
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । सावन और हरा रंग का परस्पर बडा गहरा नाता है। इस महीनेे में माना जाता है कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से बारिश होती है, जिस कारण चहुंओर हरियाली का साम्राज्य होता है। इस पावन महीने में प्रकृति अपनी सबसे सुंदरतम रूप में दिखाई देती है।
सिटी सेंट्रल स्कूल ग्रुप के निदेशक संजीव कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को उक्त बातें अपने संबोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रचंड गर्मी और उबाउ उमस से धरती और धरती पर विचरण करने वाले जीवो को राहत दिलाने केलिए आने वाला महीना सावन हरियाली, खुशहाली, और समृद्धि का प्रतीक है।
बताते चले कि जिले के मुसापुर, भुईधारा, जितवरिया, मोहनपुर रोड और नकटा स्थित सिटी सेंट्रल स्कूल की शाखाओं मे सावन महोत्सव बड़ी धुमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में चहुओर हरियाली और हर्ष किलोल का साम्राज्य था। कजरी, झूला जैसे सावन के विविध गीत, और झूले, से सजे उत्सवी माहौल में हंसते खिलखिलाते हरे रंग के परिधान व पोशाक में सजे बच्चे मनोहारी छटा बिखेर रहे थे। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चियां एक से बढ कर एक आकृतियां अपने हथेली पर सजाये चहक रही थी।
श्री पाण्डेय ने बताया कि मेहंदी गर्मी और उमस से त्रस्त शरीर की गर्मी को खीच कर शरीर को शीतल रखती है जिस तरह बारिश के पानी से धरती को शीतलता मिलती है। सावन महोत्सव में हम एक साथ मिलकर आनंद, प्रेम और उमंग का अनुभव करते हैं। यह त्यौहार हमें प्रकृति से जुड़ने और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
मौके पर स्कूल के वरीय प्राचार्य डॉ सीके ठाकुर, प्रधानाचार्या सुप्रिया कुमारी, मुल्लथारा के करुणाकरण, सुष्मा कुमारी, श्याम चैरसिया, रूपांजली कुमारी, शिक्षिका अंकिता कुमारी, अनुराधा कुमारी, खुशी कुमारी, आशा कुमारी, पुनम कुमारी, मनीष भारद्वाज और राधेश्याम ठाकुर की मौजूदगी मे कार्यक्रम को संपन्न कराया गया।
इस कार्यक्रम मे उपस्थित बच्चे स्वेच्छा कौशल, शिवांश राज, आराध्या अन्वी, जानवी, लक्ष्मी, सान्वी, शिवांश, आराध्या यश राज, ओम जी, सोनाली और गणेश इत्यादि सभी बच्चो ने महोत्सव में आनंद लिया।