
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर। माता राम कुमारी देवी के स्मृति में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रखंड के बिशनपुर चौक पर थानेश्वर स्थान स्थित बाबा थानेश्वर महादेव का जलाभिषेक करने जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा व उनकी सुविधा के लिए अपोलो डेंटल, मार्क हॉस्पिटल मार्क इंडियन गैस एजेंसी छतनेश्वर मार्क इंटरनेशनल स्कूल मोगलानी चौक एवं समस्तीपुर डेंटल बंगाली टोला समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में बोल बम सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
इस सेवा शिविर में डाक बम भक्तों के लिए दवा चाय गरम पानी ठंडा पानी फल चॉकलेट शरबत आदि की समुचित व्यवस्था की गई है साथ ही पूरी रात चिकित्सा सेवा भी उपलब्ध रहेगी, जिसमें चिकित्सकों का टीमरात्री के अंतिम प्रहर तक तैनात रहेगी।
बताते चलें कि सावन महीने के अंतिम सोमवारी को समस्तीपुर स्थित बाबा थानेश्वर महादेव को प्रसन्न करने के लिए शिव भक्त झमटिया एवं चमथा से गंगाजल लेकर कांवड़ कांधे पर उठाए बोल बम बोल बम के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते है और थानेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते हैं।
मुख्य अतिथि सह सांसद उजियारपुर अश्वमेध देवी, विधान पार्षद डॉ तरुण चौधरी, रोसरा विधायक वीरेंद्र पासवान, डॉ ज्ञानेंद्र कुमार, नीरज भारद्वाज आदि ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद उजियारपुर अश्वमेध देवी ने कहा कि कांवरिया की सेवा साक्षात भगवान शिव की सेवा का लाभ जुड़ा है। इस कार्य से भी जलाभिषेक का पुण्य प्राप्त होता है।
इस अवसर पर विधान परिषद डॉ तरुण चौधरी ने कहा कि कांवरिया की सेवा करना एक धार्मिक कार्य है, जिससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। रोसरा विधायक वीरेंद्र पासवान ने कहा कि कांवरिया की सेवा सामाजिक सद्भाव और भक्ति की भावना को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर समस्तीपुर के विधायक अब्दुल इस्लाम शाहीन, भाजपा के पुर्व जिलाध्यक्ष रामसुमिरन सिंह, राकेश कुमार आदि ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए अपोलो डेंटल के निदेशक प्रमुख डॉ ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि इस शिविर का आयोजन माता राम कुमारी देवी के द्वारा किया जाता था। जिसमें वह खुद कावड़ियों की सेवा करती थी। मैं और मेरी पत्नी मार्क हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा डॉ अभिलाषा सिंह एवं मेरे अनुज इस परंपरा को आगे बढ़ते हुए हर वर्ष इस शिविर का आयोजन करते हैं और भगवान शिव का आशीर्वाद से आगे भी करते रहेंगे।
डाक बम सेवा शिविर के बारे में जानकारी देते हुए समस्तीपुर डेंटल के चिकित्सक डॉक्टर दयानंद कुमार ने कहा कि निशुल्क चिकित्सा सह सेवा शिविर में प्राथमिक उपचार के साथ-साथ दवा अलावा फल, चॉकलेट, शरबत, गर्म पानी, ठंडा पानी , खीर, अमरूद ,केला, सेव आदि के साथ कांवरिया के लिए विश्राम की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।
मौके पर जितेंद्र नारायण सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, दीपेन्द्र कुमार, डॉ महानद कुमार, डॉ प्रभात रंजन, विद्यानंद कुमार, चंद्रकेतु राय, संतलाल शर्मा, क्रांति कुमार आजाद आदि ने सहयोग किया। शिविर का संचालन संयोजक लोजपा वरिष्ठ नेता नीरज भारद्वाज ने किया।