
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क मुजफ्फरपुर। शहर के चक्कर मैदान स्थित किड्स कैंप जूनियर/सीनियर स्कूल में विज्ञान और कला प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। जिसमें रचनात्मकता और नवाचार के सुखद संगम का साक्षात्कार हुआ। इस अवसर पर बच्चों ने अपने सूक्ष्म सूझ, व अद्भुत कला कौशल का प्रदर्शन किया।

इस दौरान बच्चों ने कार्यशील मॉडल, पेंटिंग और इंटरैक्टिव डिस्प्ले सहित विभिन्न प्रकार की वैज्ञानिक परियोजनाएं प्रदर्शित की गईं। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने भाग लिया और वैज्ञानिक अपने अवधारणाओं तथा कला कौशल से अतिथियों को बेहद प्रभावित किया।

इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राध्यापक, पूसा कृषि महाविद्यालय डॉ. के.के. मिश्रा, किड्स कैंप ग्रुप ऑफ स्कूल के निदेशक चंदन कुमार और प्रिंसिपल, किड्स कैंप जूनियर/सीनियर स्कूल संजय मशी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रयासों की जम कर सराहना की और उन्हें विज्ञान और कला के अजूबों को आगे भी खोजते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।