ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। सरकार द्वारा बंद पड़े मिलों को शुरू करने और बिहार में नए मिलों की स्थापना का फैसला स्वागत योग्य है बशर्ते कथनी और करनी समान हो और घोषणा का क्रियान्वयन घोषणा के अनुरूप हो। रुक जाएगा श्रम और प्रतिभा का पलायन : राजद जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर ने मंगलवार की शाम माधुरी चौक पर आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “शहर में चीनी मिल, पेपर मिल और जूट मिल अपने उद्धारक की बाट जोह रहे हैं। शहर हर में बंद पड़े मिलों को चालू कराने मात्र…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। गोपी चंद्र मिश्रा। Oini 24 वाराणसी। कला और साहित्य की गंगोत्री के रूप में प्रसिद्ध अदा, अदब और आदाब की प्रतीक बनारस की दाल मंडी गली अब इतिहास के पन्नों में दर्ज होने की ओर अग्रसर है। कहते हैं, एक दौर था जब देश की सांस्कृतिक राजधानी बनारस का ‘रस’ हुआ करती थी कभी ये दालमंडी गली। दालमंडी का समृद्ध और वैभवशाली परंपरा : प्रत्यक्षतः तवायफों की इस गली में कई कोठे थे और उन कोठों पर तवायफें रहती थी। मगर यहां जिस्म–फरोशी नहीं होती थी। ये कला साधिकाएं थी, जिनकी नजाकत और नफासत का जादू पूरे…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 वाराणसी। महाशिवरात्रि के अवसर पर इस वर्ष श्री काशी विश्वनाथ धाम में आस्था का अभूतपूर्व सैलाब उमड़ने की संभावना है। मंदिर प्रशासन के अनुमान के अनुसार, इस दौरान 45 घंटे में 10 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करेंगे। भारी भीड़ को देखते हुए 15 और 16 फरवरी को सभी प्रकार की ऑनलाइन बुकिंग बंद रखने का निर्णय लिया गया है। मंगला आरती में 1000 से अधिक भक्तों के शामिल होने की संभावना : श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के के अनुसार, इस बार मंगला आरती में शामिल होने वाले भक्तों की संख्या पिछले चार…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। आम तौर पर ठंडे प्रदेशों में उगाये जाने वाले रबर की खेती अब बिहार में भी होगी। बिहार में के मुंगेर की धरती से इसकी शुरुआत शुरू होगी। मुंगेर विश्वविद्यालय ने इसको लेकर एक सकारात्मक पहल करते हुए भारतीय रबर अनुसंधान संस्थान कोट्टायम (केरल) एवं हिमालय वन अनुसंधान संस्थान शिमला के साथ एक त्रिपक्षीय करार किया है। दो एकड़ जमीन और मजदूरी देगा मुंगेर विश्वविद्यालय : इस बाबत जानकारी देते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) घनश्याम राय ने बताया कि इस त्रिपक्षीय करार के मुताबिक भारतीय रबर अनुसंधान संस्थान मुंगेर विश्वविद्यालय को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। आपदा प्रबंधन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण को लेकर प्रशासन सजग और सतर्क है। इसी कड़ी में मंगलवार को जिलाधिकारी-सह-अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, समस्तीपुर की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से संबंधित समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति का गठन करें सुनिश्चित : बैठक में मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) के अंतर्गत जिले में संचालित गतिविधियों की गहन समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। जिला के प्रतिष्ठित संस्थान शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में आर्यभट्ट उपग्रह प्रक्षेपण के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, बैंगलुरू के वैज्ञानिकों के एक दल के ने सोमवार को स्वर्ण जयंती समारोह का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर कई प्रकार के वैज्ञानिक गतिविधियों के द्वारा छात्रों के वैज्ञानिक सोच एवं मेधा का परीक्षण किया गया। डीडीसी व वैज्ञानिकों ने किया उद्घाटन : इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला विकास आयुक्त सुर्य कुमार सिंह, एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार, इसरो के वैज्ञानिक ग्रुप डायरेक्टर के.वी.एस. भास्कर, हेड मेकेनिज़्म डिज़ाइन एंड…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। शहर एवं मुसरीघरारी क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार गंभीर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उनके द्वारा आम आदमी की जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से जाम लगने वाले स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश : इसी क्रम में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने मुसरीघरारी में आए दिन लगने वाले…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 मुंगेर। नशा समाज की एक ज्वलंत समकालीन समस्या है। इससे मुक्ति के लिए विभिन्न उपायों में पारिवारिक जागरूकता बेहद महत्वपूर्ण है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ.) संजय कुमार ने विश्वविद्यालय में आयोजित निबंध प्रतियोगिता के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उक्त बातें कही। कुलपति ने दिए सुझाव : इस दौरान उन्होंने नशा मुक्ति के लिए सरकार के द्वारा किए गए प्रयासों के अलावा अनेक सुझाव दिये जिनमें- स्वजागरूकता, माता-पिता का बच्चों के प्रति लगाव एवं मार्गदर्शन, भारतीय ज्ञान परंपरा, मोबाइल की लत से छुटकारा, युवाओं द्वारा कम्युनिटी मोबिलाइजेशन इत्यादि शामिल हैं।…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “महज 7 वर्ष की अवधि में स्कूल के निदेशक श्री सिंह ने अपने अनुभवी, विशेषज्ञ व कुशल शिक्षकों के दम पर जिले में उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना ली है। बच्चों की नैसर्गिक प्रतिभा को तराशना और निखारना किसी स्कूल का प्रथम दायित्व होता है।” मुख्य अतिथि का उद्बोधन : मुख्य अतिथि विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार ने रविवार को न्यू टेक्नोमिशन स्कूल के 7वें वार्षिकोत्सव का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। अभिभावकों की भीड़, बच्चों के खिले चेहरों को स्कूल की सफलता का आईना करार देते हुए…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 दरभंगा। “लाइब्रेरी हमेशा से ज्ञान का भंडार रहे हैं। आज के दौर में सीमित संसाधनों वाले लाइब्रेरी की अपेक्षा ई लाइब्रेरी ज्ञान का महासागर है। जहां विभिन्न विषयों पर पूरी दुनिया के विभिन्न विशेषज्ञों के शोध पत्र, व उनके द्वारा सृजित पुस्तकें सिर्फ एक क्लिक पर उपलब्ध हैं।” एमयू के कुलसचिव ने कहा : मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ.) घनश्याम राय ने रविवार को दरभंगा के अललपट्टी में एक ‘मिथिला लाइब्रेरी’ का उद्घाटन करते हुए उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, “यह मेरे लिए गर्व की बात है कि, मेरे मार्गदर्शन में काम करने…