Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • क्यों रहा समस्तीपुर पुलिस के लिए शुक्रवार उपलब्धियों वाला दिन
  • हंगामेदार रही 20 सूत्री समिति की बैठक
  • खरीफ फसलों की तैयारी के साथ क्या–क्या करें किसान
  • जानिए, कैसा रहेगा अगले 5 दिनों में मौसम का मिजाज
  • अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन एवं मजदूरों की कमी जैसी परिस्थितियों में डीएसआर तकनीक उपयोगी : डॉ. आर.के. तिवारी
  • मौसम की बदमिजाजी पर हौसला भारी
  • संकोच या झिझक से बढ़ेगी मुश्किल बिगड़ेगी सेहत – सुभीत कुमार सिंह
  • दुष्कर्म मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पड़ा भारी, कार्य में लापरवाही के आरोप में नप गए थानाध्यक्ष
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » महात्मा गांधी के सपने साकार करने और विकसित भारत वर्ष‌ 2047‌ के लक्ष्य पर केंद्रित विबी जी राम जी अधिनियम : नित्यानंद राय

महात्मा गांधी के सपने साकार करने और विकसित भारत वर्ष‌ 2047‌ के लक्ष्य पर केंद्रित विबी जी राम जी अधिनियम : नित्यानंद राय

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar18/01/2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
संवाददाताओं से बात करते गृह राज्य मंत्री व अन्य।
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए सरकार के विकसित भारत 2047 लक्ष्य को मजबूत बनाने के लिए, गांव को विकासित करने व गरीब मजदूरों को सबल और आत्मनिर्भर बनाने में विबी जी राम कानून सफल होगा। इससे निश्चित ही महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज, सहभागिता और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री सह उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने शनिवार को भाजपा समस्तीपुर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में संवाददाताओं से बात करते हुए उक्त बातें कही।
कांग्रेस फैला रही झूठ और भ्रम :
उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों और मजदूरों के बेहतरी के लिए बनाए गए “जी राम जी” कानून को लेकर कांग्रेस झूठ और भ्रम फैला रही है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और झूठ को एक दूसरे का पर्याय करार दिया।
संयुक्त अध्यक्षता :
बताते चलें कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण “जी राम जी” अधिनियम की प्रासंगिकता और औचित्य को स्थापित करने की कवायद जारी है। इसी के तहत शनिवार को भाजपा समस्तीपुर के द्वारा परिसदन समस्तीपुर में भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी एवं भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसका संचालन जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
2047 के विकसित भारत का ब्लू प्रिंट :
भाजपा नेताओं, विधायकों, व कार्यकर्ताओं द्वार स्वागत अभिनंदन के बाद प्रेस वार्ता में पहुंचे गृह राज्य मंत्री ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत को विकसित और वैभवशाली राष्ट्र बनाने को लेकर विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजिविका मिशन ग्रामीण यानी ‘विबी जी राम जी’ अधिनियम तैयार किया गया है। यह सिर्फ योजना नहीं है बल्कि 2047 के विकसित भारत का ब्लू प्रिंट है।
ग्रामीण रोज़गार नीति और विकसित भारत 2047‌ रोड‌मैप :
उन्होंने बताया कि ‘विबी जी राम जी’ गांव के विकास के लिए ग्रामीण परिवेश की समझ और ग्रामीणों की जरूरतों पर आधारित है। रोजगार सृजन और ग्रामीण विकास को अलग–अलग उद्देश्यों के रूप में न परिभाषित किया जा सकता है और न हीं माना जा सकता। इसीलिए इस अधिनियम का उद्देश्य, बेहतर आजीविका, टिकाऊ रोजगार सृजन, तकनीक आधारित पारदर्शिता के माध्यम से भ्रष्टाचार समाप्त करना, जवाबदेही के साथ सहकारी संघवाद मजबूत करना, गांव स्तरीय योजना को राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा प्राथमिकताओं के साथ एकीकृत करना, ग्रामीण रोज़गार नीति को विकसित भारत 2047‌ रोड‌मैप अनुरूप बनाना आदि है।
काम के साथ साथ ससमय भुगतान की गारंटी : 
इस मजबूत उद्देश्य को पूरा करने के लिए विस्तारित रोजगार गारंटी, कृषि आवश्यकताओं के अनुसार रोजगार समय निर्धारण, एकीकृत जमीनी स्तर की योजना प्रौद्योगिकी को कानूनी अनिवार्यता, ससमय वेतन भुगतान एवं प्रशासनिक संरचना को सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान दिया गया है।
काम नहीं मिला तो मजदूर को मिलेगा हर्जाना :
इसमें गरीब मजदूर को पूरे न्यायपूर्ण गारंटी युक्त एक सौ की जगह, एक सौ पच्चीस दिन रोजगार गारंटी दी गई है। खेत-खलिहान व परिवारिक का काम करते रोजगार गारंटी की बात इस अधिनियम की विशेषता है। साथ ही, यदि किसी मजदुर को 125 दिन काम नहीं मिलता है तो इस नए अधिनियम में उस मजदूर को हर्जाना दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है।
कई विधायक व गणमान्य भाजपा नेता मौजूद :
 प्रेस वार्ता में बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद, एमएलसी डाॅ तरूण कुमार, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र कुमार पासवान, मोहद्दीनगर विधायक राजेश सिंह, भाजपा नेत्री सह जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, भाजपा नेता शशिकांत आनंद, सामंत चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमिरन सिंह, प्रो विजय कुमार शर्मा, जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता, ललन सिंह, मनोज सिंह, वैधनाथ झा, जिला उपाध्यक्ष श्याम पासवान, मुकेश कुमार सिंह, रामाकांत राय, मोहन मल्लिक, कमलकान्त राय, प्रशांत कुमार, प्रवीण कुमार , रंजीत कुमार कुशवाहा सहित अन्य लोग शामिल रहे।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Bhartiy Janta Party Samastipur Nityanand Roy
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

तो क्या फर्जी था एनकाउंटर? कठघरे में पुलिस और ऑपरेशन लंगड़ा

21/05/2026

30 वर्ष की आयु के बाद क्यों बढ़ जाती है मुंह की समस्याएं

11/05/2026

राष्ट्रीय लोक अदालत सफलतापूर्वक संपन्न, डीएम एसपी भी रहे मौजूद

10/05/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?