
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क पूसा । डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के वानिकी विभाग, स्नातकोत्तर कृषि महाविद्यालय की ओर से गोराई घाट ढाब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बांस वृक्षारोपण अभियान सह वन महोत्सव का आयोजन किया। इस वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन करते हुए विवि के कुलपति डॉ. पीएस पांडेय ने परिस्थितिकी पुनर्स्थापन, और सतत् भूमि प्रबंधन की दिशा में इस अभियान को एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बांस के वृक्ष न सिर्फ परिस्थितिकी के लिए अनुकूल है बल्कि ये बाढ के समय पानी के कटाव को भी नियंत्रित करने में मददगार साबित होता हैं। कुलपति ने इकोटूरिज्म, भूमि पुनर्स्थापन, कार्बन पृथक्करण और ग्रामीण आजीविका में बांस की भूमिका से जुड़े विस्तार से चर्चा किया।
इस अभियान के दौरान लगभग 400 बांस के गुच्छे राइजोम के साथ लगभग 5 हेक्टेयर ढाब क्षेत्र में बांस का रोपण कियाा गया। इस वृक्षारोपण मे पारिस्थितिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण बांस के प्रजाति बम्बुसा बालकोआ, बम्बुसा बम्बोस, बम्बुसा टुल्डा और बम्बुसा नुटान्स के पौधे को लगाया गया जो अनुकूलन क्षमता और पारिस्थितिकी तंत्र के अनुसार चुना गया था
इस दौरान निदेशक अनुसंधान डॉ ए के सिंह एवं, डीन पीजीसीए डॉ मयंक राय ने विश्वविद्यालय के पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता पर विस्तार से चर्चा किया।
इस कार्यक्रम के जरिए छात्रों व स्थानीय समुदाय को जलवायु अनुकूल वानिकी प्रथाओं और पारिस्थितिकी तंत्र पुनर्स्थापन के महत्व के बारे में भी जागरूक करने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ऑफ फिशरीज, ढोली के डीन डॉ. पीपी श्रीवास्तव, अभियंत्रण महाविद्यालय के डीन डॉ. राम सुरेश वर्मा, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. रमण त्रिवेदी सहित कई लोग उपस्थित थे।