीय प्रशिक्षण के समापन सत्र को संबोधित करते हुए केवीके जाले अध्यक्ष डॉ. दिव्यांशु शेखर ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बकरी एवं मुर्गी पालकों को जागरूक करना और उन्हें इस…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शुक्रवार को समस्तीपुर– सहरसा मेमू पैसेंजर में तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण कुछ गाड़ियों के रद्दीकरण एवं आंशिक समापन का निर्णय लिया गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि, “यात्रा से पूर्व गाड़ी की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। रेल प्रशासन को आपकी असुविधा के लिए खेद है।” ब्रेक बाइंडिंग के कारण परिचालन हुआ प्रभावित : समस्तीपुर रेल मंडल मुख्यालय ने शुक्रवार देर रात जारी प्रेस विज्ञप्ति में उक्त बातें कही है। जिसमें बताया गया है कि, समस्तीपुर मंडल के अंतर्गत गाड़ी संख्या 63348 समस्तीपुर– सहरसा मेमू पैसेंजर में ब्रेक बाइंडिंग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “भारत एक कृषि प्रधान देश है, जिसमें महिलाओं की महत्वपूर्ण भागीदारी है। इसलिए देश के विकास में ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना प्रदेश या राष्ट्र के समग्र विकास की कल्पना ही नहीं की जा सकती। ऐसे में सरकार की स्वयं सहायता समूह और जीविका जैसी योजनाओं ने महिलाओं को संगठित कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का ऐतिहासिक और सराहनीय कार्य किया है।” समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के तत्त्वावधान में आयोजित बिहार में महिला सशक्तिकरण में जीविका की भूमिका विषयक व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। साफ आसमान और शुष्क मौसम के कारण पछुआ हवा के बावजूद दिन के समय में गुनगुनी धूप गुलाबी उष्णता का अहसास कराएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आगामी 5 दिनों में दिन और रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की जा सकती है। आसमान की स्थिति : जिले के डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा जारी आगामी 18 जनवरी, 2026 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज। Oini 24 विद्यापतिनगर। जिला प्रशासन एवं कला संस्कृति विभाग द्वारा विद्यापतिधाम मंदिर पर आयोजित तीन दिवसीय ‘13वां विद्यापति राजकीय महोत्सव’ एक बार फिर महाकवि विद्यापति की कर्म स्थली ओईनी का जिक्र किए बगैर समारोह पूर्वक सम्पन्न हो गया। साथ ही छोड़ गया वही पुरानी कसक और जन मानस में कुछ खट्टी मीठी यादें और साकार होती दिखीं नाम बड़े और दर्शन छोटे, ऊंची दुकान फीके पकवान आदि लोकोक्तियां। राजकवि विद्यापति ठाकुर को ‘महाकवि’ बनाने वाली धरती, ओईनी का जिक्र नहीं : खबर है कि पूरे समारोह में ओईनवार राजदरबार के राजकवि विद्यापति ठाकुर को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पटना। कुछ कर गुजरने की जिद और जुनून हो, कुछ भी मुश्किल नहीं है। औरंगाबाद जिले के प्रगतिशील किसान नरेश कुमार ने अपने अदम्य साहस और लगन से इसे साबित कर दिया है। अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं सरकारी योजनाओं के समुचित उपयोग से बंजर भूमि को समृद्ध बागवानी क्षेत्र में परिवर्तित कर उन्होंने 1.30 करोड़ की आमदनी की और बिहार में कृषि नवाचार की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की है। कृषि मंत्री बिहार सरकार ने दी जानकारी : कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, “नरेश कुमार ने 125 एकड़…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर । समस्तीपुर हसनपुर रोड रेलखंड के अंगार घाट एवं भगवानपुर देसुआ स्टेशनों के मध्य किलोमीटर संख्या 75/3 पर ट्रेन संख्या 63348 के गार्ड ब्रेक वैन संख्या 198732 में तकनीकी खराबी उत्पन्न होने के कारण गाड़ी का परिचालन आज दोपहर से प्रभावित हुआ था। राजधानी एक्सप्रेस का मार्ग बदला : इस दौरान उक्त खंड में अप लाइन अवरुद्ध होने के कारण परिचालन प्रबंधन के तहत यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों की समयबद्धता बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रेन संख्या 20503 (राजधानी एक्सप्रेस) को बरौनी जंक्शन होते हुए समस्तीपुर के रास्ते डाइवर्ट किया गया है। एक्सेल…