ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आज का दिन हमें उस पल की याद दिलाता है जब आजादी के बाद हमारे पूर्वजों ने देश को विकास पथ पर ले जाने के लिए संविधान को स्वीकार किया था। देश और संविधान की रक्षा का मजबूत एवं महत्वपूर्ण स्तंभ है पुलिस। इसे कई बार हमने साबित भी किया है। एसपी ने दी बधाई : पुलिस केंद्र पर एसपी अरविन्द प्रताप सिंह, ने परेड का निरीक्षण किया। परेड की सलामी और झंडोत्तोलन के बाद शिक्षक सह राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त क्रिकेटर सुभीत कुमार सिंह के संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान श्री…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। समस्तीपुर विकास पथ पर तेजी से बढ़ रहा है। इसमें कार्यालय कर्मियों के साथ–साथ सामाजिक संगठनों का बहुमूल्य योगदान है। कार्यालय कर्मियों की सराहना : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर एसडीएम दिलीप कुमार ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। रविवार को हालिया संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट प्रदर्शन केलिए मिले दोहरे सम्मान के लिए कार्यालय कर्मियों के योगदान की भूमिका को रेखंकित करते हुए उन्होंने कहा कि इनके बिना यह मुमकिन ही नहीं था। एसडीओ कार्यालय पर झंडोत्तोलन : गणतंत्र दिवस पर पटेल मैदान में मुख्य कार्यक्रम के समापन के पश्चात…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मधुबनी। मिथिला में प्रचलित एक लोकोक्ति “गेठरी खुजय नै बहुरिया दुबराय नै ” इन दिनों उच्च शिक्षा पर पूरी तरह लागू है। दरअसल, पंचायत स्तर पर उच्च शिक्षा पहुंचाने के संकल्प और हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज स्थापित करने की घोषणा को मूर्त रुप देने केलिए बिहार सरकार ने गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा को गांव गांव तक पहुंचाने की मुहिम छेड़ रखी है। इस के तहत सरकार वर्तमान में संचालित विद्यालय–महाविद्यालयों को उत्क्रमित करने की कवायद में जुटी है। शैक्षणिक विकास के लिहाज से यह सोच बेशक अच्छी है मगर, नीति में व्यावहारिकता का प्रत्यक्ष…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। समस्तीपुर। रोटी बैंक और टीम शहनाई जैसी सामाजिक संस्थायें हों तो न कोई भूखा सोए न किसी मां के अरमान अधूरे रहें। समाज सेवा के क्षेत्र में नित अभिनव और नवाचारी प्रयोगों समाजसेवा करने वाली युवा जोश से ओतप्रोत ये दोनों संस्थाएं जिले में मानवता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। समाज में प्रेरणास्त्रोत : इन में से रोटी बैंक से जुड़े लोग एक तरफ असहाय और भूखे लोगों को नियमित रूप से भोजन मुहैया कराने में लगे हैं, वहीं शहनाई टीम से जुड़े युवा जरूरतमंद और असहाय बेटियों की शादी कराने की जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। महिलाओं का स्वस्थ रहना परिवार और समाज के साथ–साथ स्वस्थ राष्ट्र निर्माण के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।” दरभंगा रेल स्वास्थ्य इकाई में आयोजित विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान मंडल के चिकित्सकों ने उक्त बातें कही। नियमित स्वास्थ्य जांच महत्वपूर्ण : उन्होंने कहा कि, नियमित स्वास्थ्य जांच से कई गंभीर बीमारियों की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही हो जाती है, जिससे उपचार सरल, सस्ता और अधिक प्रभावी हो जाता है। विशेष रूप से महिलाओं में एनीमिया, हार्मोनल असंतुलन, हड्डियों की कमजोरी तथा स्त्री रोग संबंधी आम समस्याएँ हैं, जिन्हें समय पर पहचानना अत्यंत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपने जीवन के शुरुआती दौर में ही सामाजिक विसंगति को दूर करने का प्रण ले लिया था, जिसके लिए वे जीवन पर्यंत प्रतिबद्धता पूर्वक संकल्पित व समर्पित रहे और संघर्ष करते रहे। उन्होंने समाज के अभिवंचित, पिछड़ा, दलित, शोषित के जीवन स्तर को ऊंचा करने के लिए कई ठोस कदम उठाया।” शनिवार को मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में आयोजित कर्पूरी जयंती समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक महिपाल ने उक्त बातें कही। पुष्पांजलि से समारोह की शुरुआत : बताते चलें कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शनिवार को कर्पूरी आश्रम समस्तीपुर स्थित जिला राजद कार्यालय परिसर में बेहद हर्ष व उल्लास के साथ भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। तदोपरांत, वक्ताओं ने उनके गांव से जननायक बनने तक के सफर पर विस्तार से प्रकाश डाला। कर्पूरी जी के जीवन का हर पहलू अनुकरणीय : अपने संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष श्रीमती भारती ने कहा कि शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों के प्रति सदैव संघर्षशील रहे जननायक, भारत रत्न…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 उजियारपुर। वर्षों पुरानी एक कहावत है, “जिसका कोई नही होता, उसका भगवान होता है”, और आज इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं, जिले के चर्चित दानवीर गरीबों के मसीहा युवा समाजसेवी उजियारपुर प्रखंड के भगवानपुर कमला गांव निवासी भाई राजू सहनी। फुटपाथ पर बसर कर रहे गरीबों में कंबल वितरण : समाजसेवी राजू सहनी ने कंबल वितरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार 23 जनवरी से लेकर शुक्रवार 24 जनवरी की देर शाम तक जिला मुख्यालय सहित उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गाँव के हजारों लोगों के बीच कंबल का वितरण किया। डेढ़ दर्जन पंचायतों में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। कर्पूरी ठाकुर का जीवन सिर्फ अभावों और संघर्षों की कहानी नहीं, बल्कि यथार्थ भूमि पर दिखने वाला जीवंत दर्पण है। उन्होंने दलितों में आत्मविश्वास, आत्मसम्मान एवं अपने अधिकारों के प्रति चेतना जागृत करने का कार्य किया। भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित ‘दलित चेतना के विकास में कर्पूरी ठाकुर का योगदान‘ विषयक एक दिवसीय संगोष्ठी का उद्घाटन करते हुए अपने संबोधन में समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. महेश कुमार चौधरी ने उक्त बातें कही। इसलिए ‘वे’ जननायक थे : उन्होंने कहा कि, उन्होंने दबे-कुचले लोगों के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 ताजपुर। सिर्फ भारत रत्न देना जननायक के प्रति श्रद्धांजलि नहीं हो सकती, बल्कि उनके अधूरे कार्यों को पूरा कर तथा, उनके विचारों को जीवन में उतार का भारत रत्न के प्रति सम्मान और जननायक कर्पूरी ठाकुर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सड़क से सदन तक होगा आंदोलन तेज : शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती पर आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि यह मानव श्रृंखला जन समस्याओं और सरकारी महकमे में व्याप्त भ्रष्टाचार की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास…