Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा और जिला प्रशासन के सहयोग से आकांक्षा हाट का आयोजन पटेल मैदान में किया गया। इसमें समस्तीपुर के कुटीर उद्योगों का स्टॉल कार्यक्रम की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। इनमें कुंदन कुमार रॉय के स्टूडेंट्स के मिथिला पेंटिंग के स्टॉल आकर्षण का केंद्र है। इस अवसर पर कई वर्षों से मिथिला पेंटिंग से रोजगार सृजन करते कुंदन रॉय ने कहा कि मैने नाबार्ड, पूसा विश्व विद्यालय जैसे संस्थान में वर्कशॉप लिया है और आज गौरवान्वित हूं कि इस मेले में करीब दो दर्जन स्टाॅल लगाये गये हैं, जिसमें सबसे…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क पूसा । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वानिकी विभाग, स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय की ओर से गोराई घाट ढाब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बांस वृक्षारोपण अभियान सह वन महोत्सव का आयोजन किया। इस वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन करते हुए विवि के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने परिस्थितिकी पुनर्स्थापन, और सतत् भूमि प्रबंधन की दिशा में इस अभियान को एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बांस के वृक्ष न सिर्फ परिस्थितिकी के लिए अनुकूल है बल्कि ये बाढ के समय पानी के कटाव को भी नियंत्रित करने में मददगार…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini24 डेस्क समस्तीपुर (एस एनबी)। पेड़ पौधे हैं तो शुद्ध हवा और जल हैं और ये दोनो हैं तो जीवन है। इसलिए हमलोगों को पेड़ लगा कर पर्यावरण को स्वच्छ और प्रकृति को समृद्ध बनाने केलिए एक पेड़ अवश्य लगाए चाहिए। बुधवार को शहर के मथुरापुर स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल के परिसर में आयोजित वन महोत्सव के अवसर पर अपने संबोधन में रेंजर स्वीटी कुमारी ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि, वन-महोत्सव पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति समृद्धि और उसके सतत विकास के प्रति एक महत्वपूर्ण प्रतिबद्घता है। बताते चलें कि राज इंटरनेशनल स्कूल…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini24 डेस्क समस्तीपुर। उत्तर भारतीय संगीत/स्वरलिपि पद्धति के जनक एवं संगीत को रोजगार परक शिक्षा के रूप मे स्थापित व प्रतिष्ठित करने वाले पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे जी की 165 वीं जयंती पर 10 अगस्त 2025 (रविवार) को राष्ट्रीय संगीत समारोह “संगीतांजली” आयोजित है। बुधवार ज्ञान किरण पब्लिक स्कूल के सभागार मे आयोजित प्रेस वार्ता में संवाददाताओं को उक्त जानकारी देते हुए समारोह के संयोजक डाॅ संजय कुमार राजा ने बताया कि इस समारोह का उद्घाटन सूचना एवं प्रसारण मंत्री महेश्वर हजारी जी करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध सरोद वादिका, विभागाध्यक्ष संगीत विभाग, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini24 डेस्क मुंगेर। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर (डाॅ) संजय कुमार के मार्गदर्शन एवं सक्रियता से वर्षों से लंबित स्नातकोत्तर विभागों की मान्यता एवं पदों की स्वीकृति का मामला वर्तमान विधानसभा सत्र में स्वीकृत हो गया।  इस बाबत शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। उक्त जानकारी देते हुए कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने बताया कि मेरा सौभाग्य ही है कि डेढ़ माह पूर्व कुलसचिव के पद पर योगदान करते ही स्नातकोत्तर विभागों की मान्यता की स्वीकृति प्रदान की गई। गौरतलब है कि पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पूर्णिया विश्वविद्यालय एवं मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना मार्च 2018 में एक साथ…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर (एसएनबी)। जिले के डाॅ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, एवं भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय के जलवायू परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केन्द्र द्वारा जारी अगामी 06-10 अगस्त, 2025 तक के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाये रह सकते हैं। इस अवधि में उत्तर बिहार जिलों में कही कही हलकी वर्षा हो सकती है. एक दो स्थानों पर मध्यम वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । सावन और हरा रंग का परस्पर बडा गहरा नाता है। इस महीनेे में माना जाता है कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से बारिश होती है, जिस कारण चहुंओर हरियाली का साम्राज्य होता है। इस पावन महीने में प्रकृति अपनी सबसे सुंदरतम रूप में दिखाई देती है। सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी और उबाउ उमस से धरती और धरती पर विचरण करने वाले जीवो को राहत दिलाने केलिए आने वाला महीना सावन हरियाली, खुशहाली, और समृद्धि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । सावन के अंतिम सोमवारी को बछवाड़ा स्थित झमटिया घाट से लाखों भक्त जनों का जत्था शहर के सुप्रसिद्ध थानेश्वर मंदिर में बाबा थानेश्वर नाथ को जलाभिषेक केलिए पहुंचते हैं। हर वर्ष की भांति शहर के युवाओं व समाजसेवियों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं व कांवरियों की सहायता और सेवा केलिए कांवरिया सेवा शिविर का आयोजन किया है। महापौर अनीता राम, जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा, एएसपी संजय पाण्डेय सहित विभिन्न पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों ने रविवार की देर शाम गोला रोड सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाये गये सेवा शिविरों का निरीक्षण व उद्घाटन किया। इस…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क।  Oini24 डेस्क समस्तीपुर। जब बात समाज के कमजोर तबके की होती है, तो अक्सर जिम्मेदारी सरकार या अनुभवी संगठनों पर छोड़ दी जाती है। लेकिन “द उम्मीद” ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया। बिहार के सबसे कम उम्र के युवाओं द्वारा संचालित इस संगठन ने यह साबित कर दिखाया कि अगर संकल्प मजबूत हो, तो उम्र कोई बाधा नहीं बन सकती। वंचित समुदाय के लोगों के बीच उनके स्वास्थ्य, व शैक्षणिक उत्थान के क्षेत्र में सक्रिय, नई सोच और युवा उर्जा से ओतप्रोत द उम्मीद स्लम एरिया के लोगों में उम्मीद की किरण बन चुकी है।…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर। बारहवीं और स्नातक के बाद युवाओं को भविष्य की राह दिखाता शहर का विशवसनीय संस्थान कैरियर प्लानर समस्तीपुर ने अपना आठवां वर्षगांठ समारोहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर एक निजी सभागार में एक भव्य एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संस्था के आठ वर्षों की शैक्षणिक यात्रा, विद्यार्थियों की सफलता और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव था। अतिथियों के स्वागत सम्मान की औपचारिकता के बाद राष्ट्र गान एवं अतिथियों द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। तदुपरान्त परंपरानुसार गणेश वंदना की प्रस्तुति के संग समारोह परवान चढा जिसमें…

Read More