
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा और जिला प्रशासन के सहयोग से आकांक्षा हाट का आयोजन पटेल मैदान में किया गया। इसमें समस्तीपुर के कुटीर उद्योगों का स्टॉल कार्यक्रम की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं। इनमें कुंदन कुमार रॉय के स्टूडेंट्स के मिथिला पेंटिंग के स्टॉल आकर्षण का केंद्र है।
इस अवसर पर कई वर्षों से मिथिला पेंटिंग से रोजगार सृजन करते कुंदन रॉय ने कहा कि मैने नाबार्ड, पूसा विश्व विद्यालय जैसे संस्थान में वर्कशॉप लिया है और आज गौरवान्वित हूं कि इस मेले में करीब दो दर्जन स्टाॅल लगाये गये हैं, जिसमें सबसे ज्यादा 02 स्टॉल मिथिला पेंटिंग के है।
खास बात यह है कि दोनों स्टाॅलों पर उनके द्वारा प्रशिक्षित कलाकारों की कृतियां सजी हैं। इसके लिए श्री राॅय ने जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कला के क्षेत्र में उनके आने से अपुर्व क्रांति आई है।
वे समय समय पर इस तरह का आयोजन कर युवा कलाकारों को अवसर प्रदान करती है जिसस नवोदित कलाकारों और उनकी प्रतिभा को निखरने का का मौका मिलता है।
इस मेले में सौम्या सुमन, मोना मुस्कान, गायत्री, विभा, शालिनी, सुजाता, खुशबू, लक्ष्मी, प्रणब आदि की पेंटिंग लोगो को खूब रिझा रही हैं।