Close Menu
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Trending
  • छात्र-छात्राओं ने लिया बाल विवाह मुक्त समाज बनाने का संकल्प
  • हम सिर्फ दिखाने के लिए डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर नहीं लगाते  – संजय सिंह
  • विषुव संक्रांति के अवसर पर संथालपरगाना मित्र मंडल ने मनाया 16वाँ स्थापना दिवस
  • प्रसव के दौरान मातृ मृत्यु दर शून्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – डॉ. राणा नितेश
  • भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन
  • उपभोक्ताओं की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए गैस सिलेंडर की उपलब्धता करें सुनिश्चित : एसडीओ
  • जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी पूर्ण राष्ट्रीय कार्य : डीएम
  • डॉ. अम्बेडकर की विचारधारा से मिली मानवता को मजबूती : डॉ. शशि
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Facebook X (Twitter) Instagram
Login
OINI24
  • होम |
  • देश/विदेश |
  • राज्य |
  • बिहार |
  • समस्तीपुर |
  • बिजनेस |
  • कृषि |
  • शिक्षा |
  • धर्म |
  • उपलब्धि |
  • सामाजिक |
  • विविध |
  • स्वास्थ्य
Home » रिपब्लिक डे कैंप 2026 हेतु अभिजीत राज का चयन मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि : कुलपति

रिपब्लिक डे कैंप 2026 हेतु अभिजीत राज का चयन मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि : कुलपति

Dr. Sanjay KumarBy Dr. Sanjay Kumar17/12/2025Updated:17/12/2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Email
अभिजीत को सम्मानित करते कुलपति व कुलसचिव।

ओईनी न्यूज नेटवर्क।

Oini 24 डेस्क मुंगेर।

युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार) और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के पत्रानुसार गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2026 के लिए मुंगेर विश्वविद्यालय से अभिजीत राज का चयन किया गया है। अब अभिजीत राज राष्ट्रीय स्तर पर मुंगेर विश्वविद्यालय का और बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

गणतंत्र दिवस परेड शिविर का आयोजन 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। 1 महीने के इस कैंप में शैक्षणिक गतिविधियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, 26 जनवरीको कर्तव्य पथ पर परेड, ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण, भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से मुलाकात इत्यादि कार्यक्रम होंगे।

इस मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभिजीत राज राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और कोशी कॉलेज खगड़िया के छात्र हैं। बिहार के दो विश्वविद्यालय से दो स्वयंसेवकों का चयन किया गया है :-

1. टी० एम० बी० विश्वविद्यालय, भागलपुर

2. मुंगेर विश्वविद्यालय, मुंगेर

उन्होंने बताया कि रिपब्लिक डे कैंप के चयन के लिए पहले कॉलेज स्तर, दूसरा विश्वविद्यालय स्तर, तीसरा राज्य स्तरीय,उसके बाद सेंट्रल जोन और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर चयन होता है। अभिजीत राज ने इन सभी स्तरों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और वह राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुए।

इस खबर के मिलने के बाद अभिजीत ने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति व कुलसचिव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कुलपति ने एनएसएस टी-शर्ट, कैप, बैच, मेडल, डायरी इत्यादि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो डॉ संजय कुमार ने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है। रिपब्लिक डे कैंप के लिए अभिजीत राज का चयन मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। मुंगेर विश्वविद्यालय की स्थापना काल के बाद पहले एनएसएस स्वयंसेवक का चयन आरडीसी कैंप के लिए हुआ है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा आयोजित शिविर में गणतंत्र दिवस परेड शिविर, राष्ट्रीय एकता शिविर और एडवेंचर कैंप में मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का चयन एनएसएस की सक्रियता का परिणाम है।

वहीं मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ घनश्याम राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बिहार के केवल दो विश्वविद्यालयों में से मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों का चयन गर्व की बात है । यह सिर्फ चयन नहीं बल्कि प्रतिभा का सम्मान है।

उन्होंने कहा कि कुलपति महोदय का नेतृत्व क्षमता और कार्यक्रम समन्वयक की मेहनत ने राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय की अपनी पहचान बनी है।

इस सफलता पर विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो डॉ महेश्वर मिश्रा, सभी पदाधिकारियों डॉ प्रियजन तिवारी, डॉ अंशु राय, डॉ सूरज कोनार डॉ कुंदन लाल, डॉ संजय मांझी, संबंधित कॉलेज के प्राचार्य डॉ कपिलदेव महतो और कार्यक्रम पदाधिकारियों ने बधाई दिया। कार्यालय कर्मी सुमंत कुमार और सौरव शांडिल्य द्वारा आज स्वयंसेवकों का दस्तावेज सत्यापन किया गया उसके बाद चयनित सूची को क्षेत्रीय निदेशालय पटना भेज दी गई।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Dr Ghanshyam Roy Dr Sanjay Kumar Koshi College Khagaria Munger University
Share. Facebook WhatsApp Twitter Email
Dr. Sanjay Kumar
  • Website

Related Posts

भाजपा नीत एनडीए का दोहरा चरित्र उजागर : शाहीन

14/04/2026

दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य हेतु ट्रेनों के परिचालन में बदलाव

10/04/2026

न गैस की किल्लत है न डीजल पेट्रोल की कमी, अफवाहों से बचने की जरूरत – एसडीओ

02/04/2026
Leave A Reply Cancel Reply

Donate Now

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • World
  • US Politics
  • EU Politics
  • Business
  • Opinions
  • Connections
  • Science

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Media Kits

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 oini24. Designed by CS.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility
  • Contact

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?