ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले में लगातार गिरते तापमान और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया है। पिछले तीन दिनों से सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने से ठंड का असर और अधिक बढ़ गया है। दिन भर चलने वाली सर्द पछुआ हवा के कारण बढ़ी कनकनी लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर रही है। इसी बीच ठंड से हो रही परेशानी से लोगों को राहत देने की कोशिश करते हुए जिला पदाधिकारी रौशन कुशवाहा के निर्देश पर शहर के प्रमुख 5 तथा ताजपुर में 10 स्थानों पर अलाव का…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुजफ्फरपुर। शहर के चक्कर मैदान स्थित किड्स कैंप जूनियर/सीनियर स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। जिसमें रचनात्मकता और नवाचार के सुखद संगम का साक्षात्कार हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने अपने सूक्ष्म सूझ, व अद्भुत कला कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान बच्चों ने कार्यशील मॉडल, पेंटिंग और इंटरैक्टिव डिस्प्ले सहित विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया और वैज्ञानिक अपने अवधारणाओं तथा कला कौशल से अतिथियों को बेहद प्रभावित किया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राध्यापक, पूसा कृषि महाविद्यालय डॉ.…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । खेलकूद शरीर में उर्जा व स्फूर्ति, हृदय में प्रसन्नता और मन मे उत्साह और स्वतंत्रता का भाव भरकर यह हमारे जीवन शक्ति को बढ़ा देता है। खेल का मैदान अनुशासन, नेतृत्व कौशल, सामुहिक प्रयास एवं लक्ष्य पाने तक निरंतर संघर्ष करने की सीख देने वाली व्यवहारिक पाठशाला है। स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में एकदिवसीय वार्षिक खेल उत्सव 2025 का उद्घाटन करते हुए मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार ने उक्त बातें कही। उन्हेांने कहा कि खेलकूद से व्यक्ति रिचार्ज हो जाता है, यह विद्यार्थियों के अवकाश के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। रत्न शंकर भारद्वाज Oini 24 डेस्क विद्यापतिनगर । शिक्षा विभाग द्वारा सरकारी विद्यालयों की दशा और दिशा में बदलाव लाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। इसी कडी में ऐसे आयोजन से एक ओर जहां बच्चों को नया सीखने का मौका मिलता है, वहीं दूसरी तरफ बच्चों की प्रतिभा और अभिरूचि परखने का अवसर भी मिलता है साथ ही उनका स्वस्थ मनोरंजन भी होता है। शनिवार को उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह संकुल संसाधन केंद्र मऊ के परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक मो अमजद हुसैन ने…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पटना। राजधानी पटना स्थित एक होटल के सभागार में शुक्रवार को कैंसर के विभिन्न प्रकारों और आधुनिकतम चिकित्सा तकनीक पर विशद चर्चा हुई। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ अरविन्द कुमार के नेतृत्व में कैंसर रोग विशेषज्ञों (ऑन्कोलॉजिस्ट) का एक सेमिनार गायनी ओंको कॉनक्लेव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले सेमिनार के मुख्य आयोजक वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. अरविंद कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का विधिवत उद्घाटन किया। इस सेमिनार में बिहार सहित देश के…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जल और हरियाली का संरक्षण केवल पाठ्यक्रम का विषय नहीं, बल्कि जीवन की आवश्यकता है। जो बढ़ती आबादी और अपने विलासिता पूर्ण जरूरतों को पूरा करने की हमारी लोलुपता के कारण हमसे दूर होते जा रहे हैं। शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र बहादुरपुर में आयोजित जिला स्तरीय जल जीवन हरियाली क्विज प्रतियोगिता 2025 के दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रितेश कुमार ने प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे अपने घर, विद्यालय और समाज में जल संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण को…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बढ़ती जनसंख्या और घटती कृषि योग्य भूमि के बीच अंतरवर्ती खेती और समेकित कृषि समय की मांग है। शनिवार को डॉ राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र, बिरौली में प्रसार कार्यकर्ताओं के लिए आयोजित एकदिवसीय कौशल विकास एवं क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “आलू और मक्का का संयोजन एक लाभप्रद प्रणाली है। इससे न केवल प्रति इकाई क्षेत्र में उत्पादन बढ़ता है, बल्कि यह किसानों के लिए एक बीमा की तरह काम करता है—यदि किसी कारणवश एक फसल प्रभावित होती…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। योजना का नाम मनरेगा से बदलकर जी-राम-जी करना महात्मा गांधी को उपेक्षित और भगवान राम का सीधा अपमान है। यह बीजेपी-आरएसएस की गांधी के प्रति परंपरागत दुश्मनी और भगवान राम के प्रति भावशून्यता को दर्शाता है। भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने शनिवार को रहीमाबाद एवं क़स्बे आहर लोकल कमिटी की बैठक के बाद प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने बीजेपी सरकार से तुरंत वीबी जीरामजी विधेयक वापस लेने, मनरेगा को सार्वभौम बनाकर और ज़रूरी फंड देकर इसे मज़बूत करने की मांग…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। आज की तारीख में जॉब सीकर नहीं जॉब प्रोवाइडर बनने की जरूरत है। इसकेलिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अंतर्गत 9 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण राष्ट्रीय उद्यमिता एवं लघु व्यवसाय विकास संस्थान, भारत सरकार द्वारा निःशुल्क कराया जा रहा है। जिसमें ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राओ की भागीदारी अपेक्षित है। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने शुक्रवार को सौर ऊर्जा प्रशिक्षण के पूर्व चयन समिति बैठक के दौरान अपने संबोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि निसबड एवं एम.एन.आर.ई. डिपार्टमेंट भारत सरकार द्वारा आयोजित सौर ऊर्जा प्रशिक्षण प्राप्त कर प्रशिक्षणार्थी कुशल उद्यमी और जॉब…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। अपने लाइफस्टाइल में परिवर्तन कर हम अपने स्वास्थ्य को बेहतर कर सकते हैं। इसके लिए हमें अपने शरीर को जानने, समझने और अपने खान–पान में मामूली बदलाव लाने की जरूरत है। मुंगेर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और वीगन आउटरीच संस्था के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित ‘फूड प्लैनेट हेल्थ’ विषयक एक वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने उक्त बातें कही। इस दौरान उन्होंने “वीगन” को आत्मसात करने आवश्यकता पर बल देते हुए इसे जीवन में अपनाने के लिए मार्गदर्शन दिया। शुक्रवार को…