
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 समस्तीपुर। शहर एवं मुसरीघरारी क्षेत्र में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार गंभीर नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उनके द्वारा आम आदमी की जाम की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से जाम लगने वाले स्थलों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश :
इसी क्रम में सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी श्री कुमार ने मुसरीघरारी में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या के समाधान केलिए मुसरीघरारी चौक सहित आसपास के इलाकों की मौजूदा स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जाम के कारणों की विस्तार से समीक्षा की तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
जाम की समस्या से मिले शीघ्र राहत :
इस अवसर पर संबंधित विभागों के कई पदाधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्हें श्री कुमार ने यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु समन्वय स्थापित करते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ताकि आम लोगों को जाम की समस्या से शीघ्र राहत मिल सके।