Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • प्रधानाध्यापक ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से मांगी दो पालियों में वर्ग संचालन की अनुमति
  • मुंगेर विश्वविद्यालय का तीसरा दीक्षांत समारोह 11 को
  • समस्तीपुर में 2500 से अधिक युवाओं को मिलेगा सीधा रोजगार
  • शोध परिषद की बैठक में 50 कृषि परियोजनाओं को वित्त पोषण की मिली हरी झंडी, 2-3 साल में दिखेगा असर
  • समन्वित रूप से कार्य करते हुए आयोजन को बनाएं सफल एवं यादगार : कुलपति
  • इस वर्ष भी समारोह पूर्वक मनेगी पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे की 166वीं जयंती ‘संगीताञ्जलि’
  • एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर और रोबोटिक्स बदल देंगे पूरी दुनिया के कृषि का स्वरूप : कुलपति
  • नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » रक्त दान है महादान, स्वेच्छापूर्वक करें यह काम – राहुल श्रीवास्तव

रक्त दान है महादान, स्वेच्छापूर्वक करें यह काम – राहुल श्रीवास्तव

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar03/08/2025Updated:03/08/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
रक्तदान करते रक्तवीर।

ओईनी न्यूज नेटवर्क। 

Oini24 डेस्क समस्तीपुर। रक्तदान मृत्यू के मुहाने पर खड़े व्यक्ति को जीवन दे कर वापस दुनिया में ले आता है। उसे जीने का अवसर प्रदान करता है। इसलिए रक्तदान को सर्वश्रेष्ठ महादान कहा जाता है।

ब्लड फ़ोर्स टीम के द्वारा फाउंडर राहुल श्रीवास्तव के 34वें जन्मदिन पर आयोजित  स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि ब्लड फ़ोर्स टीम की स्थापना उद्देश्य ही एक संकल्प है कि,

आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण, जहाँ रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान।

इसी उद्देश्य व संकल्प के तहत शनिवार को  ब्लड फोर्स टीम के रक्तवीर योद्धाओं ने हमेशा की तरह इस बार भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में अपना अपना योगदान दिया।

इस अवसर पर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि, रक्त की जरूरत कभी किसी को पड़ सकती है, मगर रक्तदान को लेकर लोगों के दिलो दिमाग में कई तरह की अफवाह जन्य भ्रांतियां बैठी हैं जिस कारण वे रक्तदान करने से कतराते हैं। जैसे रक्तदान के बाद आदमी कमजोर हो जाता है, रक्तदान से आयु कम हो जाती है, रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पडता है और आदमी बीमार पड़ जाता है इत्यादि। जबकि पुरी दुनिया के डाॅक्टर इन भ्रान्तियों को खारिज कर चुके हैं।

डाॅक्टर्स कहते हैं,

आपके रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का पुण्य तो मिलता ही है। रक्तदाता को भी कई फायदे होते हैं।

डाॅक्टर्स के मुताबिक यह प्रमाणित तथ्य है कि,

शरीर में हर सेकंड रक्त कोशिका बनते और नष्ट होते रहते हैं। रक्तदान के बाद न तो किसी तरह की कमजोरी नहीं आती है न ही रक्तदान करने वाला बीमार पडता है। 

रक्तदान के कुछ घंटे बाद ही समरूप रक्त शरीर में स्वत: तैयार हो जाता है। और रक्त प्रवाह भी स्वयं ही नियंत्रित हो जाता है। नई रक्त कोशिका के बनने से त्वचा में अपूर्व कान्ति (चमक) आ जाती है।

रक्तचाप नियंत्रित रहता है। फलत: रक्त से जुड़ी कई तरह की बीमारियों का खतरा स्वत: कम हो जाता है। इसलिए हर व्यक्ति को छ: महीने पर एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए।

श्री राहुल ने कहा कि, जरा सोचिए, रक्तदान नहीं किया जाय तो जरूरत पडने पर रक्त कहां से आयेगा।

शनिवार को आयोजित रक्तदान शिविर में जिन रक्त वीरों ने रक्तदान किया उनमें अमित कुमार जयसवाल, संतोष कुमार, विजय कुमार, दीपक कुमार, रूबी कुमारी, धीरज चांदना, आशुतोष प्रकाश, कृष्ण मुरारी, पंकज कुमार, प्रशांत कुमार, प्रकाश चंद्र, सुमित कुमार,अभिनव कुमार, बंटी आनंद, सुभाष कुमार, रौशन कुमार, श्रवण कुमार, विमलेश कुमार, शिवम कुमार राज, दिवाकर कुमार सहित 20 रक्तवीर शामिल हैं।

सभी रक्तवीरो को स्मृति चिह्न और रक्तवीर सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। मौके पर ब्लड बैंक कर्मी सुशील कुमार, निशु कुमारी, वंदन कुमार, सुधीर कुमार, दिलीप कुमार, सुशांत सौरभ, दीपक कुमार, ब्लड फोर्स टीम के कोर मेंबर नीतीश बरनवाल, रविन्द्र खत्री, राहुल यादव, दिवाकर कुमार, रौशन कुमार इत्यादि उपस्थित थे।.

ब्लड फ़ोर्स टीम सभी रक्तवीरों के उत्तम स्वास्थ और उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

टीम ब्लड फोर्स रक्तदान शिविर राहुल श्रीवास्तव
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

नशामुक्त, शिक्षित, स्वस्थ और जागरूक होंगे युवा, तभी भारत बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और विकसित राष्ट्र : डीएम

03/08/2026

क्यों जश्न में डूबा डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय? आइए जानते हैं वजह

01/08/2026

दो पायलटों को डीआरएम ने क्यों दिया सराहना पत्र?

28/07/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?