
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Ouni24 डेस्क समस्तीपुर। जिले के उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत महसारी पंचायत वार्ड 14 के निवासी मृतक प्रवीण कुमार उम्र 21 वर्ष पिता देव कुमार राय के घर पहुंच कर चर्चित युवा समाजसेवी राजू साहनी के द्वारा मृतक के परिवार को 6 माह का राशन की सामग्री उपलब्ध कराया गया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि भाई राजू सहनी विगत कई सालों से गरीबों को मदद करते आ रहे हैं। यही नहीं आपातकालीन स्थिति में अग्निकांड घटना दुर्घटना इलाज हेतु आर्थिक सहायता बिमारी से ग्रस्त व्यक्तियों के मृत्यु होने पर लोगों को मदद करते हैं।
इस दौरान भाई राजू सहनी ने बताया कि किसी भी कमाउ व्यक्ति को किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार को सम्भलने में कम से कम 2 या 3 महीने लग जाते हैं। इसलिए मृतक के परिजनों को सहायता समाग्री दिया जाता है।
घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि रविवार 24 जुलाई को मृतक प्रवीण कुमार शौच कर हाथ पैर धोने के बाद पोल में लगे बल्ब को ऑफ करने गया था। बारिश के कारण बल्ब के बटन मैं विद्युत करंट था जिसे छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे आनन-फानन में इलाज के लिए ले गये जहां डॉक्टरों के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
युवा समाजसेवी राजू साहनी को क्षेत्र भ्रमण के दौरान घटना की सूचना मिली तो वे मृतक के घर पहुंच कर सांत्वना दिए और हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। शनिवार को राजू साहनी के सहयोगियों के द्वारा करीब 6 माह का राशन सामग्री मुहैया करा दिया गया।
मौके पर श्रीराम साहनी, वरुण राय, भीम साहनी, सियाराम राय, रामचन्द्रपुर अंधैल के पुर्व मुखिया उमेश साहनी, मजनु साहनी, उमा साहनी, रत्नेश राय, उमेश साहनी, सुखलाल साहनी, चंद्रकांन्त सिंह, हरी साहनी, प्रमोद राय सुजीत साहनी, घुरण साहनी, बैजनाथ साहनी, नवीन साहनी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।