Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » आर्यभट्ट उपग्रह प्रक्षेपण के स्वर्ण जयंती समारोह में होली मिशन हाई स्कूल का रहा जलवा

आर्यभट्ट उपग्रह प्रक्षेपण के स्वर्ण जयंती समारोह में होली मिशन हाई स्कूल का रहा जलवा

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar09/02/2026Updated:09/02/2026No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
अतिथियों का अभिनंदन करते निदेशक व अन्य।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 समस्तीपुर। जिला के प्रतिष्ठित संस्थान शहर के मोहनपुर स्थित होली मिशन हाई स्कूल में आर्यभट्ट उपग्रह प्रक्षेपण के 50 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान, बैंगलुरू के वैज्ञानिकों के एक दल के ने सोमवार को स्वर्ण जयंती समारोह का सफल आयोजन किया। इस अवसर पर कई प्रकार के वैज्ञानिक गतिविधियों के द्वारा छात्रों के वैज्ञानिक सोच एवं मेधा का परीक्षण किया गया।

डीडीसी व वैज्ञानिकों ने किया उद्घाटन :

इस अवसर पर सर्वप्रथम जिला विकास आयुक्त सुर्य कुमार सिंह, एडीएम राजस्व ब्रजेश कुमार, इसरो के वैज्ञानिक ग्रुप डायरेक्टर के.वी.एस. भास्कर, हेड मेकेनिज़्म डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट अभिषेक कुमार, प्रोग्राम डायरेक्टर इम्तेयाज़ अहमद, डिवीजन हेड श्रीधर एन, सीनियर साइंटिस्ट कोटेश एम, वैज्ञानिक पीयूष कुमार गौरव, परचेज़ एंड स्टोर्स ऑफिसर आकाश कुमार गुप्ता, विद्यालय की सचिव विभा देवी, प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

अतिथियों का स्वागत व आभार : 

इससे पूर्व विद्यालय के सचिव एवं निदेशक ने मिथिला परंपरानुसार चादर, पाग एवं पुष्प गुच्छ देकर सभी आगत अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य श्री रंजन ने अपने स्वागत संबोधन में हृदय से सबों के प्रति अपने उदागार व्यक्त किए।

चार प्रतियोगिता आयोजित :

इस आयोजन में मुख्य रूप से चार प्रकार के प्रतियोगिता स्पेस साइंस क्विज़, स्पेस कॉलोनी पर आधारित स्पॉट पेंटिंग, इसरो द्वारा प्रक्षेपित उपग्रहों एवं भारतीय रॉकेटों पर आधारित एक्सटेम्पोर, उपग्रहों में प्रयुक्त सामग्रियों पर आधारित मेमोरी टेस्ट का आयोजन वर्ग अष्टम से बारहवीं के छात्र-छात्राओं के बीच किया गया।

वैज्ञानिकों ने किया मार्गदर्शन :

इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थ‍ियों के वैज्ञानिक प्रतिमा की जाँच की गई। जो अंतरिक्ष उपग्रह, अंतरिक्ष वैज्ञानिक, उपग्रह में उपयोग सामग्री एवं उपग्रह के मोडेल्‍स पर आधारित था। जिसमें जिले के सभी विद्यालयों से प्रतिभागियों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ईसरो से पधारे वैज्ञानिकों ने सभी प्रतिभागियों से विभिन्न वैज्ञानिक जिज्ञासाओं पर विस्तृत चर्चा की एवं महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया।

बच्चों की प्रतिभा को सराहा :

इस दौरान उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के अंतरिक्ष यान से संबंधित मॉडल, पेंटिंग एवं त्‍वरित प्रश्‍न-उत्तर के प्रतिभा की जम कर सराहना की।

आर्यभट्ट के मॉडल के साथ बाल वैज्ञानिक।

विभिन्न वर्गों में होली मिशन हाई स्कूल का रहा जलवा :

इस संपूर्ण आयोंजन के दौरान क्वीज प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान पर क्रमश: होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर – टीम-1, होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर – टीम-5 एवं होली मिशन हाई स्‍कूल सतमलपुर टीम-4 रहे जबकि होली मिशन हाई स्‍कूल दलसिंहसराय – टीम-6 एवं होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर – टीम-2 को सांत्‍वना पुरष्‍कार से सम्‍मानित किया गया।

आर्यभट के मॉडल के साथ बाल वैज्ञानिक 2

एक्सटेम्पोर में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान पर क्रमश: अनम फातिमा– 9, सी०पी०एस० समस्‍तीपुर, स्‍वेतांक संचिल-9, होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर एवं मानसी-9, होली मिशन हाई स्‍कूल सतमलपुर रहे जबकि चतुर्थ एवं पंचम स्‍थान पर क्रमश: भव्‍या-8, होली मिशन हाई स्‍कूल सतमलपुर एवं रितिक-8, होली मिशन हाई स्‍कूल काशीपुर का चयन किया गया।

कार्यक्रम प्रस्तुत करते बाल कलाकार।

पेंटिंग प्रतियोगिता में छवि कुमारी 12, होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर कक्षा 12वीं की छवि कुमारी प्रथम, कक्षा 8वीं के अंकित कुमार द्वितीय, कक्षा 9वीं की सफीना नेमत तृतीय, होली मिशन हाई स्‍कूल सतमलपुर 10वीं कक्षा के समरित चौधरी चतुर्थ, एवं टेंडर हर्ट स्‍कूल के की कक्षा 6 की मानवी ठाकुर ने 5वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा मेमोरी टेस्‍ट में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्‍थान पर क्रमश: सी०पी०एस० समस्‍तीपुर 10वीं कक्षा की मानवी ठाकुर, होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर की कक्षा 10वीं की पूजा रानी, तथा होली मिशन हाई स्‍कूल मोहनपुर कक्षा 8 मानव कुमार चयनित किए गए।

जबकि होली मिशन हाई स्‍कूल सतमलपुर कक्षा 9 के नमन कुमार एवं होली मिशन हाई स्‍कूल दलसिंहसराय की कक्षा 9 की सृष्टि कुमारी को सांत्‍वना पुरस्कार के लिए वैज्ञानिकों के टीम के द्वारा चयन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम भाग में वैज्ञानिकों द्वारा छात्रों से विशेष चर्चा की गई एवं अपने लक्ष्‍य को उच्‍चतम शि‍खर पर केंद्रित करने की प्रेरणा दी गई।

धन्यवाद ज्ञापन :

कार्यक्रम का समापन प्रबंध निदेशक डॉ. धर्मांश रंजन ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी वैज्ञानिकों, आगत अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के सभी सहयोगियों का अभार व्‍यक्‍त करते हुए हृदय से धन्‍यवाद ज्ञापित किया।

उन्‍होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए विशेष रूप से उप-प्राचार्य अपराजिता पांडे एवं शिक्षिका विभा कुमारी, काजल कुमारी, प्रिया कुमारी, श्रुति कुमारी एवं शिक्षक प्रशांत कुमार, रौशन कुमार, धर्मेन्‍द्र कुमार, मनिशंकर कुमार, गणेश कुमार, गोविंद कुमार, रितुराज कुमार, शशांक कुमार एवं ओम कुमार को बधाई सहित धन्‍यवाद दिया।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Abhishek Kumar CPS Samastipur DDC Samastipur Dr Dharmansh Ranjan Holly Mission High School Samastipur ISRO K.V.S. Bhaskar
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?