ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। लगातार पछुआ हवा और गिरते पारे के कारण हाड़ कंपाती ठंड ने आम आदमी का जीना मुहाल कर रखा है। फिलहाल अगले 5 दिनों में इससे राहत के आसार भी नहीं हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से विश्वविद्यालय स्थित जलवायु परिवर्तन पर उच्च अध्ययन केंद्र द्वारा अगले 31 जनवरी तक केलिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार इस अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में ठंड का प्रकोप और बढ़ सकता है। उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय मौसमीय सिस्टम के प्रभाव से…
Author: Dr. Sanjay Kumar
अवैध वसूली के खेल में, इंजिनियर, अधिकारी, ठेकेदार हो रहे मालामाल, ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। रसुखदारों के जमीन और अतिक्रमण को बचाने केलिए सड़क किनारे के बजाय पक्की सड़क को तोड़कर नाला निर्माण किया जा रहा है। इससे सड़क सिकुड़ती जा रही है। इसे न इंजिनियर और न ही विभागीय अधिकारी देख रहे हैं। भाकपा माले नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने नगर निगम के उक्त करतूत पर क्षोभ और रोष व्यक्त करते हुए कहा कि मामला नगर निगम क्षेत्र के धुरलख का है जहां मुख्यालय का जल निकासी को लेकर सोनवर्षा, आदर्शनगर के पश्चिमी भाग, पंचवटी चौक, धुरलख होते…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 सरायरंजन। हमारा प्रथम लक्ष्य और अंतिम उद्देश्य पंचायत का समग्र और सर्वांगीण विकास है। इसमें बाल शोषण, बाल विवाह, बाल श्रम इत्यादि सबसे बड़ी बाधा हैं। क्योंकि बच्चे की कल के समाज की नींव हैं। ग्राम पंचायत राज किसनपुर युसूफ के पंचायत भवन में आयोजित विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता करते हुए मुखिया विभा शर्मा ने अपने संबोधन में उक्त बातें कही।उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण के बिना स्वस्थ एवं विकसित समाज की कल्पना भी व्यर्थ है। इस ग्राम सभा के दौरान विकसित भारत रोजगार और आजीविका मिशन ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2025 और विबी…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 समस्तीपुर। “दिसंबर 1704”, जब संपूर्ण भारत, धार्मिक तनाव से गुजर रहा था और आतताई मुगल बादशाह औरंगजेब हिन्दू धर्मावलंबियों पर हमलावर था ऐसे में सिखों के दसवें और अंतिम गुरु गुरु गोविंद सिंह धर्म एवं मानवता की रक्षा के लिए डट कर खड़े हुए। इसमें उनके दो अल्पवय पुत्रों को भी अपनी कुर्बानी देनी पड़ी। उन्हीं दो बाल वीरों के सम्मान में बाल वीर दिवस मनाया जाता है। बाल वीर दिवस के अवसर पर विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार ने अपने संबोधन के दौरान उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान और सम्मान के साथ…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 विद्यापतिनगर । धार्मिक एवं मनोकामना लिंग के रूप में प्रसिद्ध विद्यापतिधाम मंदिर में तीन दिवसीय विद्यापति राजकीय महोत्सव के 15 दिन शेष बच गया है लेकिन अब तक प्रशासनिक व आयोजन संबंधित तैयारियां नदारद है। जिससे लोगो में असमंजस की स्थिति बनी है। बताते चलें कि विद्यापति राजकीय महोत्सव की निर्धारित तिथि कार्तिक मास के धवल त्रयोदशी माना जाता है जो इस साल 3 नवंबर को होना था। लेकिन आदर्श चुनाव आचार संहिता को लेकर उक्त कार्यक्रम की तारीखों को बढा कर 12, 13 और 14 जनवरी निर्धारित किया गया। जिसके आलोक में एडीएम और…
डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अनुसंधान परिषद की बैठक आरंभ ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 पूसा । बिहार में छोटे जोत के किसान अधिक है इसलिए कम लागत वाले स्वचालितयंत्रों को विकसित करने की जरूरत है। विश्वविद्यालय ने समेकित कृषि का माॅडल विकसित किया है लेकिन अब छोटे व मध्यम जोत वाले किसानों को ध्यान में रखकर कई नये माॅडल विकसित करने की जरूरत है। डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में आयोजित तीन दिवसीय अनुसंधान परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कुलपति डाॅ पीएस पाण्डेय ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि डिजिटल एग्रीकल्चर…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 वाराणसी। क्रिसमस मेला न केवल छुट्टियों के मौसम की खुशी परस्पर बांटने का अवसर है, बल्कि रेलवे कालोनी में रहने वाले कर्मचारियों के परिवारों में आपसी सौहार्द बढ़ाने, समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ परस्पर विश्वास बढ़ाने का भी एक तरीका है। मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष वाणी जैन ने बच्चों को चॉकलेट, कैंडी आदि बांटकर क्रिसमस की शुभकामना देते हुए अपने सम्बोधन में उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि हम सभी रेलवे कालोनी निवासियों और रेलवे कर्मचारियों के परिवारों को इस उत्सव में शामिल होने से सौहार्द्र और एकजुटता की भावना बढ़ती है। बताते चलें…
ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क वाराणसी। फिलहाल अगले निर्देश तक श्रद्धालु बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ का स्पर्श दर्शन नहीं कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उक्त आशय का निर्णय लिया है। इस बाबत मंदिर न्यास द्वारा जारी सूचना के अनुसार 24 दिसंबर से श्रद्धालुओं की संख्या अत्यधिक बढ़ने के कारण स्पर्श दर्शन एवं अन्य विशेष सुविधाओं पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई है। इस बाबत न्यास की ओर से कहा गया है कि तीन जनवरी को हालात की पुनः समीक्षा की जाएगी। उस समय भीड़ कम…
किसानों को कृषि नवाचार व वैज्ञानिक तकनीकों की दी गई जानकारी ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क शिवाजीनगर। कृषि में लगातार हो रहे अनुसंधानो का ही परिणाम है कि आज की किसानों के लिए खेती अधिक सरल, सहज, कम लागत वाली तथा अधिक उत्पादन एवं मुनाफा देने वाली बनती जा रही है। जिले के शिवाजीनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में आयोजित गुड गवर्नेंस विषयक संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रखंड प्रमुख डॉ गोविन्द कुमार ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि आज हाइब्रिड बीजों का प्रयोग, ड्रोन तकनीक के माध्यम से कीटनाशक एवं तरल उर्वरक का छिड़काव, जुताई में…
प्रशासन पर राजस्व कर्मियों को प्रताड़ित करने का आरोप ओईनी न्यूज नेटवर्क। Oini 24 डेस्क समस्तीपुर। गुरूवार को महासंघ कार्यालय परिसर में कंचन कुमार की अध्यक्षता में बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के बैनर तले अराजपत्रित कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिला अंतर्गत सभी अंचलों से सैकड़ो की संख्या में राजस्व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री महेंद्र पंडित ने विभिन्न जिलों में राजस्व कर्मचारियों को शासन प्रशासन द्वारा प्रताड़ित किए जाने रोष जताते हुए विस्तार से जानकारी दी। महामंत्री राम कुमार झा एवं जिला मंत्री महासंघ राजीव रंजन ने…