
ओईनी न्यूज नेटवर्क।
Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। बुधवार को स्थानीय श्री गौशाला बहादुरपुर के अध्यक्ष सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में श्री गौशाला की बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए सदर एसडीओ ने मौजूदा वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा सचिव से जानकारी लेने के बाद मुख्य द्वार बनाने को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
वहीं श्री गौशाला संरक्षक सदस्य विधान पार्षद तरुण कुमार ने गौशाला के और अधिक विकास पर जोर दिया साथ ही शाखा मधुबन में वर्मी कंपोस्ट आदि की संरचना पर प्रकाश डाला।
इस दौरान सचिव आनंदवन का ने बताया कि गौशाला में सीसीटीवी कैमरे को अपडेट करने के कार्य को और पारदर्शी बनाया जा रहा है।
बैठक में उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद राहुल कुमार, राकेश कुमार, पूर्व कोषाध्यक्ष राकेश कुमार राज और उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, ओमप्रकाश, दिलीप केडिया, अरुण कुमार, ओम प्रकाश, डॉ अमित कुमार मुन्ना, दीपक कुमार मंडल आदि कार्यकारिणी के सदस्य ने भी श्री गौशाला की और विकास और उत्थान के लिए अपनी अपनी राय दी।