
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini24 डेस्क समस्तीपुर । लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स सुदूर ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जोडने केलिए भी प्रतिबद्धतापूर्वक संकल्पित व समर्पित है। इसी के तहत समय समय पर इस तरह का आयोजन संस्थान की ओर से किया जाता है।
उक्त बातें एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के अध्यक्ष एसके मंडल ने अष्ठयाम महायज्ञ की पूर्णाहुति के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि इसी कडी में शनिवार को क्षेत्र में सद्भाव, संस्कार और आध्यात्मिक जागरूकता का संदेश देने के लिए नाम संकीर्तन अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया जो महाभोज के साथ रविवार को संपन्न हो गया।
लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स के संयुक्त तत्वावधान में मोहनपुर स्थित रामजानकी ठाकुरबाड़ी में आयोजित नाम संकीर्तन अष्टयाम महायज्ञ रविवार को पूरी भक्ति, श्रद्धा और अध्यात्मिक वातावरण में विधिवत संपन्न हो गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों, छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने पूरे उत्साह व उमंग के साथ आयोजन को सफल बनाया। इस दौरान संकीर्तन मंडली के मधुर नाम संकीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
लगातार हो रही बारिश और उत्साहित भक्तों की भारी भीड़ के बावजूद पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराया गया। महायज्ञ के समापन के उपरांत संस्थान की ओर से प्रसाद वितरण एवं महाभोज का आयोजन किया गया।
उधर इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस आयोजन की सराहना की और संस्था के सामाजिक, सांस्कृतिक व शैक्षणिक योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि लीडर इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एवं एस.के. मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन्स ग्रामीण ईलाकों में गुणवत्ता पूर्ण तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ समाज में सकारात्मकता, समरसता, और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गया है।