Author: Dr. Sanjay Kumar

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । जिले में “स्वच्छता ही सेवा-2025” अभियान की शुरुआत शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में हुई। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों व जनप्रतिनिधियों को स्वच्छता शपथ दिलाई। इस अवसर पर अभियान का स्वच्छता लोगो का भी अनावरण किया गया। डीएम श्री कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन की दिनचर्या का हिस्सा बनना चाहिए। उन्होंने जिला वासियों से अपील की कि हर नागरिक अपने व्यवहारिक जीवन में स्वच्छता को अपनाए। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि 25 सितम्बर…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । आगामी बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को लेकर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत शिक्षा विभाग की ओर से शनिवार को साइकिल रैली निकाली गई। जिला समाहरणालय परिसर में उप विकास आयुक्त शैलजा पांडेय, एनडीसी सह डीपीआरओ रजनीश कुमार राय, डीपीओ एसएसए जियालुद्दीन एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साईकिल रैली को रवाना किया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि लोकतंत्र को सशक्त बनाने में प्रत्येक मतदाता की भागीदारी अहम है। मतदान को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मतदाता जागरूकता…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क विद्यापतिनगर । अब उच्च शिक्षा की चाह में आर्थिक तंगी बाधक नहीं बनेगी। अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2025-26 के माध्यम से बिहार की बेटियों को सहायता प्रदान किया जाएगा। जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र अख्तियारपुर समस्तीपुर के बैनर तले शनिवार को अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप जागरूकता अभियान विद्यापतिनगर में चलाया गया। अभियान के तहत प्रखंड क्षेत्र के 20 छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। इसके तहत सरकारी स्कूलों की छात्राओं को स्नातक डिग्री / डिप्लोमा के लिए 30 हजार रुपए प्रत्येक वर्ष मिलेंगे। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने देश के कई राज्यों की वंचित और प्रतिभाशाली बालिकाओं के लिए…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । एसके मंडल ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स पटना के समस्तीपुर प्रखण्ड स्थित कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सिंधिया खुर्द, को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना से संबद्धता प्राप्त हो गई है। यह उपलब्धि न केवल संस्थान बल्कि पूरे समस्तीपुर जिले के लिए गर्व का विषय है। इससे पहले ही कॉलेज को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद् (।प्ब्ज्म्), नई दिल्ली से अनुमोदन प्राप्त था। अब विश्वविद्यालय को संबद्धता मिलने के बाद यह संस्थान उच्च शिक्षा का एक नया केंद्र बनकर उभरेगा। इस घोषणा के बाद पूरे कॉलेज परिवार में उत्साह और खुशी का माहौल है। एसके मंडल ग्रुप…

Read More

महिलाओं के स्वास्थ्य पर रहेगा जोर, बच्चियों से वृद्ध महिलाओं तक होगी स्क्रीनिंग ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 समस्तीपुर। जिले में मंगलवार को शुरू राष्ट्रीय पोषण माह-2025 के तीसरे दिन विशेष अभियान के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने समाहरणालय परिसर से पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक जिलेभर में चलाया जाएगा। इस बार पोषण माह की थीम “सशक्त नारी, सशक्त परिवार” रखा गया है। इस अवसर पर डीएम श्री कुशवाहा ने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को मजबूत करना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर, । रेल प्रशासन समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रेल परिवार को स्वस्थ और सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी थीम के तहत बुधवार को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत मंडलीय रेल अस्पताल, समस्तीपुर में एक विशेष महिला स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महिलाओं के स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जांचें नि:शुल्क की गईं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों एवं रेल परिवार की महिलाओं ने अपना स्वास्थ्य जांच कराया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन, थायरॉइड, कैल्शियम आदि…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 75 वें जन्मदिन पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने रक्त दान किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा समस्तीपुर जिला उत्तरी के जिलाध्यक्ष विमल कुमार गोलू और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष अमरेश साह के संयुक्त अध्यक्षता में युवा मोर्चा समस्तीपुर जिला के द्वारा भाजपा जिला कार्यालय समस्तीपुर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा जिला समस्तीपुर उत्तरी के जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा, रोसड़ा विधायक वीरेंद्र पासवान के साथ जिला प्रभारी संजीव साह, कार्यक्रम जिला प्रभारी…

Read More

स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली गई पिंक स्कूटी रैली, उप विकास आयुक्त ने हरी झंडी दिखाकर  किया रवाना ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना हैं “मतदान है हमारा अधिकार”, “पहले मतदान, फिर जलपान”, “लोकतंत्र को मजबूत बनाएँ, वोट जरूर डालें” जैसे नारों से गुरूवार को पूरा शहर एकबारगी गूंज उठा। जब विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता अभियान स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर से भव्य मतदाता जागरूकता पिंक स्कूटी रैली निकाली गई। सबसे पहले इस रैली कोे उप विकास आयुक्त शैलजा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क विभूतिपुर । छात्रहितों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया एसएसआई के बैनर तले इस शैक्षणिक सत्र से ही कॉलेज में स्नातकोत्तर पीजी नामांकन की प्रक्रिया शुरू करने के मांग को लेकर डीबीकेएन कॉलेज नरहन में बीते चार दिनों से जारी भूख हड़ताल ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त हुई। विगत 12 सितंबर से लगातार शांतिपूर्ण भूख हड़ताल कर रहे छात्रों से मिलने पहुंचे एसएफआई के पूर्व जिलाध्यक्ष व स्थानीय विधायक कॉमरेड अजय कुमार ने छात्रों की मांग को सुनने के बाद बताया कि सीनेट में हमने इस कॉलेज के साथ आरबी कॉलेज…

Read More

ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini24 डेस्क समस्तीपुर । रविवार को एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रेंस के तत्वावधान में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेंस के तहत् जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा बाल विवाह के विरूद्ध तीन दिवसीय वैश्विक अंतरधार्मिक अभियान संपन्न हो गया। 12 से 14 सितम्बर, तक चले इस तीन दिवसीय अभियान में सभी धार्मिक स्थलों पर धार्मिक गुरुओं एवं धार्मिक न्यास समिति के सदस्यों के बीच जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस क्रम में जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के प्रयास से जिलान्तर्गत बाबा बालेश्वर धाम, विद्यापतिनगर, विश्व प्रसिद्ध खुदनेश्वर महादेव मंदिर, मोरवा, श्रीरामजानकी मंदिर, नरघोघी, थानेश्वर मंदिर, एवं…

Read More