ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। बारहवीं और स्नातक के बाद युवाओं को भविष्य की राह दिखाता शहर का विशवसनीय संस्थान कैरियर प्लानर समस्तीपुर ने अपना आठवां वर्षगांठ समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर एक निजी सभागार में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के आठ वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, विद्यार्थियों की सफलता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव था। अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद राष्ट्र गान एवं अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तदुपरान्त परंपरानुसार गणेश वंदना की प्रस्तुति के संग समारोह परवान चढा जिसमें…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क पटना। विकास की अवधारणा वंचित को संचित करने का उद्यम है। जब तक अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक अवसर, संसाधन और न्याय नहीं पहुँचता, तब तक विकास अधूरा रहेगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने आज पटना में सामाजिक संगठन पैरवी और जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र द्वारा आयोजित बिहार में विकास की जन-संकल्पना विषयक विमर्श में कही। उन्होंने ज़ोर देते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में बिहार विकास की राजनीति का केंद्र बनने जा रहा है और इसके लिए जरूरी है कि हम निरंतरता के साथ एक…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। माता राम कुमारी देवी के स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रखंड के बिशनपुर चौक पर थानेश्वर स्थान स्थित बाबा थानेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा व उनकी सुविधा के लिए अपोलो डेंटल, मार्क हॉस्पिटल मार्क इंडियन गैस एजेंसी छतनेश्वर मार्क इंटरनेशनल स्कूल मोगलानी चौक एवं समस्तीपुर डेंटल बंगाली टोला समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में बोल बम सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस सेवा शिविर में डाक बम भक्तों के लिए दवा चाय गरम पानी ठंडा पानी फल चॉकलेट शरबत…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोडने केलिए भी प्रतिबद्धतापूर्वक संकल्पित व समर्पित है। इसी के तहत समय समय पर इस तरह का आयोजन संस्थान की ओर से किया जाता है। उक्त बातें एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के अध्यक्ष एसके मंडल ने अष्ठयाम महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इसी कडी में शनिवार को क्षेत्र में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने के लिए नाम…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Ouni24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत महसारी पंचायत वार्ड 14 के निवासी मृतक प्रवीण कुमार उम्र 21 वर्ष पिता देव कुमार राय के घर पहुंच कर चर्चित युवा समाजसेवी राजू साहनी के द्वारा मृतक के परिवार को 6 माह का राशन की सामग्री उपलब्ध कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि भाई राजू सहनी विगत कई सालों से गरीबों को मदद करते आ रहे हैं। यही नहीं आपातकालीन स्थिति में अग्निकांड घटना दुर्घटना इलाज हेतु आर्थिक सहायता बिमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के मृत्यु होने पर लोगों को मदद करते हैं। इस दौरान भाई राजू सहनी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। रक्तदान मृत्यू के मुहाने पर खड़े व्यक्ति को जीवन दे कर वापस दुनिया में ले आता है। उसे जीने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ महादान कहा जाता है। ब्लड फ़ोर्स टीम के द्वारा फाउंडर राहुल श्रीवास्तव के 34वें जन्मदिन पर आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ब्लड फ़ोर्स टीम की स्थापना उद्देश्य ही एक संकल्प है कि, आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण, जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान। इसी उद्देश्य व संकल्प के तहत शनिवार को ब्लड…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 सरायरंजन। यह कैसी विडम्बना है की आजादी के सतहत्तर साल बाद आज भी देश में बीड़ी मजदूरों की आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक हालत दयनीय है। पैरवी ने इन बीड़ी मजदूरों के आर्थिक सामाजिक हालात में बदलाव के लिए छोटा-छोटा प्रयास शुरू किया है। इन प्रयासों की सफलता केलिए आवश्यक है कि इन बीड़ी श्रमिकों को संगठित होना आवश्यक है। इसकेलिए जरुरी है कि इनका संगठन बनें। पैरवी, नई दिल्ली के कार्यक्रम समन्वयक दीनबंधु वत्स ने शनिवार को महिला बीडी मजदूरों की एक सामुदायिक बैठक में अपने संबोधन के दौरान कही। इस क्रम में उन्होंने कहा कि…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समस्तीपुर सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार समीर कुमार एवं प्रभारी सचिव मनोज कुमार जिला विधिक सेवा प्राधिकार समस्तीपुर के मार्गदर्शन में मंडल कारा समस्तीपुर के बापू सभागार में बंदियों के बीच ड्रग अवेयरनेस एंड वेलनेस नेविगेशन स्कीम 2025 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षक प्रशांत कुमार ओझा ने तथा संचालन सहायक अधीक्षक मनोज कुमार ने किया। श्री ओझा ने अपने संबोधन में कहा कि नशा किसी रूप में हो हमेशा स्वास्थ्य केलिए,…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । बिहार में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से समस्तीपुर जिले के सिंधिया खुर्द स्थित एसके मंडल ग्रुप आॅफ इंस्टिट्युशन्स परिसर में एक नये पॉलिटेक्निक कॉलेज कृष्णा इन्स्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी का विधिवत उद्घाटन किया गया। साथ ही साथ मुसरीघरारी – समस्तीपुर पथ पर लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन, रहीमपुर रूदौली, पो०-हरपुर एलौथ, थाना-मुफस्सिल, जिला-समस्तीपुर एवं एस. के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के शाखा कार्यालय का समस्तीपुर जिले के मोहनपुर (मेन रोड) में भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों के स्वागत सम्मान के बाद मुजफ्फरपुर सांसद सह जलशक्ति मंत्री राजभूषण…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। सावन और मेंहंदी का बडा ही गहरा संबंध है। सावन का जिक्र मेहंदी के बिना अधूरा लगता है। शनिवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल मुक्तापुर समस्तीपुर में आज एक अनूठी पहल के तहत जल संरक्षण पर पेंटिंग और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था। स्कूल के प्राचार्य श्री जी. एन. झा ने इस आयोजन की अध्यक्षता की और छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत जल संरक्षण पर…