ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क पटना। मछुआरों के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए बिहार सरकार गंभीर नजर आ रही है । इसके तहत बिहार सरकार की डेयरी मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, उनके लिए एक नई योजना “नाव एवं जाल पैकेज वितरण योजना” लेकर आई है। इस योजना में सरकार ने बिहार के सभी मछुआरों को नाव खरीदने के लिए 1 लाख रुपये से ज्यादा की सब्सिडी देने की योजना बनाई है। इसके जरिए मछुआरों को नाव और मछली पकड़ने के जाल की खरीद पर 90 प्रतिशत तक का अनुदान दिया जाएगा। बुधवार को सरकार ने इस योजना…
Author: Dr. Sanjay Kumar
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क दलसिंहसराय । अप्रत्याशित जलवायु परिवर्तन की समस्या से आज पूरा विश्व जूझ रहा है। इससे हमारी खेती में काफी प्रतिकूल असर हो रहा है। उच्च तापमान, अनियमित वर्षा, कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ की स्थिति, चक्रवात आदि की संख्या में बढ़ोतरी के परिणाम स्वरूप आयेदिन फसलों की भारी तादाद में नुकसान हो रहा है। गुरूवार को कैफेटेरिया ऑफ एक्टिविटी के तहत आत्मा द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय किसान गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चैधरी ने उक्त बातें कही। अपने संबोधन में उन्होंने जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कृषि में कम से…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर में गुरूवार को रसायन शास्त्र के विद्यार्थियों के लिए कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। जिसमें भारत की प्रतिष्ठित दवा कंपनियों के प्रतिनिधियों के द्वारा ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के पश्चात योग्य छात्रों का चयन किया गया। इस प्लेसमेंट कार्यक्रम में 70 से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से 10 प्रतिभागियों को सफलता मिली। प्रधानाचार्य डॉ शशि भूषण कुमार शशि ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दिया और असफल विद्यार्थियों को पुनः प्रयास के लिए प्रेरित किया। समस्तीपुर कॉलेज के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर डॉ रोहित प्रकाश ने कहा…
तीन सदस्यीय कमिटी के माध्यम से आयोग रखेगा चिकित्सकों की लिखावट पर नजर। ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क नई दिल्ली। दवा के पुर्जे पर अस्पष्ट लिखावट नहीं चलेगी। जिससे अब डॉक्टरों को पर्चा पर दवा का नाम साफ-साफ बड़े (कैपिटल) अक्षरों में लिखना होगा। अभी हाल ही में पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश के बाद नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने सभी मेडिकल कॉलेजों को निर्देश देते हुए उक्त बातें कही है। साथ ही एनएमसी ने चिकित्सकों को अस्पताल में जेनरिक दवा ही लिखने के निर्देश भी दिए हैं। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) ने व्यक्ति के स्वास्थ्य के अधिकार…
घने कोहरे और कनकनी से जनजीवन अस्तव्यस्त, चिकित्सकों ने जारी किए सुझाव विभूति कुमार की रपट ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। जिले में गुरुवार को घने कोहरे, कनकनी और बढ़ती ठंड ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। देर शाम से सुबह तक छाए घने कोहरे से दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कई स्थानों पर वाहनों की रफ्तार थम गई है, सड़कों पर वाहन खिसकते दिखे। ऐसे में दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। ठंड और कनकनी के बढ़ते प्रकोप से लोग घरों में…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क मुंगेर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के पत्रानुसार गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय से अभिजीत राज का चयन किया गया है। अब अभिजीत राज राष्ट्रीय स्तर पर मुंगेर विश्वविद्यालय का और बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 1 महीने के इस कैंप में शैक्षणिक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 जनवरीको कर्तव्य पथ पर परेड, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री…
तत्काल टिकट लेने वाले यात्रियों को होगी सुविधा ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री अपना सही एवं सक्रिय मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएं, ताकि OTP सत्यापन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। मंडल रेल प्रबंधक ज्योति प्रकाश मिश्र ने यात्रियों से उक्त आशय की अपील की है। बताते चलें कि भारतीय रेल द्वारा यात्रियों की सुविधा, पारदर्शिता एवं सुरक्षित टिकट बुकिंग सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीआरएस (Passenger Reservation System) काउंटरों पर दिनांक 18.12.2025 से 100 चयनित ट्रेनों के लिए तत्काल टिकट बुकिंग में OTP आधारित व्यवस्था लागू की जा रही है। यह व्यवस्था…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। पेंशन कोई सरकार द्वारा दिया जाने वाला अनुदान नहीं, या उपकार नहीं है बल्कि कर्मियों व पदाधिकारियों के लिए सेवानिवृत्ति के बाद आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए संवैधानिक अधिकार है। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर बुधवार को नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) के तत्वावधान में आयोजित जागरूकता अभियान सह बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने बिहार सरकार से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग करते हुए कहा कि न्यू पेंशन स्कीम या यूनिवर्सल पेंशन स्कीम आंकड़ों के तिलिस्म में उलझा कर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क ताजपुर। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनर तले किसानों ने जुलूस निकालकर कृषि एवं प्रखंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इस क्रम में बुधवार को बड़ी संख्या में अखिल भारतीय किसान महासभा से जुड़े किसानों ने अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर एवं मांगों से संबंधित नारे लिखे तख्तियां लेकर राजधानी चैक से जुलूस निकाला और मुख्य मार्ग से गुजरते हुए प्रखंड परिसर में प्रवेश कर कृषि कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कृषि पदाधिकारी युगल प्रसाद मेहता के बुलावे पर किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें 15 सूत्री मांगपत्र सौंपकर अविलंब कारवाई करते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बुधवार को स्थानीय श्री गौशाला बहादुरपुर के अध्यक्ष सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में श्री गौशाला की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीओ ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा सचिव से जानकारी लेने के बाद मुख्य द्वार बनाने को लेकर जरूरी निर्देश दिए। वहीं श्री गौशाला संरक्षक सदस्य विधान पार्षद तरुण कुमार ने गौशाला के और अधिक विकास पर जोर दिया साथ ही शाखा मधुबन में वर्मी कंपोस्ट आदि की संरचना पर प्रकाश डाला। इस दौरान सचिव आनंदवन का ने बताया कि गौशाला में सीसीटीवी कैमरे…